Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, December 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»UPSC ने अनुराग गुप्ता को DGP के रूप में अस्वीकार किया, IPS प्रोन्नति प्रक्रिया अटकी
    Jharkhand Top News

    UPSC ने अनुराग गुप्ता को DGP के रूप में अस्वीकार किया, IPS प्रोन्नति प्रक्रिया अटकी

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 13, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड में राज्य पुलिस सेवा (डीएसपी संवर्ग) से भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में प्रोन्नति की प्रक्रिया एक बार फिर अटक गई है। इसका मुख्य कारण बना है UPSC द्वारा अनुराग गुप्ता को राज्य के डीजीपी (DGP) के रूप में अस्वीकार करना।

    सूत्रों के अनुसार, 13 अगस्त को दिल्ली में UPSC प्रोन्नति समिति की बैठक प्रस्तावित थी, जिसमें झारखंड की मुख्य सचिव अलका तिवारी, गृह सचिव वंदना दादेल और डीजीपी अनुराग गुप्ता को शामिल होना था। लेकिन UPSC ने अनुराग गुप्ता की डीजीपी के तौर पर वैधता स्वीकार नहीं की, जिससे बैठक स्थगित कर दी गई।

    संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा राज्य सरकार के तर्कों को भी मान्यता नहीं दी गई और समिति की अगली बैठक की कोई नई तिथि भी निर्धारित नहीं की गई है। इस वजह से IPS संवर्ग में रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया अटक गई है, जिससे योग्य अफसरों को नुकसान हो रहा है।

    झारखंड सरकार के गृह विभाग ने एक बार फिर UPSC से आग्रह किया है कि या तो अनुराग गुप्ता को डीजीपी के रूप में स्वीकार किया जाए या फिर उनकी अनुपस्थिति में ही बैठक आयोजित की जाए। सरकार का मानना है कि प्रोन्नति में हो रही देरी से 17 वरिष्ठ डीएसपी अफसरों के करियर पर असर पड़ रहा है।

    इस बैठक में IPS संवर्ग के 9 रिक्त पदों को भरने के लिए 17 वरिष्ठ अधिकारियों की फाइलों पर विचार होना था। जिन अधिकारियों के नाम भेजे गए थे उनमें शामिल हैं –
    राजेश कुमार, अविनाश कुमार, रौशन गुड़िया, श्रीराम समद, निशा मुर्मू, सुरजीत कुमार, वीरेंद्र कुमार चौधरी, राहुल देव बड़ाईक, खीस्टोफर केरकेट्टा, प्रभात रंजन बरवार, अनूप कुमार बड़ाईक, समीर कुमार तिर्की, शिवेंद्र, राधा प्रेम किशोर, मुकेश कुमार महतो, दीपक कुमार-1 और मजरूल होदा।

    अब देखना यह है कि UPSC झारखंड सरकार के अनुरोध को कितना गंभीरता से लेता है और अगली बैठक की तारीख कब तय होती है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleIAS विनय चौबे की जमानत याचिका पर 16 सितंबर को फैसला सुनाएगी ACB कोर्ट
    Next Article एक करोड़ की इनामी नक्सली सुजाता ने तेलंगाना पुलिस महानिदेशक के समक्ष किया आत्मसमर्पण
    shivam kumar

      Related Posts

      धनबाद : तीन दिनों से लापता लोडर का शव बरामद, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई

      December 25, 2025

      शहीद निर्मल महतो की जयंती पर झामुमो ने दी श्रद्धांजलि

      December 25, 2025

      राज्यपाल ने पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि

      December 25, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • धनबाद : तीन दिनों से लापता लोडर का शव बरामद, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई
      • Betify Casino Exploré: Rapport 263

      • Betify Casino – Examen Complet 10

      • शहीद निर्मल महतो की जयंती पर झामुमो ने दी श्रद्धांजलि
      • वर्ष 2026 में व्यस्त रहेगा भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम का कैलेंडर, सामने होंगी बड़ी चुनौतियां
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version