Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»भाजपा का चाल, चरित्र और चेहरा जनता के सामने है: अजय कुमार
    Top Story

    भाजपा का चाल, चरित्र और चेहरा जनता के सामने है: अजय कुमार

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskJuly 26, 2018Updated:July 26, 2018No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार ने कहा कि भाजपा का चाल, चरित्र और चेहरा जनता के सामने है। दो करोड़ युवाओं को प्रतिवर्ष रोजगार देने का वादा करनेवाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी युवाओं को पकौड़ा बेचने की सलाह दे रहे हैं। अब भाजपा कार्यालय में युवा खिलाड़ियों द्वारा चाय-बिस्कुट परोसा जाना दु:खद और निंदनीय है। अजय कुमार बुधवार को कांग्रेस भवन में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिस तरह से भाजपा कार्यालय में खिलाड़ियों को अपमानित किया गया, उससे सिर्फ भाजपा कार्यालय ही नहीं, प्रदेश भी देश के मानचित्र पर बदनाम हुआ है। राज्य में जिस तरह से मॉब लिचिंग को जायज ठहराने का दौर शुरू हुआ है, वह देश एवं राज्य के लिए खतरनाक है। चाहे केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत सिन्हा हों या इंद्रेश कुमार, सभी की कार्यशैली एवं बयानबाजी से यह प्रतीत होता कि जानबूझ कर राज्य का माहौल खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार अगर गो हत्या को लेकर इतनी संवेदनशील है, तो गो की हत्या क्यों नहीं रूक रही है। अब तक सरकार ने गो हत्या को रोकने के लिए क्या कदम उठाये हैं। उन्होंने कहा कि क्यों नहीं माना जाये कि गो हत्या के लिए सरकार दोषी है। ठीक इसी तरह पाकुड़ में स्वामी अग्निवेश की भाजयुमो की प्रायोजित भीड़ द्वारा पिटाई ने देश में यह संदेश दिया कि सही तरीके से अपनी बात रखने वाला चाहे वह कितना भी महत्वपूर्ण व्यक्ति क्यों नहीं हो, वह असुरक्षित है। यह स्वामी अग्निवेश पर नहीं, अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला है। पिछले दिनों युवा कांग्रेस द्वारा आयोजित शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर जिस तरह पुलिस द्वारा युवाओं की बेरहमी से पिटाई की गयी, वह सरकार के क्रूर चेहरे को दर्शाता है। कहा कि सदन में नगर विकास मंत्री सीपी सिंह द्वारा आंदोलनरत युवाओं की पुलिस द्वारा पिटाई को कुटाई कहना संसदीय मर्यादा के खिलाफ है। मंत्री को इसके लिए युवाओं से माफी मांगनी चाहिए। कहा कि टीवीएनल में स्थायी प्रबंध निदेशक न देकर सरकार कहीं न कहीं टीवीएनएल को बीमारू इकाई बताकर कॉरपोरेट घरानों को बेचने की साजिश रच रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जिलाध्यक्षों को निर्देश दिया गया है कि वे मुखर होकर धरना प्रदर्शन के माध्यम से लचर विद्युत व्यवस्था के विरोध में आंदोलन करें। प्रेसवार्ता में कांग्रेस के प्रदेश मीडिया प्रभारी राजेश ठाकुर, प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद, लाल किशोर नाथ शाहदेव आदि उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमेहसाणा दंगा केस: हार्दिक पटेल को 2 साल की जेल
    Next Article मरीज के साथ बर्तन में सांप लेकर अस्पताल पहुंचे परिजन
    azad sipahi desk

      Related Posts

      राज्यपाल ने भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

      June 9, 2025

      भाजयुमो ने यातायात पुलिस के व्यवहार में सुधार की मांग को लेकर एसएसपी को सौंपा पत्र

      June 9, 2025

      बिरसा मुंडा का 125वां शहादत दिवस धूमधाम से मनाया गया

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version