Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, September 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»दुर्गा पूजा से पहले मूर्तियों पर हमले, हिन्दू संगठनों ने सुरक्षा को लेकर जताई चिंता
    दुनिया

    दुर्गा पूजा से पहले मूर्तियों पर हमले, हिन्दू संगठनों ने सुरक्षा को लेकर जताई चिंता

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 27, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    न्यूयॉर्क। बांग्लादेश में दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) ने सख्ती बढ़ा दी है। देशभर में 2,857 दुर्गा पूजा मंडपों की सुरक्षा के लिए बीजीबी की 430 टुकड़ियों को तैनात किया गया है। बीजीबी के अनुसार, 24 आधार शिविरों की स्थापना कर सीमावर्ती और अन्य संवेदनशील इलाकों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के प्रयास किए जा रहे हैं।

    ढाका ट्रिब्यून के मुताबिक, इन 2,857 मंडपों में से 1,411 सीमावर्ती इलाकों में और 1,446 मंडप अन्य क्षेत्रों में स्थित हैं। इस बीच, हिंदू संगठनों ने दुर्गा पूजा से पहले मंदिरों और मूर्तियों पर हो रहे हमलों को लेकर गहरी चिंता जताई है।

    13 जिलों में मंदिरों और मूर्तियों को क्षतिग्रस्त किए जाने की घटनाएं सामने आई हैं। मोहननगर सर्बोजनिन पूजा समिति और बांग्लादेश पूजा उद्जापन परिषद ने ढाका के ढाकेश्वरी राष्ट्रीय मंदिर में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे साल सुरक्षा की मांग की।

    जयंत कुमार देब ने कहा, “सिर्फ पांच दिनों की नहीं, बल्कि पूरे 365 दिनों की सुरक्षा सुनिश्चित होनी चाहिए।” वहीं परिषद के अध्यक्ष बासुदेव धर ने झूठे मुकदमों की वापसी और पीड़ितों को पूजा में शामिल होने की अनुमति देने की मांग की।

    सुब्रत चौधरी ने मूर्ति तोड़ने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। इसके अलावा, नेताओं ने मेट्रो सेवा रात 11 बजे तक चलाने की भी अपील की। इस वर्ष 33,355 पूजा मंडप स्थापित किए गए हैं, जो पिछले वर्ष की तुलना में 1,894 अधिक हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleचीन ने लॉन्च किया फेंगयुन-3-08 उपग्रह, मौसम पूर्वानुमान को मिलेगी नई ताकत
    Next Article राहुल गांधी चार दिनों की विदेश यात्रा पर, दक्षिण अमेरिकी देशों का करेंगे दौरा
    shivam kumar

      Related Posts

      चीन ने लॉन्च किया फेंगयुन-3-08 उपग्रह, मौसम पूर्वानुमान को मिलेगी नई ताकत

      September 27, 2025

      शीर्ष अमेरिकी सैन्य अधिकारियों को अगले हफ्ते वर्जीनिया पहुंचने का आदेश

      September 27, 2025

      ट्रंप प्रशासन को सुप्रीम कोर्ट से राहत, 4 अरब डॉलर की सहायता पर रोक की अनुमति

      September 27, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • वित्त मंत्री सीतारमण तीन अक्टूबर को कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन का करेंगी उद्घाटन
      • बिहार विधानसभा चुनाव जीतने के लिए भाजपा ने पिछड़े वर्ग के दो राष्ट्रीय क्षत्रपों को तैनात कर दिया
      • एशिया कप: सुपर ओवर में भारत ने श्रीलंका को हराया, निसंका का शतक व्यर्थ
      • एशिया कप फाइनल से पहले भारत को झटका, हार्दिक पंड्या की फिटनेस पर संशय, अभिषेक शर्मा ठीक
      • भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक: प्रधानमंत्री
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version