Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, September 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»रिटायर्ड बिजली कर्मी के आवास से लाखों की चोरी
    Jharkhand Top News

    रिटायर्ड बिजली कर्मी के आवास से लाखों की चोरी

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 13, 2025Updated:September 13, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोडरमा। कोडरमा थाना अंतर्गत दूधीमाटी स्थित एक मकान से शुक्रवार रात चोरों ने लाखों के जेवरात, सामान और नकदी की चोरी का मामला सामने आया है। उक्त मकान सेवानिवृत्त विद्युत विभाग के कर्मचारी विजय सिंह का है। घटना की जानकारी देते हुए गृहस्वामी विजय सिंह ने बताया कि बीती रात 12 बजे तक वे लोग जगे हुए थे। उसके बाद सभी लोग अपने-अपने कमरे में सोने चले गए। जिस कमरे को चोरों की ओर से निशाना बनाया गया है, उस कमरे में कोई भी रात को सोता नहीं है। उन्होंने बताया कि उक्त कमरे में लगा बिस्तर उनका भांजा बिपुल प्रतिदिन निकाल कर छत पर बने कमरे में ले जाकर सोता है।

    शुक्रवार रात भी करीब 12 बजे बिपुल उक्त कमरे से बिस्तर निकाल कर छत पर बने कमरे में सोने चला गया। सुबह उठकर जब वह कमरे में बिस्तर को वापस रखने आया तो देखा कि कमरा अंदर से बंद पड़ा था। काफी कोशिश के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो उसने धक्का देकर दरवाजा खोला तो पाया कि दरवाजे के पीछे कुर्सी लगी हुई थी। वहीं कमरे का सारा सामान बिखरा पड़ा था। उसने अपनी मामी को आवाज लगाई और सामान के बिखरे होने के बारे में पूछा। जिसका उन्होंने इनकार करते हुए खिड़की की ओर देखा तो पाया कि कमरे की खिड़की टूटी हुई थी। इसके बाद

    उन्होंने अपने बक्से वगैरह की जांच की तो पाया कि उनके बक्से से लाखों रुपये के जेवरात गायब थे। उन्होंने इसकी सूचना कोडरमा पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने में लगी हुई है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का बिहार दौरा आज, कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे
    Next Article रांची से पूर्णिया के लिए नई हवाई सेवा 17 सितंबर से शुरू
    shivam kumar

      Related Posts

      IAS विनय चौबे की जमानत याचिका पर 16 सितंबर को फैसला सुनाएगी ACB कोर्ट

      September 13, 2025

      बीसीसीएल के ब्लॉक-2 न्यू मधुबन वाशरी में बड़ा हादसा, क्षेत्र में अफरा-तफरी

      September 13, 2025

      रांची से पूर्णिया के लिए नई हवाई सेवा 17 सितंबर से शुरू

      September 13, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • IAS विनय चौबे की जमानत याचिका पर 16 सितंबर को फैसला सुनाएगी ACB कोर्ट
      • भारत विरोधी ताकतों की नजर सिलीगुड़ी कॉरिडोर यानी ‘चिकन नेक कॉरिडोर’ पर
      • कानून के सामने सब बराबर, नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : मोहन यादव
      • ‘जॉली एलएलबी 3’ में हंसी-ठहाकों से गूंजेगा कोर्टरूम, अक्षय और अरशद आमने-सामने
      • अडाणी पावर बिहार में बिजली परियोजना के लिए 3 अरब डॉलर का करेगी निवेश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version