Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, September 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»कानून के सामने सब बराबर, नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : मोहन यादव
    देश

    कानून के सामने सब बराबर, नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : मोहन यादव

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 13, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    विश्‍व हिन्‍दू परिषद के अखिल भारतीय लीगल सेल का दो दिवसीय अधिवेशन शुरु
    इंदौर। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भारत का बदलता दौर प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में राम मंदिर निर्माण, अनुच्छेद 370 और तीन तलाक पर प्रतिबंध जैसे कई ऐतिहासिक निर्णयों का साक्षी बना है। हमने भी राज्य में लव जिहाद, खुले में मांस के विक्रय और लाउडस्पीकर पर कड़ी कार्रवाई की है। हमारे लिए मानव कल्याण और प्रदेश का विकास सर्वोपरि है।

    यह बातें मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शनिवार को इंदौर में विश्‍व हिन्‍दू परिषद के अखिल भारतीय लीगल सेल के दो दिवसीय अधिवेशन के अवसर पर कहीं। इस आयोजन के शुभारंभ पर उनके साथ स्वामी जितेंद्रानंद महाराज, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल और पूर्व जस्टिस वीएस कोकजे, आलोक कुमार व अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

    मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने यहां से स्पष्ट संदेश दिया कि मध्यप्रदेश में कानून सबके लिए समान है और नियमों को तोड़ने वालों पर सरकार सख्त कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा, “हमारी सरकार ने राज्य में मछली हो या मगर, सबको ठिकाने लगाया है। कानून का पालन करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है।” उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने धार्मिक स्थलों पर ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण, मांस विक्रय में फूड सेफ्टी नियमों और धार्मिक आचरण से जुड़े तीनों कानूनों को लागू करने में सबसे तेजी दिखाई है। उन्होंने बताया कि सरकार बनने के साथ ही लाउडस्पीकर की ऊंची आवाज पर नियंत्रण की कार्रवाई शुरू की गई। अब तक 60 हजार से ज्यादा माइक हटवाए गए हैं। “कोई भी अपने धर्म की इबादत करने से वंचित नहीं है, लेकिन शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए नियमों का पालन करना जरूरी है।”

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल ने कानून में बड़ा बदलाव किया है। उन्होंने कहा कि “कानून की आंखों से पट्टी हटा दी गई है, इससे बड़ा सुधार और क्या हो सकता है।” उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार का पहला बड़ा कदम लाउडस्पीकर नियंत्रण का था, जिसके तहत 60 हजार लाउडस्पीकर हटाए गए। साथ ही मांस-मटन विक्रय पर फूड सेफ्टी नियम लागू किए गए। उन्होंने कहा कि बड़े से बड़े रसूखदारों को भी कानून का पालन करना पड़ा और सरकार ने किसी से समझौता नहीं किया।

    स्वामी जितेंद्रानंद महाराज ने कहा कि भारत का विभाजन धर्म के आधार पर हुआ था। मुस्लिमों के लिए पाकिस्तान बना और हिंदुओं के लिए हिंदुस्तान। उन्होंने कहा कि हमारा संविधान भी हिंदू राष्ट्र की आत्मा लिए हुए है, लेकिन न्यायिक सक्रियता के चलते कई बार समस्याएं खड़ी हो जाती हैं। वरिष्ठ अधिवक्ताओं और न्यायाधीशों का षड्यंत्र का हिस्सा बन जाना हिंदुओं के खिलाफ माहौल बना देता है। स्वामी ने स्पष्ट किया कि सनातन धर्म में न तो अस्पृश्यता है और न ही जातिगत भेदभाव।

    उल्लेखनीय है कि विश्व हिन्दू परिषद की बैठक शहर के एक गार्डन में आयोजित हुई, जिसमें संगठन के पदाधिकारी और कई अन्य नेता उपस्थित रहे। बैठक के बाद मुख्यमंत्री दलाल बाग पहुंचे, जहां उन्होंने श्री जैन श्वेतांबर मालवा महासंघ के 14वें अधिवेशन और श्रीसंघ मिलन समारोह में हिस्सा लिया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने आचार्य विश्वरत्न सागर जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन (17 सितंबर) के लिए भी आशीर्वाद मांगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article‘जॉली एलएलबी 3’ में हंसी-ठहाकों से गूंजेगा कोर्टरूम, अक्षय और अरशद आमने-सामने
    Next Article भारत विरोधी ताकतों की नजर सिलीगुड़ी कॉरिडोर यानी ‘चिकन नेक कॉरिडोर’ पर
    shivam kumar

      Related Posts

      भारत पूरी तरह प्रतिबद्ध… पीएम मोदी ने नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की को दी बधाई

      September 13, 2025

      दलाई लामा ने नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की को दी बधाई

      September 13, 2025

      एक करोड़ की इनामी नक्सली सुजाता ने तेलंगाना पुलिस महानिदेशक के समक्ष किया आत्मसमर्पण

      September 13, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • शिक्षक भर्ती घोटाले में तबादलों का खेल, पार्थ चटर्जी ने बनाई थी खास रणनीति
      • तेल रिसाव रोकने के लिए नई योजना बनाएगी राज्य सरकार, अवैध खनन पर भी होगी सख्ती
      • जितिया पर्व को लेकर गंगा घाटों पर उमड़ी महिला श्रद्धालुओं की भीड़
      • नालंदा व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत कार्यक्रम का शुभारंभ
      • इंग्लैंड ने रचा इतिहास, टी20 अंतरराष्ट्रीय में 300 का आंकड़ा पार करने वाली पहली टीम बनी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version