Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, October 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम में 10 लाख का इनामी नक्सली ढेर, विभिन्न घटनाओं में थी संलिप्तता
    Jharkhand Top News

    झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम में 10 लाख का इनामी नक्सली ढेर, विभिन्न घटनाओं में थी संलिप्तता

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 7, 2025Updated:September 7, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पश्चिमी सिंहभूम। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा )जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए विशेष अभियान के दौरान रविवार को प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन भाकपा (माओवादी) का जोनल कमेटी सदस्य और दस लाख रुपये का इनामी नक्सली मारा गया।

    पुलिस अधीक्षक (एसपी) राकेश रंजन ने बताया कि सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में भाकपा माओवादी का इनामी नक्सली अमित हांसदा उर्फ़ आपटन मारा गया है। उसपर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित था। उसपर जिले के विभिन्न थानों में नक्सली हिंसक घटनाओं को अंजाम देने के कई मामले दर्ज हैं।

    उन्होंने बताया कि पुलिस मुठभेड़ में मारे गए नक्सली की पहचान अमित हांसदा उर्फ अपटन उर्फ चंद्रमोहन हांसदा, पिता गुड्डू हांसदा, निवासी ढोड़ी, थाना चतरोचट्टी, जिला बोकारो के रूप में हुई है। वर्ष 2008 से सक्रिय यह नक्सली लंबे समय से झारखंड पुलिस और सुरक्षा बलों के लिए चुनौती बना हुआ था।

    एसपी ने बताया कि पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की संयुक्त टीम इलाके में नक्सलियों की गतिविधियों की जानकारी के बाद खोजी अभियान (सर्च ऑपरेशन) चला रही थी। इस दौरान घात लगाए बैठे नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने भी मोर्चा संभाला। कई घंटों तक दोनों ओर से गोलीबारी चली। इसके बाद घटनास्थल की तलाशी में नक्सली कमांडर अमित हांसदा का शव बरामद किया गया। उसके पास से हथियार और नक्सली सामग्री भी मिली है।

    एसपी ने बताया कि अभियान में चाईबासा जिला पुलिस और कोबरा 209 बटालियन के जवान भी शामिल थे। घटनास्थल से एक एसएलआर रायफल, कई जिंदा कारतूस और अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुएं बरामद की गई हैं। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के आलोक में आगे की सभी विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

    दरअसल, मारा गये नक्सली पर कई जिलों में बड़ी घटनाओं को अंजाम देने का आरोप था। वह अब तक चाईबासा और आसपास के इलाकों में करीब 96 से अधिक नक्सली घटनाओं में शामिल रहा। इसके अलावा उसने 12 से भी ज्यादा पुलिसकर्मियों की हत्या की और कई बार हथियार भी लूटे। वर्ष 2014 में चाईबासा जिला में बैंक घटना, सरायकेला जिला के फुकडू में पुलिसकर्मी की हत्या और हथियार लूट, गोइलकेरा थाना क्षेत्र में पूर्व विधायक गुरुचरण नायक पर हमला और दो जवानों की हत्या जैसे कई मामलों में उसकी संलिप्तता रही। वर्ष 2022 में झिरकाटां में हुए हमले और हथियार लूट का भी वह मास्टरमाइंड था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleधनबाद के कतरास में भू-धंसान पर बेघर हुए पीड़ितों का छलका दर्द
    Next Article मोतिहारी पुलिस ने साइबर अपराध की रोकथाम के लिए निकाला जागरूकता मार्च
    shivam kumar

      Related Posts

      महागठबंधन में तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री और मुकेश सहनी होंगे उपमुख्यमंत्री का चेहरा : अशोक गहलोत

      October 23, 2025

      रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से संजय सेठ ने की मुलाकात

      October 23, 2025

      कपड़ा दुकान और रेस्ट्रोरेंट में लगी आग

      October 23, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • इस बार का चुनाव ‘विकास’ और ‘विनाश’ के बीच की लड़ाई है : जेपी नड्डा
      • महागठबंधन में तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री और मुकेश सहनी होंगे उपमुख्यमंत्री का चेहरा : अशोक गहलोत
      • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से संजय सेठ ने की मुलाकात
      • बिहार के समस्तीपुर में पीएम मोदी की जनसभा को लेकर तैयारी पूर्ण, एसपीजी ने संभाली कमान
      • कपड़ा दुकान और रेस्ट्रोरेंट में लगी आग
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version