Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»श्रावणी मेला की अंतरराष्ट्रीय पहचान बनाने की कोशिश : सुनील वर्णवाल
    Top Story

    श्रावणी मेला की अंतरराष्ट्रीय पहचान बनाने की कोशिश : सुनील वर्णवाल

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 26, 2018No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सुनील कुमार वर्णवाल ने कहा कि देवघर की ख्याति, शक्ति पीठ एवं हृदयपीठ के रूप में है तथा द्वादश ज्योतिर्लिंगों में कामनालिंग के रूप में भी इसकी ख्याति है। श्रावणी मेला के महत्व को देखते हुए सकारात्मक छवि मेला को लेकर बने, ताकि देश भर से अधिक से अधिक श्रद्धालु श्रावणी मेला में देवघर और बासुकिनाथधाम आ सकें। उन्होंने कहा कि मेला के महत्व को राष्ट्रीय स्तर पर प्रचारित और प्रसारित करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री, केंद्रीय मंत्रियों तथा विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी मेला में विशेष अवसर पर आने के लिए आमंत्रण मुख्यमंत्री रघुवर दास की ओर से भेजा जा रहा है। श्री वर्णवाल गुरुवार को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सभाकक्ष में श्रावणी मेला की तैयारियों को लेकर इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के संपादकों के साथ बैठक कर रहे थे। कमी की सूचना व्हाट्सएप पर दें : वर्णवाल ने कहा कि मेला के प्रसार और उसकी व्यापकता को देखते हुए किसी प्रकार की कमी दिखायी दे, तो मीडिया व्हाट्सएप ग्रुप पर उसे दे, ताकि उसका समाधान यथाशीघ्र किया जा सके। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को यह सुविधा दी गयी है कि वे पर ट्वीट कर अपनी परेशानी बता सकते हैं। परेशानी का तुरंत समाधान किया जायेगा। मेला में बड़ी संख्या में चिकित्सक पुलिसकर्मी लगाये गये हैं।

    एक-एक बिंदु पर हुई चर्चा

    बैठक में पत्र-पत्रिकाओं एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के संपादकों ने देवघर तथा वासुकिनाथधाम में श्रद्धालुओं के आवासन के लिए टेंट सिटी की व्यवस्था, इंट्रीग्रेटेड डिजास्टर मैनेजमेंट क्राउड कंट्रोल, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम, हेड काउंट मशीन, कूल पैंट आॅन रोड, मंदिर में एलइडी आउट डोर डिस्प्ले स्क्रीन जैसे विभिन्न विषयों पर चर्चा की गयी। गुरुवार को हुई बैठक में बासुकिनाथधाम में श्रावणी मेला में इस वर्ष दी जाने वाली खास सुविधाओं पर भी चर्चा की गयी। इस अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक राम लखन प्रसाद गुप्ता, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अपर सचिव रमाकांत सिंह, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अधिकारी एवं मीडिया के संपादक उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article88 मिशनरी संस्थाओं को सीआइडी ने भेजा नोटिस
    Next Article तेनुघाट डैम के खोले गए तीन गेट
    azad sipahi

      Related Posts

      लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि

      June 5, 2025

      लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल

      June 5, 2025

      राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      • राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं
      • देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर हुए 4866, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत
      • प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version