Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, September 28
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»नेपाल के मौजूदा हालातों में पूर्व राजा ज्ञानेन्द्र शाह ने सभी पक्षों से एकजुट होने का आह्वान किया
    दुनिया

    नेपाल के मौजूदा हालातों में पूर्व राजा ज्ञानेन्द्र शाह ने सभी पक्षों से एकजुट होने का आह्वान किया

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    काठमांडू। पूर्व राजा ज्ञानेंद्र शाह ने रविवार को एक संदेश जारी करके देश की वर्तमान विकट परिस्थिति का सामना करने के लिए सभी पक्षों से एकजुट होने का आह्वान किया है। साथ ही कहा कि उन्होंने इस साल के नवरात्रि में टीका के अवसर पर समारोह नहीं करने का फैसला लिया है।

    अपने बयान में पूर्व राजा ज्ञानेन्द्र शाह ने कहा कि यह त्योहार केवल परिवार के भीतर और सांस्कृतिक तरीके से मनाया जाएगा, क्योंकि राष्ट्र वर्तमान में अत्यधिक तबाही और शोक की स्थिति में है। उन्होंने कहा है कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष पर्व त्यौहारों का मौसम उल्लास नहीं है, क्योंकि देश ने दर्जनों सपूतों को खो दिया है। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि नेपाल हमेशा एक स्वतंत्र और स्वाभिमानी राष्ट्र के रूप में खड़ा रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी निर्भरता या भू-राजनीतिक चक्र में फंसे बिना अपना रास्ता तय करने की क्षमता के साथ एक एकीकृत नेपाल का पुनर्निर्माण करना आवश्यक है।

    उन्होंने कहा कि लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए राज्य प्रणाली में समय पर सुधार करके और गतिशील प्रबंधन प्रथाओं को अपनाकर आगे बढ़ना आवश्यक है। अपने संदेश में देश के समग्र विकास पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि नेपाल को वैश्विक रुझानों के अनुरूप राष्ट्रीय समाज की बदलती संरचना को स्वीकार करना चाहिए। उनके संदेश में कहा गया कि युग और समय के अनुसार इस तरह के सभी प्रयास करते समय हमें अपनी पहचान और मूल्यों का ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी हमारे भविष्य की नींव है। केवल उनमें निहित देशभक्ति की भावना, ऊर्जा और नवीन सोच ही राष्ट्र को शक्ति, समृद्धि और आत्मनिर्भरता की दिशा में ले जा सकती है

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसर्राफा बाजार में 1.06 लाख रुपये के स्तर पर पहुंचा 22 कैरेट सोना, चांदी हुई सस्ती
    Next Article राहुल गांधी ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर दी श्रद्धांजलि
    shivam kumar

      Related Posts

      पूर्व प्रधानमंत्री ओली सहित पांच लोगों के काठमांडू छोड़ने पर न्यायिक आयोग ने प्रतिबंध लगाया

      September 28, 2025

      गृहमंत्री का निर्देश-नेपाल की हिंसक घटनाओं में शामिल युवाओं की गिरफ्तारी न की जाए

      September 28, 2025

      शंघाई में आयुर्वेद दिवस समारोह, स्वस्थ जीवन के लिए आयुर्वेद के महत्व पर चर्चा

      September 28, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • पूर्व प्रधानमंत्री ओली सहित पांच लोगों के काठमांडू छोड़ने पर न्यायिक आयोग ने प्रतिबंध लगाया
      • गृहमंत्री का निर्देश-नेपाल की हिंसक घटनाओं में शामिल युवाओं की गिरफ्तारी न की जाए
      • रोचक है बिहार के जमुई से विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने तक शैलेश का सफर
      • बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए हर्षवर्धन
      • आईसीसी ने महिला विश्व कप 2025 के कमेंट्री पैनल का किया ऐलान
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version