Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, October 28
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»महागामा में भाजपा की आक्रोश रैली, सूर्या हांसदा एनकाउंटर की सीबीआई जांच की मांग
    Top Story

    महागामा में भाजपा की आक्रोश रैली, सूर्या हांसदा एनकाउंटर की सीबीआई जांच की मांग

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 11, 2025Updated:September 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    गोड्डा। आदिवासी नेता सूर्या हांसदा की कथित फर्जी एनकाउंटर में हत्या के विरोध में भाजपा ने गुरुवार को महागामा प्रखंड में आक्रोश रैली निकाली। यह रैली भाजपा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर आयोजित की गई, जिसमें कार्यकर्ताओं के साथ-साथ बच्चों ने भी भाग लिया। सभी ने हाथों में बैनर-तख्तियां लेकर न्याय की मांग की।

    रैली भाजपा कार्यालय से प्रारंभ होकर बसुआ चौक होते हुए प्रखंड कार्यालय तक पहुंची। वहां जोरदार प्रदर्शन किया गया। रैली के दौरान “हमें न्याय दो”, “सूर्या हांसदा अमर रहें”, “दोषियों को सजा दो”, और “हमें मुक्त शिक्षा दो” जैसे नारे गूंजते रहे।

    भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव मिश्रा ने कहा कि यह रैली हेमंत सरकार की आदिवासी विरोधी और दमनकारी नीतियों के खिलाफ है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार आदिवासी रैयतों की जमीन जबरन छीन रही है और सूर्या हांसदा का एनकाउंटर इसी साजिश का हिस्सा है। उन्होंने मामले की सीबीआई जांच की मांग दोहराई।

    रैली के समापन पर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया, जिसे बीडीओ की अनुपस्थिति में एक कर्मी को सौंपा गया। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष अशोक यादव ने किया, जबकि संचालन लालबहादुर सिंह ने किया।

    मौके पर जिला महामंत्री मुरारी चौबे, उपाध्यक्ष अजय शाह, पूर्व एसटी मोर्चा अध्यक्ष प्रबोध सोरेन, पप्पू ठाकुर, बृजेश मंडल, अभिषेक मंडल सहित कई कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। रैली में शामिल बच्चों की भागीदारी ने कार्यक्रम को और भी प्रभावशाली बना दिया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article‘द बंगाल फाइल्स’ की कमाई में गिरावट, छठे दिन भी दर्शकों का नहीं मिला साथ
    Next Article बोकारो स्टील प्लांट में गैस रिसाव से मची हलचल, सभी कर्मी सुरक्षित
    shivam kumar

      Related Posts

      अवैध खनन सिंडिकेट के दबाव में नो इंट्री लागू नहीं कर रही सरकार: बाबूलाल मरांडी

      October 28, 2025

      चाईबासा में हिंसक घटना के विरोध में कल कोलहान बंद, चंपाई सोरेन ने की घोषणा

      October 28, 2025

      मजबूत संगठन ही पार्टी के जीत की कुंजी : सांसद

      October 28, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भूकंप से हिला तुर्किये, बालिकेसिर प्रांत में सबसे अधिक तबाही, 6.1 मापी गई तीव्रता
      • नेपालः भारी बर्फबारी के चलते मुक्तिनाथ क्षेत्र में हजारों पर्यटक फंसे, ज्यादातर भारतीय
      • इजरायली सेना ने तीन फिलिस्तीनी आतंकियों को मार गिराया
      • ताइवान के राष्ट्रपति ने कहा, इज़राइल उसकी रक्षा का ‘मॉडल’ है
      • ‘थामा’ और ‘एक दीवाने की दीवानियत’ का कलेक्शन गिरा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version