Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, November 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»झारखंड उच्च न्यायालय ने सूर्या हांसदा एनकाउंटर की सीबीआइ जांच कराने वाली याचिका को किया स्वीकार
    Jharkhand Top News

    झारखंड उच्च न्यायालय ने सूर्या हांसदा एनकाउंटर की सीबीआइ जांच कराने वाली याचिका को किया स्वीकार

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 23, 2025Updated:September 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड उच्च न्यायालय ने एक एनकाउंटर में मारे गए सूर्या हांसदा की माँ और पत्नी की ओर से सीबीआइ जांच के लिए दायर क्रिमिनल रिट याचिका याचिका को स्वीकार कर लिया है। मंगलवार को हुई सुनवाई के बाद अदालत ने इस मामले की सुनवाई की अगली तारीख दशहरा के बाद की तय की है।

    झारखंड उच्च न्यायालय में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सहित अन्य दलों के टिकट पर चुनाव लड़ चुके सूर्या हांसदा एनकाउंटर की सीबीआइ जांच के लिए दायर क्रिमिनल रिट याचिका पर मंगलवार को सुनवाई हुई। इस दौरान प्रार्थी की ओर से निष्पक्ष जांच के लिए दायर याचिका में संशोधन के लिए की गई आईए (हस्तक्षेप याचिका) को अदालत ने स्वीकार कर लिया। अब इस मामले में अगली सुनवाई दशहरा की छुट्टियों के बाद होगी। मामले की सुनवाई न्यायाधीश जस्टिस अंबुज नाथ की अदालत में हुई। प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता कुमार हर्ष ने बहस की।

    दरअसल, सूर्या हांसदा के एनकाउंटर को फर्जी बताते हुए उनकी पत्नी सुशीला मुर्मू और मां नीलमुनी मुर्मू ने मामले की जांच के लिए उच्च न्यायालय में क्रिमिनल रिट याचिका दायर की है, जिसमें राज्य के मुख्य सचिव, गृह सचिव, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी), गोड्डा के पुलिस अधीक्षक (एसपी), देवघर के एसपी सहित अन्य अधिकारियों को पार्टी बनाया गया है।

    सूर्या हांसदा की मां ने अपनी याचिका में कहा है कि घटना से एक दिन पहले 10 अगस्त को देवघर के मोहनपुर थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव से उनके बेटे सूर्या की गिरफ्तारी हुई थी।

    गत 11 अगस्त को गोड्डा में पुलिस से हुई मुठभेड़ में अपराधी सूर्या हांसदा मारा गया था। यह मुठभेड़ बोआरीजोर थाना क्षेत्र स्थित ललमटिया धमनी पहाड़ में हुई थी। सूर्या हांसदा के खिलाफ हाल ही में साहिबगंज के मिर्जा चौकी थाना और गोड्डा के ललमटिया थाना में कई संगीन अपराधों में संलिप्त रहने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई थी।

    उल्लेखनीय है कि सूर्या हांसदा का कई राजनीतिक दलों से संबंध रहा है। वह बोरियो विधानसभा से चार बार चुनाव लड़ चुका है। पहली बार 2009 में झारखंड विकास मोर्चा (जेवीएस ) के टिकट पर चुनाव लड़ा। दूसरी बार 2014 में भी जेवीएस से चुनाव लड़ा। तीसरी बार वर्ष 2019 में भाजपा ने उसे टिकट दिया था। इस चुनाव में वह दूसरे स्थान पर रहा था। वर्ष 2024 में भाजपा से टिकट नहीं मिलने पर उसने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद उसने जेएलकेएम से चुनाव लड़ा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleछत्तीसगढ़ में करोड़ों के शराब घोटाले में आरोपित बनाये गए 28 अधिकारियों को मिली अग्रिम जमानत
    Next Article रातभर की बारिश ने डुबोया कोलकाता, जनजीवन ठप, पांच लोगों की मौत, ममता ने दिए बड़े निर्देश
    shivam kumar

      Related Posts

      JAC ने 10वीं व 12वीं परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि जारी की

      November 8, 2025

      वाराणसी को मिली आठवीं वंदेभारत, प्रधानमंत्री मोदी ने दिखाई हरी झंडी

      November 8, 2025

      प्रधानमंत्री मोदी, राजनाथ सिंह और अमित शाह की आज बिहार में बड़ी चुनाव रैलियां

      November 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • JAC ने 10वीं व 12वीं परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि जारी की
      • वाराणसी को मिली आठवीं वंदेभारत, प्रधानमंत्री मोदी ने दिखाई हरी झंडी
      • प्रधानमंत्री मोदी, राजनाथ सिंह और अमित शाह की आज बिहार में बड़ी चुनाव रैलियां
      • ‘इस्तांबुल में पाकिस्तान-अफगानिस्तान वार्ता समाप्त, नहीं दूर हो सके मतभेद’
      • हजारीबाग ब्लड बैंक में ब्लड की किल्लत, लोगों की परेशानी बढ़ी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version