Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, September 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»कन्नड़ लेखक एस.एल. भैरप्पा पंचतत्व में विलीन
    देश

    कन्नड़ लेखक एस.एल. भैरप्पा पंचतत्व में विलीन

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 26, 2025Updated:September 26, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मैसूर। कन्नड़ साहित्य के महान लेखक, उपन्यासकार, दार्शनिक और पटकथा लेखक एस.एल. भैरप्पा शुक्रवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। राजकीय सम्मान के साथ और हिन्दू रीति-रिवाज के अनुसार उनका इंतिम संस्कार किया गया।

    कन्नड़ सारस्वत जगत के दिग्गज, प्रतिष्ठित लेखक, उपन्यासकार, सरस्वती सम्मान से सम्मानित, पद्भूषण डॉ. एस.एल. भैरप्पा का अंतिम संस्कार चामुंडी पहाड़ियों की तलहटी में स्थित श्मशान घाट पर राज्य सरकार द्वारा निर्धारित सभी सम्मानों और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ किया गया। सबसे पहले उनकी बेटी सहाना विजयकुमार ने पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि अर्पित की, उसके बाद उनके दोनों बेटों रविशंकर और उदय शंकर ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

    ब्राह्मण (हिन्दू) परंपरा के अनुसार अंतिम संस्कार से पहले भैरप्पा के पार्थिव शरीर को तिरंगे झंडे से लपेटा गया और राजकीय सम्मान दिया गया। इसके बाद पुलिस बैंड की धुन बजाई गई और राष्ट्रीय ध्वज सौंपने का समारोह हुआ।

    अंतिम संस्कार में केन्द्र सरकार की ओर से मंत्री प्रहलाद जोशी, राज्य मंत्री एच.सी. महादेवप्पा, के. वेंकटेश, पूर्व सांसद प्रताप सिम्हा सहित कई गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए। केंद्रीय मंत्रियों ने भैरप्पा को श्रद्धांजलि भी अर्पित की।

    दरअसल, एस.एल. भैरप्पा कन्नड़ साहित्य जगत में साहित्य के जादूगर थे और युवाओं में साहित्य की भावना जगाने में सफल रहे। अपने लंबे साहित्यिक जीवन में उन्होंने कन्नड़ साहित्य जगत को अनेक कृतियां प्रदान की हैं, जिनमें 25 उपन्यास, 6 निबंध संग्रह और 1 आत्मकथा शामिल है। उनके उपन्यासों के आधार पर 4 फ़िल्में भी बन चुकी हैं। उनके कुछ उपन्यासों का 40 भाषाओं में अनुवाद हो चुका है।

    दशकों तक कन्नड़ साहित्य जगत को रोशन करने वाले भैरप्पा के निधन पर साहित्य जगत ने शोक व्यक्त किया है और इसे एक अपूरणीय क्षति बताया है। इस बीच, राज्य सरकार ने घोषणा की है कि भैरप्पा की स्मृति में मैसूर में एक स्मारक बनाया जाएगा।

     

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबिहार में महिला रोजगार योजना लॉन्च कर बोले प्रधानमंत्री-आपके दो भाई नरेन्द्र और नीतीश
    Next Article कोलकाता के प्रसिद्ध कालीघाट मंदिर में गृह मंत्री अमित शाह ने की पूजा
    shivam kumar

      Related Posts

      रूस के उप प्रधानमंत्री के साथ शिवराज सिंह की बैठक, तकनीकी साझेदारी और मजबूत करने पर हुई चर्चा

      September 26, 2025

      एच-1बी वीजा के नए नियम तैयार करते वक्त योगदान का भी रखें ध्यानः भारत

      September 26, 2025

      पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड के किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त जारी

      September 26, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • पर्यवेक्षक लंबित पंचायत कमिटी और बीएलए-2 का जल्‍द करें गठन : दुबे
      • रूस के उप प्रधानमंत्री के साथ शिवराज सिंह की बैठक, तकनीकी साझेदारी और मजबूत करने पर हुई चर्चा
      • एच-1बी वीजा के नए नियम तैयार करते वक्त योगदान का भी रखें ध्यानः भारत
      • पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड के किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त जारी
      • मिग-21 की वायु सेना से विदाई पर राजनाथ ने भारत-रूस के साथ गहरे संबंधों को याद किया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version