Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, September 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशियाई शेयर बाजारों में दिखी मजबूती
    बिजनेस

    ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशियाई शेयर बाजारों में दिखी मजबूती

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 11, 2025Updated:September 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से गुरुवार को मिले-जुले संकेत देखने को मिल रहे हैं। अमेरिका और यूरोप के बाजारों ने जहां मिली-जुली चाल दिखाई, वहीं एशियाई शेयर बाजारों में तेजी का रुख देखने को मिला है। वैश्विक बाजारों की दिशा फिलहाल निवेशकों की सतर्कता और आर्थिक संकेतकों पर निर्भर नजर आ रही है।

    अमेरिकी बाजारों की बात करें तो बीते कारोबारी सत्र में डॉव जोंस फ्यूचर्स 0.11 प्रतिशत की बढ़त के साथ 45,542.01 अंक पर कारोबार करता दिखा। एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.30 प्रतिशत की मजबूती के साथ 6,532.05 अंक पर बंद हुआ, जबकि नैस्डैक ने 0.03 प्रतिशत की मामूली तेजी के साथ 21,886.06 अंक के स्तर पर सत्र समाप्त किया।

    यूरोपीय बाजारों ने भी विभिन्न संकेत दिए। जहां एफटीएसई इंडेक्स 0.19% की कमजोरी के साथ 9,225.39 अंक पर बंद हुआ, वहीं डीएएक्स इंडेक्स 0.36% गिरकर 22,632.95 अंक पर पहुंच गया। दूसरी ओर, सीएसी इंडेक्स 0.15% की बढ़त के साथ 7,761.32 अंक पर बंद हुआ, जिससे यूरोप से मिले संकेतों में मिश्रित रुझान देखने को मिला।

    अब बात करें एशियाई बाजारों की, तो यहां कुल 9 प्रमुख सूचकांकों में से 7 बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। निक्केई इंडेक्स 1.16% यानी 508.33 अंकों की छलांग के साथ 44,346 अंक पर पहुंच गया। ताइवान वेटेड इंडेक्स 1.19% की मजबूती के साथ 25,492.58 अंक तक चढ़ा।

    इसके अलावा, कोस्पी इंडेक्स में 0.58% की बढ़त दर्ज की गई और यह 3,333.73 अंक पर पहुंचा। शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 1.12% उछलकर 3,855.10 अंक, जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 1.14% की तेजी के साथ 7,786.94 अंक, और सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.72% चढ़कर 1,287.31 अंक पर कारोबार कर रहा है।

    हालांकि, कुछ बाजारों में कमजोरी भी दिखी। हैंग सेंग इंडेक्स 0.28% गिरकर 26,127 अंक, और स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.03% की हल्की गिरावट के साथ 4,345.30 अंक पर कारोबार कर रहा है।

    वहीं, गिफ्ट निफ्टी 0.08% की बढ़त के साथ 25,093 अंक पर ट्रेड करता दिखा, जो भारतीय बाजार के लिए सकारात्मक संकेत देता है।

    Asian Stock Market Rise European Market Current GIFT Nifty Today's Current Status global market Global Market Trend US Market Update अमेरिकी बाजार अपडेट एशियाई शेयर बाजार तेजी गिफ्ट निफ्टी आज का हाल ग्लोबल मार्केट ग्लोबल मार्केट ट्रेंड यूरोपीय बाजार हाल
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमोदी और ट्रंप जल्द कर सकते हैं टैरिफ मुद्दे पर बातचीत, व्यापार समझौते की उम्मीद
    Next Article शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, सेंसेक्स-निफ्टी में मामूली तेजी के साथ कारोबार
    shivam kumar

      Related Posts

      सर्राफा बाजार में सोना महंगा, चांदी की चमक पड़ी फीकी

      September 11, 2025

      शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, सेंसेक्स-निफ्टी में मामूली तेजी के साथ कारोबार

      September 11, 2025

      भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत, फिच ने जीडीपी अनुमान बढ़ाकर 6.9% किया

      September 10, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • सीएम हेमंत सोरेन ने सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले – युवाओं को सशक्त बनाना हमारी प्राथमिकता
      • भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने मोहन भागवत को जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं
      • बिना हथियार ड्यूटी पर तैनात IRB जवान, DGP ने जताई कड़ी नाराजगी
      • “पड़ोसी प्रथम” नीति में मॉरीशस पहला स्तंभ : पीएम मोदी
      • दिल्ली में EPFO के क्षेत्रीय आयुक्त रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version