Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»भूख से मौत मामला: बच्चियां छोड़ गईं कई सवाल
    Top Story

    भूख से मौत मामला: बच्चियां छोड़ गईं कई सवाल

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskJuly 27, 2018Updated:July 27, 2018No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पूर्वी दिल्ली । मंडावली गांव के पंडित चौक के पास एक मकान में तीन बच्चियों की मौत का रहस्य गहराता जा रहा है। कई सवाल ऐसे हैं जिनके जवाबों की तलाश अभी तक दिल्ली पुलिस व संबंधित विभाग अभी तक नहीं कर पाए हैं। तीनों बच्चियों की भूख से एक साथ मौत होना इस पूरे मामले में एक बड़ा सवाल है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ऐसा हो सकता है कि तीनों बच्चियों की मौत भूख से हुई हो, लेकिन सवाल यह भी है कि एक साथ तीनों बच्चियों की भूख से मौत कैसे हो सकती है? तीनों बच्चियों के मां-बाप दोनों मानसिक रूप से कमजोर हैं। जिसके चलते मां पुलिस व संबंधित विभागों के अधिकारियों को जानकारी देने में अस्मर्थ है।

    आखिर कहां है बच्चियों का पिता
    घटना के बाद से ही पिता मंगल का घर से गायब होना, घर न लौटना। लापता होना पुलिस के लिए बड़ी सरदर्दी बना हुआ है। आखिर घर से काम के लिए निकला मंगल गया कहां। क्या उसे यह नहीं पता कि उसके बच्चे घर में भूखे और बीमार हैं। आशंका यह भी जताई जा रही है कि कहीं मंगल ने भी भुखमरी व गरीबी से तंग आकर खुदकुशी जैसा कदम तो नहीं उठा लिया? मंगल उसी दिन से लापता है जब से वह अपने दोस्त नारायण के घर में शिफ्ट हुआ था। रिक्शा चोरी हो जाने के बाद मकान मालिक द्वारा अपना घर खाली कराने के बाद दो दिन पूर्व ही अपने दोस्त कें घर शिफ्ट होने के बाद काम की तलाश में गया मंगल आखिर लौटा क्यों नहीं।

    दो दिन तक कमरे से नहीं निकला कोई
    मकान की मालकिन सुदेश ने बताया कि मंगल, उसकी पत्नी और तीनों बच्चियां वहां रहने के लिए आए थे तो तीनों बच्चियां बीमार थीं। मंगलवार को नारायण दोपहर 12 बजे वहां आया तो देखा की मंगल की पत्नी कमरे में सो रही थी और तीनों बच्चियां बेसुध पड़ी हुई हैं। इसके बाद नारायण मकान मालकिन स्वदेश के साथ तीनों बच्चियों को लेकर लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल गया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपिछले साल की तुलना में बढ़े अपराध, कंट्रोल करें: डीजीपी
    Next Article राजेंद्र बिरहोर की मौत पर मंत्री सरयू राय गंभीर
    azad sipahi desk

      Related Posts

      राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देवघर दौरा स्थगित

      June 7, 2025

      प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

      June 6, 2025

      मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल

      June 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देवघर दौरा स्थगित
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version