Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, September 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»भुतहा तालाब दुर्गा पूजा समिति इस वर्ष काल्पनिक मंदिर का बना रही है पंडाल
    Jharkhand Top News

    भुतहा तालाब दुर्गा पूजा समिति इस वर्ष काल्पनिक मंदिर का बना रही है पंडाल

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 17, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। राजधानी रांची में दुर्गोत्सव की तैयारियां जोरों पर है। अलग-अलग दुर्गा पूजा समितियों की ओर से एक से बढ़कर एक पंडाल बनाए जा रहे हैं। इसी क्रम में शहर के कचहरी रोड स्थित श्री दुर्गा पूजा समिति भुतहा तालाब काल्पनिक मंदिर के प्रारूप पर आधारित भव्य पंडाल का निर्माण कर रही है। यहां छह फीट ऊंची माता दुर्गा की दिव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी। मूर्ति का निर्माण मूर्तिकार रामपाल की ओर से किया जा रहा है। इसकी लागत 1.11 लाख रुपए है। पंडाल का निर्माण का कार्य पश्चिम बंगाल के कलाकार प्रदीप बंगाली तथा मातादीन टेंट हाउस के कारीगरों की देखरेख में हो रहा है। पूरे परिसर को आकर्षक विद्युत सज्जा, तोरणद्वार, लाइटिंग और साउंड सिस्टम से सजाया जाएगा। पूजा पंडाल बनाने में 20 कारीगर लगे हैं।

    समिति के अध्यक्ष संजय सिंह ने बुधवार को बताया कि पंडाल की ऊंचाई 35 फीट, लंबाई 35 फीट और चौड़ाई 40 फीट होगी। उन्होंने बताया कि लाइटिंग में 81 हजार, पंडाल निर्माण में तीन लाख और प्रतिमा में 1.11 लाख कुल लागत आठ लाख रुपये आएगा। सिंह ने बताया कि सप्तमी को नवपत्रिका प्रवेश के बाद श्रद्धालुओं के लिए पट खोल दिया जाएगा। सप्तमी, अष्टमी, नवमी, दशमी और विसर्जन के दिन भव्य भंडारे का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने में नमन भारतीय , किशोर साहु, शंकर दुबे, राजकुमार गुप्ता, रमेश सिंह, दिलिप गुप्ता, विशाल कृष्णा, महेश चंद्रा, उमंग सुलतानिया, प्रिंस महता, उदय साहु, राहुल सिंह सहित अन्य जुटे हुए है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleशिवराज चौहान ने दी प्रधानमंत्री मोदी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, बताया पहली भेंट का किस्सा
    Next Article सृष्टि के प्रथम इंजीनियर और शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा पूजन आज, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं
    shivam kumar

      Related Posts

      आजाद सिपाही की खबर का असर: प्रशासन ने शुरू कराया कोरवा समुदाय की बच्ची का इलाज

      September 17, 2025

      पीएम के जन्मदिवस पर सेवा पखवाड़ा की शुरुआत, बाबूलाल मरांडी ने बिरसा समाधि स्थल पर चलाया स्वच्छता अभियान

      September 17, 2025

      गैंगस्टर प्रिंस खान ने रांची के कारोबारी से मांगी 10 करोड़ की रंगदारी, नहीं देने पर हत्या की धमकी

      September 17, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • आजाद सिपाही की खबर का असर: प्रशासन ने शुरू कराया कोरवा समुदाय की बच्ची का इलाज
      • राम का आदर्श, कृष्ण की नीति, शिव का विषपान, बुद्ध की करुणा, महावीर के तप का समागम हैं नरेंद्र दामोदरदास मोदी
      • पीएम के जन्मदिवस पर सेवा पखवाड़ा की शुरुआत, बाबूलाल मरांडी ने बिरसा समाधि स्थल पर चलाया स्वच्छता अभियान
      • गैंगस्टर प्रिंस खान ने रांची के कारोबारी से मांगी 10 करोड़ की रंगदारी, नहीं देने पर हत्या की धमकी
      • तिलासन रायबाड़ी की 224 साल पुरानी दुर्गा पूजा परंपरा पर संकट
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version