Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, September 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»वायु प्रदूषण की समस्या का स्थायी समाधान जैव ईंधनः गडकरी
    देश

    वायु प्रदूषण की समस्या का स्थायी समाधान जैव ईंधनः गडकरी

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 24, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि दिल्ली सहित देश के कई शहर गंभीर वायु प्रदूषण की चपेट में हैं, जिनमें वाहन सबसे बड़ा कारण हैं। दिल्ली के वायु प्रदूषण में 40 प्रतिशत योगदान वाहनों का है और इस समस्या का स्थायी समाधान केवल वैकल्पिक ईंधन यानी जैव ईंधन ही है।

    गडकरी ने बुधवार को भारत जैव ऊर्जा एवं प्रौद्योगिकी एक्सपो के उद्घाटन समारोह में कहा कि जैव ईंधन नीति का आधार कच्चे तेल का प्रतिस्थापन, प्रदूषण मुक्त वातावरण और घरेलू आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए स्वदेशी ऊर्जा का उपयोग तीन मिशनों पर टिका है। किसी भी समाज की मजबूती के लिए अर्थव्यवस्था, पारिस्थितिकी और पर्यावरण तीन स्तंभ होते हैं। आज पूरी दुनिया पारिस्थितिकी और पर्यावरण से जुड़ी चुनौतियों का सामना कर रही है। उन्होंने कहा कि कृषि को ऊर्जा और बिजली उत्पादन की ओर मोड़ना समय की मांग है, क्योंकि जीवाश्म ईंधन की तुलना में जैव ईंधन काफी सस्ता विकल्प है। भारत को इथेनॉल का अधिशेष उत्पादन निर्यात करने पर विचार करना चाहिए। हम पेट्रोलियम और वित्त मंत्रियों से इस पर चर्चा करेंगे। इथेनॉल का उत्पादन 70 प्रतिशत खाद्यान्न से हो रहा है, जो भी अधिशेष है। भारत को जैव ईंधन उत्पादन में अग्रणी बनना चाहिए।

    उन्होंने सोशल मीडिया पर ई-20 और इथेनॉल कार्यक्रम के खिलाफ चल रहे अभियानों को निहित स्वार्थों का सशुल्क प्रयास बताया और कहा कि लोग सच्चाई समझते हैं। हम दिल्ली में लोगों की जीवन प्रत्याशा 10 साल बढ़ाएंगे और इसके लिए जैव ईंधन बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने उद्योग जगत से वैकल्पिक ईंधन उत्पादन के प्रयासों को जारी रखने की अपील की और भरोसा जताया कि उद्योग की मदद से भारत ऊर्जा के आयातक से निर्यातक बनकर एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करेगा।

    उन्होंने मक्के से इथेनॉल उत्पादन की अनुमति देने को एक सफलता की कहानी बताया और कहा कि इस कदम से मक्के का बाजार भाव 1,200 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़कर 2,800 रुपये प्रति क्विंटल पहुंचा है, जिससे किसानों की आय में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleक्या मोदी सरकार का ‘बचत उत्सव’ बिहार में ‘विजयोत्सव’ में तब्दील होगा
    Next Article अवैध सट्टेबाजी ऐप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सोनू सूद इडी के समक्ष हुए पेश
    shivam kumar

      Related Posts

      अवैध सट्टेबाजी ऐप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सोनू सूद इडी के समक्ष हुए पेश

      September 24, 2025

      जहाज निर्माण और समुद्री क्षेत्र के लिए 69,725 करोड़ के पैकेज को मंजूरी

      September 24, 2025

      जम्मू-कश्मीर में राज्यसभा की चार सीटों के लिए 24 अक्टूबर को होगा मतदान

      September 24, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • श्रेयस अय्यर ने टेस्ट और प्रथम श्रेणी क्रिकेट से मांगा ब्रेक, फिटनेस पर देंगे ध्यान
      • एशिया कप 2025: पाकिस्तान ने ‘करो या मरो’ मैच में श्रीलंका को 5 विकेट से हराया, फाइनल की उम्मीदें बरकरार
      • अवैध सट्टेबाजी ऐप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सोनू सूद इडी के समक्ष हुए पेश
      • वायु प्रदूषण की समस्या का स्थायी समाधान जैव ईंधनः गडकरी
      • क्या मोदी सरकार का ‘बचत उत्सव’ बिहार में ‘विजयोत्सव’ में तब्दील होगा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version