Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, November 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»राहुल दुबे गैंग के तीन अपराधी गिरफ्तार, दो पिस्टल और सात जिंदा गोली बरामद
    Top Story

    राहुल दुबे गैंग के तीन अपराधी गिरफ्तार, दो पिस्टल और सात जिंदा गोली बरामद

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 25, 2025Updated:September 25, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रामगढ़। जिले के भुरकुंडा क्षेत्र में दहशत फैलाने वाले राहुल दुबे गैंग के तीन शातिर अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से दो पिस्टल, सात जिंदा गोली और तीन मोबाइल बरामद हुआ है। यह जानकारी गुरुवार को प्रेस वार्ता के दौरान एसपी अजय कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में रांची रोड, मरार, मिश्रा टोला निवासी तुषार मिश्रा उर्फ सौम्या मिश्रा उर्फ मिश्रा, धनबाद जिले के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ा जमुआ निवासी मंगलेश कुमार उर्फ मंगलेश और हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत महुंगाई कला गांव निवासी मुकेश कुमार उर्फ मुकु शामिल है।

    सेंट्रल साउंड और आरए माइनिंग साइट पर चलाई थी गोली
    एसपी ने बताया कि राहुल दुबे गैंग के इन शातिर अपराधियों ने 18 अगस्त और 29 अगस्त को दो अलग-अलग स्थानों पर गोली चलाई थी। भुरकुंडा स्थित आरए मीनिंग के साइट पर रंगदारी मांगने और दहशत फैलाने के उद्देश्य से फायरिंग की। इसके बाद सेंट्रल सौंदा भुरकुंडा सीसीएल रेलवे साइडिंग स्थित पप्पू जैन के साइट पर दहशत फैलाने के उद्देश्य से अंधाधुंध फायरिंग की। इस घटना के बाद पतरातू एसडीपीओ गौरव गोस्वामी के नेतृत्व में एसआईटी बनाई गई।

    होटल में योजना बनाते धरे गए अपराधी
    एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि राहुल दुबे गैंग के सक्रिय सदस्य किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए रामगढ़ के कोठार स्थित एक होटल में रुके हुए हैं। तत्काल पुलिस ने वहां छापेमारी की तो तुषार, मंगलेश और मुकेश की गिरफ्तारी हो गई। पकड़े गए अपराधियों से पूछताछ की गई दोनों घटनाओं में इस्तेमाल किए गए पिस्टल बरामद हुआ। इसके अलावा सात जिंदा गोली, एक पिस्तौल का मैगज़ीन भी पुलिस को मिला।

    कुजू के महुआ टुंगरी में भी गोली चलाने वाले थे अपराधी
    एसपी अजय कुमार ने बताया कि राहुल दुबे गैंग के सभी अपराधी कुजू ओपी क्षेत्र के महुआ टुंगरी में भी फायरिंग करने की योजना बना रहे थे। वे लोग व्यापारियों, ठेकेदारों और काम करने वाले लोगों को फोन कर धमकाते थे और रंगदारी वसूलते थे। उन लोगों को राहुल दुबे से सीधे निर्देश मिलता था। यहां तक कि किस व्यक्ति को कब फोन करना है, यह सारे निर्देश राहुल दुबे ही उन्हें देता था। एसपी ने बताया कि छापेमारी दल में शामिल सभी पदाधिकारी और जवानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। साथ ही उन्हें अवार्ड भी मिलेगा।

    छापेमारी दल में पतरातू एसडीपीओ गौरव गोस्वामी, पतरातू इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार, पतरातू थाना प्रभारी शिवलाल गुप्ता, भुरकुंडा ओपी प्रभारी निर्भय कुमार गुप्ता, भदानी नगर ओपी प्रभारी अख्तर अली, बरकाकाना ओपी प्रभारी उमाशंकर वर्मा, बासल थाना प्रभारी कैलाश कुमार, भुरकुंडा ओपी के कुणाल कुमार,‌ रामगढ़ थाना के मंटू कुमार शर्मा, पतरातू थाना के प्रदीप कुमार रजक और टेक्निकल सेल के मोहम्मद नौशाद शामिल थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहम सभी को सप्ताह में कम से कम दो घंटे साफ-सफाई करनी चाहिए : उपायुक्त
    Next Article सीसीएल के सुरक्षाकर्मियों के साथ भिड़े कोयला चुनने वाले ग्रामीण, दो घायल
    shivam kumar

      Related Posts

      बिहार का जनादेश सुशासन और विकास की जीत, जंगलराज और तुष्टीकरण खारिज: योगेंद्र प्रताप

      November 15, 2025

      बिहार चुनाव का परिणाम, वंशवाद की राजनीति के खिलाफ, विकासवाद की राजनीति को दिया जनादेश है: दीपक बंका

      November 15, 2025

      राज्यपाल और सीएम ने बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर दी श्रद्धांजलि

      November 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राजद के हाथ लगी दूसरी सबसे बड़ी हार! महज 25 सीटों पर सिमटी पार्टी
      • कमजोर संगठन और गलत रणनीति ने बिहार में कांग्रेस की लुटिया डुबोई
      • मैं चाहता हूं नीतीश कुमार CM बनें : चिराग पासवान
      • मैं अपने परिवार से नाता तोड़ रही… रोहिणी का एक्स पर पोस्ट, RJD की करारी हार के बाद लालू फैमिली में बवाल
      • दिल्ली कार विस्फोट मामले में अल-फलाह विश्वविद्यालय का एमबीबीएस छात्र बंगाल से गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version