Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, September 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»मेक्सिको सिटी में गैस टैंकर विस्फोट से मचा हड़कंप, तीन की मौत, 70 घायल
    दुनिया

    मेक्सिको सिटी में गैस टैंकर विस्फोट से मचा हड़कंप, तीन की मौत, 70 घायल

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 11, 2025Updated:September 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मेक्सिको सिटी। मेक्सिको की राजधानी मेक्सिको सिटी के इज़्टापलापा इलाके में बुधवार को एक गैस टैंकर में भीषण विस्फोट हुआ, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस खतरनाक हादसे में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और 70 से अधिक लोग घायल हो गए। इस हादसे के बाद इलाके में कोहराम मच गया।

    न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, मेक्सिको सिटी की मेयर क्लारा ब्रुगाडा ने सोशल मीडिया के माध्यम से आग से झुलसे लोगों की सूची साझा की और मौके पर पहुंचकर हालात की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि 19 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।

    मेक्सिको सिटी के गृहमंत्री पाब्लो वाज़क्वेज़ कैमाचो ने बताया कि टैंकर चालक को भी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विस्फोट इतना तेज था कि आसपास के वाहन भी आग की चपेट में आ गए, जिससे इज़्टापलापा में भारी नुकसान हुआ।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विस्फोट के बाद लोग जले हुए कपड़ों में चीखते-चिल्लाते हुए मदद मांगते दिखे। अग्निशमन विभाग की प्रवक्ता जूडिथ रोड्रिग्ज वर्गास ने बताया कि टैंकर में अभी भी करीब 20,000 लीटर गैस मौजूद है, जिसे नियंत्रित करने की कोशिशें जारी हैं।

    यह इलाका मेक्सिको सिटी का सबसे अधिक जनसंख्या वाला क्षेत्र है, जहां 18 लाख लोग निवास करते हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleईरान और पाकिस्तान से लौटे 2.38 लाख अफगान नागरिक, सरकार कर रही पुनर्वास की कोशिशें
    Next Article ‘द बंगाल फाइल्स’ की कमाई में गिरावट, छठे दिन भी दर्शकों का नहीं मिला साथ
    shivam kumar

      Related Posts

      नेपाल में आंदोलन से मची तबाही पर यूएमएल ने जताई चिंता

      September 11, 2025

      अमेरिका में ट्रंप के करीबी चार्ली किर्क की हत्या

      September 11, 2025

      नेपाल में अंतरिम सरकार की प्रमुख हो सकती हैं पूर्व प्रधान न्यायाधीश सुशीला कार्की!

      September 11, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • सीएम हेमंत सोरेन ने सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा – युवाओं को सशक्त बनाना हमारी प्राथमिकता
      • नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मोहन भागवत को जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं
      • बिना हथियार ड्यूटी पर तैनात IRB जवान, DGP ने जताई कड़ी नाराजगी
      • “पड़ोसी प्रथम” नीति में मॉरीशस पहला स्तंभ : पीएम मोदी
      • दिल्ली में EPFO के क्षेत्रीय आयुक्त रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version