बरवाडीह। आदि कर्मयोगी अभियान को लेकर बुधवार को प्रखंड क्षेत्र के छेचा पँचायत समेत 11 पंचायतों में आदि सेवा केंद्र का दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उदघाटन किया गया।इसके बाद गुरुवार से सभी केचकी,मंगरा, उकामाड, छेचा, मोरवाई कला,लात,कुचिला, छिपादोहर, केड,समेत सभी पंचायतों कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।वही बुधवार को कार्यशाला में पंचायत सचिव,बीआरपी,सीआरपी,जल सहिया,सेविका, सहित अन्य प्रखंड कर्मियों ने हिस्सा लिया। मौके पर बीडीओ रेश्मा रेखा मिंज ने बताया कि भारत सरकार के आदिम जनजातीय मंत्रालय की ओर से यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है । इसमें प्रखंड के 11 पंचायतों को इस योजना में शामिल करने के लिए चिन्हित किया गया है ।इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जनजातीय विकास व परिवर्तन के लिए व्यक्तियों और संस्थाओं को सशक्त बनाना है। प्रशिक्षण के दौरान मानक संचालन प्रक्रिया के तहत विस्तारपूर्वक जानकारी दी जाएगी।ये प्रशिक्षक आगे पँचायत स्तर गांव स्तर तक प्रशिक्षण देंगे। अभियान का उद्देश्य अधिक जनजातीय गांवों तक शासन की योजनाओं को पहुंचाना है।आदि कर्मयोगी अभियान जनजातीय समाज को शासन की मुख्यधारा से जोड़ने का ऐतिहासिक प्रयास है।यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि अंतिम पंक्ति तक खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से पहुंचे।कर्मयोगी अभियान का उद्देश्य जनजातीय समाज से सांस्कृतिक रूप से जुड़े, सामंजस्यपूर्ण और अभिसरणयुक्त नेतृत्वकर्ताओं का समूह तैयार करना है।ताकि जनजातीय क्षेत्रों में अंतिम छोर तक योजनाओं और सेवाओं की आपूर्ति सुनिश्चित हो सके।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.

