Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, September 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»नारायणपुर में 16 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, पुलिस अभियान का दिखा असर
    देश

    नारायणपुर में 16 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, पुलिस अभियान का दिखा असर

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 11, 2025Updated:September 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नारायणपुर (छत्तीसगढ़)। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान का बड़ा असर देखने को मिला है। गुरुवार को 16 सक्रिय नक्सलियों ने नारायणपुर के पुलिस अधीक्षक रोबिनसन गुड़िया के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पित नक्सलियों को ₹50,000 की प्रोत्साहन राशि दी गई और सरकार की पुनर्वास नीति के तहत सभी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

    बस्तर रेंज आईजी सुंदरराज पी. ने बताया कि वर्ष 2025 में सुरक्षा बलों की कार्रवाई से नक्सली संगठनों को भारी नुकसान हुआ है। अब इन संगठनों के पास आत्मसमर्पण के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। उन्होंने अन्य नक्सलियों से भी हिंसा छोड़कर मुख्यधारा में लौटने की अपील की।

    एसपी रोबिनसन गुड़िया ने जानकारी दी कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में जनताना सरकार के सदस्य, मिलिशिया कमांडर, डिप्टी कमांडर, और अन्य पदाधिकारी शामिल हैं। ये सभी नक्सली लंबे समय से संगठन के लिए काम कर रहे थे, जिनमें राशन, दवाइयों की आपूर्ति, हथियारों की ढुलाई, IED लगाना और सुरक्षा बलों की रेकी जैसे कार्य करते थे।

    आत्मसमर्पण करने वालों में प्रमुख नाम लच्छू पोड़ियाम, मुन्ना हेमला, लालू पोयाम, जुरूराम मोहंदा, बुधराम मोहंदा सहित अन्य हैं। इन सभी की उम्र 29 से 44 वर्ष के बीच है और ये नारायणपुर जिले के ओरछा थाना क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से संबंधित हैं।

    पार्टी के विभिन्न अंगों जैसे न्याय, आर्थिक और सैन्य शाखा में शामिल ये नक्सली अब समाज की मुख्यधारा से जुड़ने को तैयार हैं। पुलिस और प्रशासन की पहल से लगातार नक्सली इलाकों में कैम्प की स्थापना की जा रही है, जिससे नक्सली संगठन पर दबाव बढ़ रहा है।

    एसपी गुड़िया ने कहा कि यह आत्मसमर्पण न सिर्फ सुरक्षा बलों की सफलता है बल्कि स्थानीय लोगों में विश्वास और बदलाव की दिशा में उठाया गया एक बड़ा कदम भी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभाजपाइयों ने किया प्रखंड में आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन सरकार पर साधा निशाना……
    Next Article बेतला मे राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर कायर्क्रम आयोजित कई अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि….
    shivam kumar

      Related Posts

      “पड़ोसी प्रथम” नीति में मॉरीशस पहला स्तंभ : पीएम मोदी

      September 11, 2025

      दिल्ली में EPFO के क्षेत्रीय आयुक्त रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

      September 11, 2025

      नेपाल के रसुआ जेल से अंडरवर्ल्ड डॉन उदय सेठ्ठी फरार, भारत में छिपने की आशंका

      September 11, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • सीएम हेमंत सोरेन ने सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले – युवाओं को सशक्त बनाना हमारी प्राथमिकता
      • भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने मोहन भागवत को जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं
      • बिना हथियार ड्यूटी पर तैनात IRB जवान, DGP ने जताई कड़ी नाराजगी
      • “पड़ोसी प्रथम” नीति में मॉरीशस पहला स्तंभ : पीएम मोदी
      • दिल्ली में EPFO के क्षेत्रीय आयुक्त रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version