Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, November 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»पश्चिमी वेनेजुएला और कोलंबिया के कुछ हिस्सों में भूकंप के तेज झटके
    दुनिया

    पश्चिमी वेनेजुएला और कोलंबिया के कुछ हिस्सों में भूकंप के तेज झटके

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 25, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    काराकास (वेनेजुएला)। पश्चिमी वेनेजुएला और कोलंबिया के कुछ हिस्सों में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। अभी तक किसी भी तरह के नुकसान या किसी के भी हताहत की सूचना नहीं है। वेनेजुएला भूकंप अनुसंधान संस्थान का कहना है कि 24 सितंबर को देश के पश्चिमी भाग में दो बार भूकंप आया। पहला भूकंप शाम 6:22 बजे दर्ज किया गया। इसका केंद्र ट्रूजिलो राज्य के ला सेइबा से 40 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में रहा। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.4 और गहराई 26.5 किलोमीटर थी।

    वेनेजुएला के ऑनलाइन समाचार माध्यम एल नेशनल की रिपोर्ट के अनुसार, इसके कुछ देरबाद शाम 6:29 बजे दूसरा भूकंप आया। इसका केंद्र ज़ूलिया के बाचाक्वेरो से 58 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में था। इसकी तीव्रता 4.9 और गहराई 34.3 किलोमीटर थी। भूकंप के झटके ज़ूलिया, फाल्कन, लारा, कैपिटल डिस्ट्रिक्ट, याराक्यू, पोर्टुगुसा और ट्रूजिलो जैसे राज्यों के साथ-साथ कोलंबिया के कई अन्य हिस्सों में भी महसूस किए गए।

    कुछ घंटे पहले कोलंबियाई भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण और चिली के राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने 6.0 से 6.3 की प्रारंभिक तीव्रता वाले भूकंप की सूचना दी थी। इनका अनुमानित केंद्र सबाना डी मेंडोज़ा (ट्रूजिलो) से 42 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में बताया गया था। कुछ प्रारंभिक रिपोर्टों में केंद्र माराकाइबो झील के पूर्वी तट पर मेने ग्रांडे और बाचाक्वेरो (ज़ूलिया) जैसे क्षेत्रों में बताया गया।

    उल्लेखनीय है कि भूकंप का केंद्र उस स्थान को कहते हैं जिसके ठीक नीचे प्लेटों में हलचल से भू-गर्भीय ऊर्जा निकलती है। इस स्थान पर भूकंप का कंपन ज्यादा होता है। कंपन की आवृत्ति ज्यों-ज्यों दूर होती जाती है, इसका प्रभाव कम होता जाता है। फिर भी यदि रिक्टर स्केल पर 7 या इससे अधिक की तीव्रता वाला भूकंप है तो आसपास के 40 किलोमीटर के दायरे में झटका तेज होता है। यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि भूकंपीय आवृत्ति ऊपर की तरफ है या दायरे में। यदि कंपन की आवृत्ति ऊपर को है तो कम क्षेत्र प्रभावित होगा।

    भूंकप की जांच रिक्टर स्केल से होती है। इसे रिक्टर मैग्नीट्यूड टेस्ट स्केल कहा जाता है। रिक्टर स्केल पर भूकंप को 1 से 9 तक के आधार पर मापा जाता है। भूकंप को इसके केंद्र यानी एपीसेंटर से मापा जाता है। भूकंप के दौरान धरती के भीतर से जो ऊर्जा निकलती है, उसकी तीव्रता को इससे मापा जाता है। इसी तीव्रता से भूकंप के झटके की भयावहता का अंदाजा होता है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकृषि योगदान बढ़ने से ही विकसित राष्ट्र बनेगा भारत: गडकरी
    Next Article बलोचिस्तान में बीएलएफ के हमले में पाकिस्तान के दो सैन्यकर्मी मारे गए, तीन घायल
    shivam kumar

      Related Posts

      संसद पुनर्स्थापना मुद्दे पर नेपाली कांग्रेस में मतभेद, महासचिव ने जताई आपत्ति

      November 10, 2025

      अमेरिका में डेमोक्रेट पड़े नरम, शटडाउन पर गतिरोध खत्म होने के संकेत

      November 10, 2025

      ‘इस्तांबुल में पाकिस्तान-अफगानिस्तान वार्ता समाप्त, नहीं दूर हो सके मतभेद’

      November 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड कैबिनेट की बैठक 12 नवंबर को, लिए जाएंगे कई अहम फैसले
      • विपक्ष ने चुनाव प्रचार के दौरान एसआईआर और ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ के बारे में फैलाई अफवाह : विजय चौधरी
      • सीमांचल बनेगा किंगमेकर! बिहार चुनाव की सियासी रण का नया मोर्चा, राष्ट्रीय राजनीति पर असर तय
      • झारखंड उच्च न्यायालय ने राज्य निर्वाचन आयोग से मांगी नगर निकाय चुनाव की संभावित तिथि,अगली सुनवाई 24 को
      • बिहार में महागठबंधन की सरकार बनी तो हर घर नौकरी और महिलाओं को ढाई हजार रुपये की सहायता : जयराम रमेश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version