Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, October 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»झारखंड में ट्रांसजेंडरों की पहचान के लिए होगा राज्यव्यापी सर्वेक्षण
    Jharkhand Top News

    झारखंड में ट्रांसजेंडरों की पहचान के लिए होगा राज्यव्यापी सर्वेक्षण

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 9, 2025Updated:September 9, 2025No Comments1 Min Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड सरकार ट्रांसजेंडर समुदाय के कल्याण के लिए एक अहम कदम उठाने जा रही है। मुख्य सचिव अलका तिवारी ने मंगलवार को झारखंड ट्रांसजेंडर कल्याण बोर्ड की बैठक में राज्यव्यापी ट्रांसजेंडर सर्वेक्षण कराने का निर्देश दिया है। इस सर्वेक्षण के माध्यम से जिलावार ट्रांसजेंडरों की संख्या, उनकी आवश्यकताओं और समस्याओं की पहचान की जाएगी।

    मुख्य सचिव ने कहा कि इस सर्वे से ट्रांसजेंडरों को सरकारी योजनाओं से जोड़ना आसान होगा। साथ ही उन्हें पहचान पत्र, आरक्षण, पेंशन योजना, आयुष्मान कार्ड, और गरिमा गृह योजना जैसे लाभ दिलाने में मदद मिलेगी। बैठक में यह बात सामने आई कि ट्रांसजेंडर अब भी अपनी पहचान सार्वजनिक करने से हिचकिचाते हैं, जिससे उन्हें योजनाओं का समय पर लाभ नहीं मिल पाता।

    इस समस्या के समाधान के लिए सभी जिलों में उपायुक्तों की अध्यक्षता में जिलास्तरीय समितियों के गठन पर बल दिया गया। साथ ही ट्रांसजेंडर से जुड़े मुद्दों पर काम करने के लिए एक “ट्रांसजेंडर सपोर्ट यूनिट” गठित करने की घोषणा की गई है, जो उनकी समस्याओं का समाधान करेगी और बोर्ड को सुझाव देगी। 2011 की जनगणना के अनुसार देश में ट्रांसजेंडरों की संख्या 4,87,803 है, जिनमें से 13,463 झारखंड में हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleलातेहार रेलवे स्टेशन पर चला औचक चेकिंग अभियान, 50 यात्रियों पर लगा जुर्माना
    Next Article हजारीबाग में एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र में दिनदहाड़े दो लाख से अधिक की लूट
    shivam kumar

      Related Posts

      एचआईवी संक्रमित रक्त कांड: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सिविल सर्जन और संबंधित अधिकारियों को किया निलंबित

      October 26, 2025

      सरायकेला में पशु तस्करी का प्रयास विफल, ग्रामीणों ने पशुओं को मुक्त कराकर वाहन में लगाई आग

      October 26, 2025

      सरकार बनी तो वक्फ बिल को कूड़े में फेंकेंगे : तेजस्वी यादव

      October 26, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • गरीबों का उत्थान कर नवादा का चौमुखी विकास मेरा लक्ष्य: डॉ. अनुज
      • एचआईवी संक्रमित रक्त कांड: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सिविल सर्जन और संबंधित अधिकारियों को किया निलंबित
      • सरायकेला में पशु तस्करी का प्रयास विफल, ग्रामीणों ने पशुओं को मुक्त कराकर वाहन में लगाई आग
      • बीमार लोगों को इलाज की सुविधा देना सरकार की पहली प्राथमिकता: द्राैपदी मुर्मू
      • सरकार बनी तो वक्फ बिल को कूड़े में फेंकेंगे : तेजस्वी यादव
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version