Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, October 3
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»सीबीआई ने दो अधिकारियों को रिश्वतखोरी के मामलों में किया गिरफ्तार
    देश

    सीबीआई ने दो अधिकारियों को रिश्वतखोरी के मामलों में किया गिरफ्तार

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 3, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने दो अलग-अलग मामलों में दो सरकारी अधिकारियों को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अधिकारियों में गांधीनगर (गुजरात) के कंट्रोलर जनरल ऑफ डिफेंस अकाउंट्स (सीजीडीए) के ऑडिटर अशोक कुमार जादव और नांदेड़ (महाराष्ट्र) स्थित डिविजनल रेलवे अस्पताल के मुख्य कार्यालय अधीक्षक लक्ष्मीशंकर माथुराप्रसाद शामिल हैं।

    सीबीआई के मुताबिक पहले मामले में आरोप है कि ऑडिटर अशोककुमार जादव ने पुणे एयरफोर्स बेस पर सीसीटीवी सप्लाई ऑर्डर की फाइल पास करने के लिए चार लाख रुपये (बोली राशि ढाई करोड़ रुपये का 2 प्रतिशत) रिश्वत मांगी। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए सीबीआई ने 30 सितंबर को उन्हें साढ़े तीन लाख रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ लिया। आरोपित को अहमदाबाद से ट्रांजिट रिमांड लेकर विशेष न्यायाधीश, पुणे के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें 4 अक्टूबर तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया।

    दूसरे मामले में नांदेड़ रेलवे अस्पताल के मुख्य कार्यालय अधीक्षक लक्ष्मीशंकर पर आरोप है कि उन्होंने एक निजी कंपनी के लंबित बिल (91,576 रुपये) और परफॉर्मेंस गारंटी (1.25 लाख रुपये) से जुड़े कार्य को निपटाने के लिए 25 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। बातचीत के बाद यह रकम 20 हजार रुपये तय हुई। सीबीआई ने 29 सितंबर को उन्हें उनके घर पर रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। सीबीआई ने दोनों अधिकारियों के आवास और दफ्तर पर तलाशी ली। मामले की आगे की जांच जारी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleउपसभापति हरिवंश ने की पी20 शिखर सम्मेलन में महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठकें
    Next Article बांग्लादेश की अंतरिम सरकार कानून व्यवस्था संभालने में नाकामः भारत
    shivam kumar

      Related Posts

      वायु​ सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान एक रात में पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया : ​एयर चीफ

      October 3, 2025

      बांग्लादेश की अंतरिम सरकार कानून व्यवस्था संभालने में नाकामः भारत

      October 3, 2025

      उपसभापति हरिवंश ने की पी20 शिखर सम्मेलन में महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठकें

      October 3, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य साहू का भाजपा प्रदेश कार्यालय में स्वागत
      • जामताड़ा : पुलिस ने लाखों की चोरी का किया खुलासा, 3 गिरफ्तार, एक फरार
      • वायु​ सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान एक रात में पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया : ​एयर चीफ
      • बांग्लादेश की अंतरिम सरकार कानून व्यवस्था संभालने में नाकामः भारत
      • सीबीआई ने दो अधिकारियों को रिश्वतखोरी के मामलों में किया गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version