Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, November 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»चीन ने लॉन्च किया फेंगयुन-3-08 उपग्रह, मौसम पूर्वानुमान को मिलेगी नई ताकत
    दुनिया

    चीन ने लॉन्च किया फेंगयुन-3-08 उपग्रह, मौसम पूर्वानुमान को मिलेगी नई ताकत

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 27, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बीजिंग। चीन ने समूचे विश्व के माैसम का पूर्वानुमान लगाने के लक्ष्य से “फेंगयुन-3-08″ उपग्रह का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया है। सरकारी संवाद एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार शनिवार को देश के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में स्थित जिउक्वान उपग्रह प्रक्षेपण केन्द्र से फेंगयुन-3-08 मौसम विज्ञान उपग्रह को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में प्रक्षेपित कर दिया गया। यह प्रक्षेपण मार्च-4सी कैरियर रॉकेट द्वारा स्थानीय समयानुसार सुबह 3 बजकर 28 मिनट पर किया गया। उपग्रह ने निर्धारित कक्षा में प्रवेश कर लिया है।

    चाइना नेशनल स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (सीएनएसए) के अनुसार यह प्रक्षेपण ” लॉन्ग मार्च शृंखला” के 596 वें उड़ान मिशन का प्रतीक है जो देश की अंतरिक्ष क्षमताओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

    फेंगयुन-3-08 उपग्रह” फेंगयुन मौसम उपग्रह” परिवार का नवीनतम सदस्य है और यह नौ उन्नत “रिमोट सेंसिंग पेलोड्स” से लैस है। इनमें मध्यम-रिज़ॉल्यूशन स्पेक्ट्रल इमेजर और माइक्रोवेव इमेजर जैसे उपकरण शामिल हैं।

    यह उपग्रह मुख्य रूप से मौसम पूर्वानुमान, वायुमंडलीय रसायन विज्ञान और जलवायु परिवर्तन से जुड़ी निगरानी एवं शोध गतिविधियों का विवरण प्रदान करेगा। सीएनएसए के अनुसार उपग्रह के संचालन से चीन की वैश्विक मौसम पूर्वानुमान क्षमताओं को बढ़ावा मिलेगा। इससे वैश्विक जलवायु परिवर्तन का बेहतर तरीके से सामना किए जाने के साथ ही मौसम संबंधी आपदाओं की रोकथाम करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हाेगी।

    चीन के मौसम विज्ञान प्रशासन (सीएमए) के विशेषज्ञों का मानना है कि इस उपग्रह से वैश्विक स्तर पर मौसम पूर्वानुमान की सटीकता और समयबद्धता के नए आयाम स्थापित हाे सकेंगे।

    उल्लेखनीय है कि फेंगयुन शृंखला के उपग्रहों ने पहले ही 129 देशों और क्षेत्रों को डेटा उत्पाद और सेवाएं प्रदान की हैं। यह नया उपग्रह इस नेटवर्क को और मजबूत करेगा। यह उपग्रह वायुमंडलीय तापमान, आर्द्रता और ट्रेस गैसों की निगरानी करेगा जो प्राकृतिक आपदाओं जैसे बाढ़, सूखा और तूफानों की पूर्व चेतावनी में सहायक सिद्ध होगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleशीर्ष अमेरिकी सैन्य अधिकारियों को अगले हफ्ते वर्जीनिया पहुंचने का आदेश
    Next Article दुर्गा पूजा से पहले मूर्तियों पर हमले, हिन्दू संगठनों ने सुरक्षा को लेकर जताई चिंता
    shivam kumar

      Related Posts

      अमेरिका में सरकारी शटडाउन खत्म होने के करीब, सीनेट में विधेयक के समर्थन में मतदान

      November 13, 2025

      संसद पुनर्स्थापना मुद्दे पर नेपाली कांग्रेस में मतभेद, महासचिव ने जताई आपत्ति

      November 10, 2025

      अमेरिका में डेमोक्रेट पड़े नरम, शटडाउन पर गतिरोध खत्म होने के संकेत

      November 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रणनीति के जादूगर की सियासी हकीकत: क्यों खाली रह गया जनसुराज का खाता?
      • नीतीश कुमार ने राज्य के सभी मतदाताओं का जताया आभार
      • शिक्षा सही सोच और निर्णय लेने की क्षमता प्रदान करती है: राज्यपाल
      • घाटशिला उपचुनाव : JMM की जीत, सोमेश सोरेन ने बाबूलाल सोरेन को 38601 वोट से हराया
      • यह विकसित बिहार में विश्वास रखने वाले हर बिहारवासी की जीत: अमित शाह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version