Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, September 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया के बाजार भी दबाव में
    बिजनेस

    ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया के बाजार भी दबाव में

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 24, 2025Updated:September 24, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान गिरावट के साथ बंद हुए। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स में आज तेजी का रुख बना हुआ है। यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। वहीं एशियाई बाजार में आज आमतौर पर बिकवाली का दबाव बना हुआ है।

    अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल की अमेरिका में महंगाई और विकास दर को लेकर दी गई चेतावनी के बाद वॉल स्ट्रीट के सूचकांकों में गिरावट आ गई। डाउ जॉन्स दिन के ऊपरी स्तर से 400 अंक फिसल कर बंद हुआ। इसी तरह एस एंड पी 500 इंडेक्स ने 0.55 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 6,656.92 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा नैस्डेक 215.50 अंक यानी 0.95 प्रतिशत टूट कर 22,573.47 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 0.19 प्रतिशत की तेजी के साथ 46,381.89 के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

    यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान मिला-जुला कारोबार होता रहा। एफटीएसई इंडेक्स 0.04 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 9,223.32 अंक के स्तर पर बंद हुआ। दूसरी ओर, सीएसी इंडेक्स ने 0.53 प्रतिशत की मजबूती के साथ 7,872.02 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 0.36 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,611.33 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

    एशियाई बाजारों में आज आमतौर पर बिकवाली का दबाव बना हुआ है। एशिया के 9 बाजार में से 7 के सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि 2 सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में बने हुए हैं। हैंग सेंग इंडेक्स 272.88 अंक यानी 1.03 प्रतिशत की तेजी के साथ 26,432 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.63 प्रतिशत उछल कर 3,845.91 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है।

    दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 140 अंक यानी 0.55 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 25,104 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह कोस्पी इंडेक्स 0.87 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,456 अंक के स्तर पर आ गया है। इसके अलावा ताइवान वेटेड इंडेक्स 0.37 प्रतिशत फिसल कर 26,151.07 अंक के स्तर पर, स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.19 प्रतिशत टूट कर 4,294.44 अंक के स्तर पर, निक्केई इंडेक्स 0.12 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 45,438 अंक के स्तर पर, जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.02 प्रतिशत फिसल कर 8,123.27 अंक के स्तर पर और सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.04 अंक की सांकेतिक गिरावट के साथ 1,273.16 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम तैयार
    Next Article शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट
    shivam kumar

      Related Posts

      सर्राफा बाजार में लगातार तीसरे दिन मजबूती के नए शिखर पर सोना और चांदी

      September 24, 2025

      शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट

      September 24, 2025

      स्टॉक मार्केट में मजबूत लिस्टिंग के बाद यूरो प्रतीक के शेयरों पर बना बिकवाली का दबाव

      September 23, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • पटना में कांग्रेस कार्य समिति की बैठक शुरू, खरगे व राहुल गांधी समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल
      • रूसी विमान घुसपैठ करें तो मार गिराओ, ट्रंप का नाटो से आह्वान
      • जयशंकर ने न्यूयॉर्क में समान विचारधारा वाले दक्षिण देशों की उच्चस्तरीय बैठक की मेजबानी की
      • नेपाल के वित्तमंत्री से मुलाकात कर भारतीय राजदूत ने दिया समग्र विकास के सहयोग का आश्वासन
      • सत्ता से हटने के 14 दिन बाद सार्वजनिक रूप से दिखे केपी ओली
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version