Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, September 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»मनोरंजन»बॉक्स ऑफिस पर ‘जॉली एलएलबी 3’ की कमाई में आई गिरावट
    मनोरंजन

    बॉक्स ऑफिस पर ‘जॉली एलएलबी 3’ की कमाई में आई गिरावट

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    19 सितंबर को रिलीज हुई कोर्टरूम ड्रामा ‘जॉली एलएलबी 3’ ने शुरुआती दिनों में बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग दर्ज की थी। लेकिन चौथे दिन यानी सोमवार को फिल्म की कमाई में अचानक भारी गिरावट देखने को मिली। अक्सर सोमवार का टेस्ट किसी भी फिल्म के लिए अहम माना जाता है, और इस बार अक्षय कुमार और अरशद वारसी स्टारर यह फिल्म इसमें पिछड़ती नजर आई। कलेक्शन में आई इस तेज गिरावट ने अब मेकर्स की चिंता बढ़ा दी है।

    ‘जॉली एलएलबी 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग की थी। पहले दिन फिल्म ने 12.5 करोड़ रुपये कमाए, जबकि दूसरे दिन इसकी रफ्तार और तेज हो गई और कलेक्शन 20 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। तीसरे दिन भी फिल्म ने मजबूती दिखाई और 21 करोड़ रुपये जुटाए। लेकिन चौथे दिन यानी सोमवार को फिल्म की कमाई में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई। यह केवल 5.5 करोड़ रुपये ही कमा सकी, जो अब तक का सबसे बड़ा डिप साबित हुआ। इसके साथ ही फिल्म का घरेलू कलेक्शन कुल 59 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

    पहली ‘जॉली एलएलबी’ में अरशद वारसी लीड रोल में थे, जबकि ‘जॉली एलएलबी 2’ में अक्षय कुमार ने मुख्य किरदार निभाया। अब फ्रेंचाइज के तीसरे पार्ट ‘जॉली एलएलबी 3’ में दर्शकों को दोनों जॉली एक साथ नजर आ रहे हैं, वहीं सौरभ शुक्ला एक बार फिर अपनी खास पहचान वाले किरदार में लौटे हैं। इसके अलावा हुमा कुरैशी और अमृता राव भी पिछली फिल्मों के अपने-अपने रोल को दोहराती दिखाई दी हैं। सुभाष कपूर के निर्देशन में बनी यह फिल्म 2011 में उत्तर प्रदेश के भट्टा परसौल गांव में घटी एक वास्तविक घटना से प्रेरित है, जिसे पर्दे पर काल्पनिक अंदाज में पेश किया गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleस्टॉक मार्केट में मजबूत लिस्टिंग के बाद यूरो प्रतीक के शेयरों पर बना बिकवाली का दबाव
    Next Article ‘हक’ का टीज़र आया सामने, शाह बानो के रोल में यामी गौतम का जलवा
    shivam kumar

      Related Posts

      ‘हक’ का टीज़र आया सामने, शाह बानो के रोल में यामी गौतम का जलवा

      September 23, 2025

      ‘जॉली एलएलबी 3’ ने वीकेंड में कमाए 50 करोड़, जनता के दिल में उतरी फिल्म…

      September 22, 2025

      ‘जॉली एलएलबी 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मारी जोरदार एंट्री

      September 20, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • बांग्लादेश के एनसीपी नेता अख्तर हुसैन पर अमेरिका में हमला
      • दक्षिण कोरिया की पूर्व प्रथम महिला को उपहार देने के मामले में यूनिफिकेशन चर्च की प्रमुख हान हक-जा गिरफ्तार
      • अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने संघीय व्यापार आयुक्त रेबेका स्लॉटर को बर्खास्त करने के ट्रंप के फैसले को बरकरार रखा
      • जयशंकर की न्यूयॉर्क में अमेरिकी विदेशमंत्री रुबियो और यूरोपीय संघ के नेताओं से मुलाकात
      • ‘हक’ का टीज़र आया सामने, शाह बानो के रोल में यामी गौतम का जलवा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version