Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, September 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में रिकवरी का रुख, बड़ी गिरावट के बाद सेंसेक्स और निफ्टी की स्थिति में सुधार
    बिजनेस

    शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में रिकवरी का रुख, बड़ी गिरावट के बाद सेंसेक्स और निफ्टी की स्थिति में सुधार

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 22, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार आज शुरुआती कारोबार के दौरान निचले स्तर से रिकवरी करता हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत बड़ी गिरावट के साथ हुई थी। हालांकि बाजार खुलने के बाद खरीदारों ने लिवाली शुरू कर दी, जिससे सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की चाल में सुधार होने लगा। सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.11 प्रतिशत और निफ्टी 0.03 प्रतिशत की कमजोरी मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

    प्रातः 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, हीरो मोटोकॉर्प, ट्रेंट लिमिटेड, बजाज फाइनेंस और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शेयर 1.95 प्रतिशत से लेकर 0.59 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजी, टीसीएस, अपोलो हॉस्पिटल और डॉ रेड्डीज लेबोरेट्रीज के शेयर 4.01 प्रतिशत से लेकर 0.79 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे।

    अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,139 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,286 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 853 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 8 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 22 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 30 शेयर हरे निशान में और 20 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

    बीएसई का सेंसेक्स आज 545.16 अंक की गिरावट के साथ 82,151.07 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिससे इस सूचकांक की चाल में सुधार होने लगा। हालांकि बीच-बीच में बिकवाली का मामूली झटका भी लगता रहा। इसके बावजूद इस सूचकांक की रफ्तार बनी रही। सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 93.10 अंक की कमजोरी के साथ 82,533.13 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

    सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 88.95 अंक टूट कर 22,238.10 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही ये सूचकांक कुछ पल के लिए गिर कर 25,211.69 अंक तक आया। इसके बाद खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिसके कारण इस सूचकांक की चाल में तेजी का रुख बन गया। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद निफ्टी 6.85 अंक की मामूली कमजोरी के साथ 25,320.20 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

    इसके पहले पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सेंसेक्स 387.73 अंक यानी 0.47 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 82,626.23 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 96.55 अंक यानी 0.38 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,327.05 अंक के स्तर पर शुक्रवार के कारोबार का अंत किया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में भी मिला-जुला कारोबार
    Next Article स्टॉक मार्केट में टेक डिफेंस लैब्स की धांसू एंट्री, लिस्टिंग के बाद लगा अपर सर्किट
    shivam kumar

      Related Posts

      जीएसटी की नई दरें लागू, जानिए क्या-क्या हुआ सस्ता

      September 22, 2025

      स्टॉक मार्केट में टेक डिफेंस लैब्स की धांसू एंट्री, लिस्टिंग के बाद लगा अपर सर्किट

      September 22, 2025

      ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में भी मिला-जुला कारोबार

      September 22, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • सीपीएल 2025: ट्रिनबागो नाइट राइडर्स ने पांचवीं बार जीता खिताब, गयाना को 3 विकेट से हराया
      • एशिया कप 2025: भारत ने पाकिस्तान को लगातार दूसरी बार हराया, सुपर-4 में 6 विकेट से दी मात
      • ‘जॉली एलएलबी 3’ ने वीकेंड में कमाए 50 करोड़, जनता के दिल में उतरी फिल्म…
      • दिल्ली में यूपीएससी छात्रों के लिए झारखंड सरकार बनाएगी छात्रावास : मंत्री चमरा लिंडा
      • जीएसटी की नई दरें प्रभावी, सभी को बड़ी राहत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version