Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, September 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»विधायक ने कॉलेज के तिमंजिला भवन का किया उद्घाटन
    झारखंड

    विधायक ने कॉलेज के तिमंजिला भवन का किया उद्घाटन

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 27, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पूर्वी सिंहभूम। जिले के मानगो स्थित जेकेएस इंटर कॉलेज के तिमंजिला भवन का उद्घाटन शनिवार को जमशेदपुर पूर्वी के विधायक एवं कॉलेज के अध्यक्ष सरयू राय ने फीता काटकर किया। मौके पर विधायक सरयू राय ने कहा कि “जिस प्रकार मजबूत नींव से ही ऊंची और टिकाऊ इमारत खड़ी होती है, उसी प्रकार विद्यार्थी किसी भी संस्था की सशक्त नींव होते हैं।

    उन्होंने कहा कि शिक्षकों का दायित्व है कि वे विद्यार्थियों में ज्ञान का दीप जलाएं, जिससे यह प्रकाश पूरे समाज और विश्व को आलोकित करे। उन्होंने आश्वासन दिया कि कॉलेज के विकास के लिए वे हर संभव सहयोग देंगे। इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षाविद एस.पी. सिंह ने जैन कल्याण समिति को बधाई देते हुए कहा कि यह संस्था शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रही है। उन्होंने कॉलेज परिवार को शुभकामनाएं दीं और विद्यार्थियों को मेहनत और अनुशासन से आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

    वकर्स कॉलेज के प्राचार्य एसपी महालिक ने कहा कि शिक्षण संस्थान की गुणवत्ता शिक्षकों और विद्यार्थियों के संतुलित अनुपात से निर्धारित होती है। इस नए भवन के निर्माण से कॉलेज की शैक्षणिक आवश्यकताओं की पूर्ति हुई है। महाविद्यालय के सचिव एवं शिक्षाविद डॉ. ए.पी. सिंह ने कॉलेज में चल रही शैक्षणिक और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कॉलेज गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए कृतसंकल्प है और निरंतर शैक्षणिक उत्कृष्टता की दिशा में अग्रसर है।

    महाविद्यालय की प्राचार्या ओ. रीता सिंह ने जैन कल्याण समिति, शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों को इस सफलता के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि सभी के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है और भविष्य में भी कॉलेज शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, शिक्षक, अभिभावक और प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआईपीएस ऋषभ त्रिवेदी बने एसीबी के एएसपी
    Next Article न्यायमूर्ति सुजॉय पॉल बने कलकत्ता हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश
    shivam kumar

      Related Posts

      आईपीएस ऋषभ त्रिवेदी बने एसीबी के एएसपी

      September 27, 2025

      झारखंड : बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव पड़ा कमजोर, 28 से मौसम होगा साफ

      September 27, 2025

      नवरात्रि पर मारवाड़ी युवा मंच ने किया 151 कन्याओं का पूजन

      September 27, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • एशिया कप: सुपर ओवर में भारत ने श्रीलंका को हराया, निसंका का शतक व्यर्थ
      • एशिया कप फाइनल से पहले भारत को झटका, हार्दिक पंड्या की फिटनेस पर संशय, अभिषेक शर्मा ठीक
      • भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक: प्रधानमंत्री
      • मणिपुर में अलग-अलग अभियानों में तीन उग्रवादी गिरफ्तार
      • राहुल गांधी चार दिनों की विदेश यात्रा पर, दक्षिण अमेरिकी देशों का करेंगे दौरा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version