Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, January 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»मनोरंजन»बॉक्स ऑफिस पर कमजोर पड़ी ‘दे कॉल हिम ओजी’
    मनोरंजन

    बॉक्स ऑफिस पर कमजोर पड़ी ‘दे कॉल हिम ओजी’

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 2, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    साउथ सिनेमा के सुपरस्टार पवन कल्याण की फिल्म ‘दे कॉल हिम ओजी’ ने रिलीज़ के बाद शुरुआती दिनों में बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी, लेकिन अब इसकी रफ्तार धीमी पड़ने लगी है। 25 सितंबर को रिलीज़ हुई यह एक्शन ड्रामा फिल्म अब 7 दिन पूरे कर चुकी है। खास बात यह है कि 1 अक्टूबर, यानी सातवें दिन, फिल्म ने अपने अब तक के सबसे कम कलेक्शन दर्ज किए। ताज़ा रिपोर्ट्स के मुताबिक, सातवें दिन की कमाई के आंकड़े सामने आ गए हैं।

    बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार ‘दे कॉल हिम ओजी’ ने अपनी रिलीज़ के सातवें दिन सभी भाषाओं को मिलाकर लगभग 7 करोड़ रुपये की कमाई की। छठे दिन फिल्म ने 7.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। इस तरह 7 दिनों के भीतर यह फिल्म केवल भारत में ही कुल 161.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है।

    गौरतलब है कि इस फिल्म के जरिए इमरान हाशमी ने तेलुगू सिनेमा में डेब्यू किया है और दर्शकों से उन्हें बेहतरीन प्रतिक्रिया भी मिल रही है। पवन कल्याण की फिल्म ‘दे कॉल हिम ओजी’ के लिए अब बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला और कड़ा हो गया है। दरअसल, ऋषभ शेट्टी अपनी ब्लॉकबस्टर ‘कांतारा’ के प्रीक्वल ‘कांतारा चैप्टर-1’ के साथ 2 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर लौट आए हैं। वहीं, वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ भी सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। अब देखने वाली बात होगी कि इन दोनों फिल्मों के रिलीज़ के बाद ‘ओजी’ की कमाई पर कितना असर पड़ता है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleविजयादशमी पर मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं
    Next Article गाजा जा रहे जहाजों के काफिले को इजराइल ने रोका, जलवायु कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग को हिरासत में लिया गया
    shivam kumar

      Related Posts

      बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ का कब्जा, हो रही जबरदस्त कमाई

      December 29, 2025

      गिरती कमाई से उबरने की कोशिश, ‘तू मेरी मैं तेरा…’ के मेकर्स ने दिया नया ऑफर

      December 29, 2025

      बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ की शानदार कमाई जारी, रणबीर की ‘एनिमल’ को पछाड़ा

      December 22, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मुख्यमंत्री ने सभी को दी नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं
      • पुलिस हिरासत में युवक की मौत , परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप
      • कांग्रेस को भ्रष्टाचार रुकने से परेशानी : आदित्य साहू
      • सांबा सीमा क्षेत्र में संदिग्ध ड्रोन गतिविधि के बाद सुरक्षा अलर्ट
      • गिरिडीह में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, टाटा मोटर्स मोटोजेन शोरूम सील
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version