Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, September 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»आधारहीन आरोप लगाना राहुल गांधी की आदतः अनुराग ठाकुर
    देश

    आधारहीन आरोप लगाना राहुल गांधी की आदतः अनुराग ठाकुर

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 18, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोपों पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तंज कसा है। भाजपा ने कहा कि ‘हाइड्रोजन बम’ फोड़ने वाले थे, लेकिन सिर्फ फुलझड़ी से ही काम चलाना पड़ा है ओर वो भी फुस्स हो गयी। आधारहीन आरोप लगाना इनकी आदत बन गई है। राहुल गांधी की प्रेस कांफ्रेंस के बाद भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने गुरुवार को पार्टी मुख्यालय में पत्रकार वार्ता में कहा कि उन्होंने (राहुल) आरोपों की राजनीति को अपना आभूषण बना लिया है। उन्होंने कहा कि चुनाव दर चुनाव हार और जनता से नकार दिए जाने वाले एक नेता, जिनके नेतृत्व में करीब 90 चुनाव कांग्रेस हार चुकी है। उनकी हताशा-निराशा लगातार बढ़ती जा रही है और आरोपों की राजनीति को राहुल ने अपना आभूषण बना लिया है। उन्होंने कहा कि जब इनके द्वारा लगाए गए आरोपों को सत्यापित करने के लिए कहा जाता है तो पीठ दिखाकर भाग जाते हैं, शपथ पत्र देने को कहा जाता है तो मुकर जाते हैं। आधारहीन आरोप लगाना इनकी आदत बन गई है।

    सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि चुनाव आयोग ने कहा है कि ऑनलाइन किसी भी वोट को नहीं काटा जा सकता है और बगैर किसी की बात सुने उसका वोट नहीं काटते, उस पर निर्णय नहीं करते। राहुल का आरोप है कि 2023 में कर्नाटक के आलंद विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं के नाम काटने के असफल प्रयास किए गए। इस पर चुनाव आयोग ने ही एफ आई आर करने को कहा था।

    चुनाव आयोग ने मोबाइल नंबर और आईपी एड्रेस पहले ही उपलब्ध करा दिया है। इतना सब करने के बाद कांग्रेस शासित कर्नाटक की सी आई डी ने अब तक क्या किया? रिकॉर्ड के अनुसार, आलंद विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस ​उम्मीदवार ने ही जीत दर्ज की थी। तो क्या कांग्रेस ने वोट चोरी करके जीता था? उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने कहा कि हम लोकतंत्र बचाने नहीं आए… तो क्या लोकतंत्र को बर्बाद करने की तैयारी है?

    भाजपा नेता ने कहा कि बार-बार संवैधानिक संस्थाओं और चुनाव आयोग पर गलत व निराधार आरोप लगाना, कभी वीवीपैट पर, कभी ईवीएम पर, तो कभी चुनावी नतीजों पर प्रश्नचिह्न खड़ा करना, कभी टूलकिट के सहारे भारत की संवैधानिक संस्थाओं की विश्वसनीयता पर सवाल उठाना क्या यह कांग्रेस की आदत बन चुकी है? अनुराग ठाकुर ने कहा राहुल के बयानों ने बार-बार बताया है कि वे घुसपैठियों के साथ हैं और एससी-एसटी ओबीसी का वोट काटना चाहते हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकृषि मशीनरी पर जीएसटी सुधारों को लेकर कृषि मंत्री शिवराज चौहान कल करेंगे बैठक
    Next Article बंगाल में बारिश का दौर जारी, कई जिलों में अलर्ट
    shivam kumar

      Related Posts

      नयी जीएसटी व्यवस्था लागू होने से जीडीपी में बढ़ोतरी के साथ ही अर्थव्यवस्था मजबूत होगी : योगी आदित्यनाथ

      September 18, 2025

      कृषि मशीनरी पर जीएसटी सुधारों को लेकर कृषि मंत्री शिवराज चौहान कल करेंगे बैठक

      September 18, 2025

      भारत की आर्थिक स्थिति सकारात्मक : डॉ. नागेश्वरन

      September 18, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • वोट चोरी पर कांग्रेस का हमला, दलित-आदिवासियों को बताया टारगेट
      • झारखंड में अवैध खनन व बालू माफियाओं का है बोलबाला : अरुण सिंह
      • पलामूः ट्रक ड्राइवरों से अवैध वसूली के आरोप में दरोगा निलंबित, पूरे थाने के जवान बदले
      • आतंकी असहर को बोकारो लेकर आई दिल्ली स्पेशल सेल की टीम
      • नयी जीएसटी व्यवस्था लागू होने से जीडीपी में बढ़ोतरी के साथ ही अर्थव्यवस्था मजबूत होगी : योगी आदित्यनाथ
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version