Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, October 4
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»देश की छवि को धूमिल करने वाला है राहुल का बयानः भाजपा
    देश

    देश की छवि को धूमिल करने वाला है राहुल का बयानः भाजपा

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 4, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने भारत की लोकतांत्रिक स्थिति पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की कोलंबिया में की गई टिप्पणी को देश की छवि को अंतरराष्ट्रीय मंच पर धूमिल करने वाला बताया है। वहीं, कांग्रेस ने राहुल के बयान का समर्थन करते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने आज एक्स पोस्ट में कहा कि भाजपा की आदत है कि वह अपनी नाकामियों के लिए कांग्रेस को दोषी ठहराती है, जिससे भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है।उन्होंने कहा कि चाहे यह कोलंबिया में कहा जाए या कानपुर में, हकीकत एक ही है। भारत सरकार हमारी अर्थव्यवस्था की विशाल क्षमता का दोहन करने में विफल रही है और हमारे जनसांख्यिकीय लाभांश को खत्म कर रही है। ‘हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था का अपहरण’ एक ऐसा मामला है जिसने हमें दुनिया भर में बदनाम किया है और इसका श्रेय भाजपा को ही जाता है। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा वास्तव में चिंतित है तो उसे चाहिए कि वह उनके बयानों पर ध्यान दे और 2014 से जिन कमियों को वे उजागर कर रहे हैं, उन्हें दूर करने के लिए कदम उठाएं।उल्लेखनीय है कि राहुल इन दिनों दक्षिण अमेरिका के चार देशों कोलंबिया, ब्राज़ील, पेरू और चिली की यात्रा पर हैं। इस दौरे में वे राजनीतिक नेताओं, छात्रों और कारोबारी वर्ग से मुलाकात कर रहे हैं। फिलहाल वे पेरू की राजधानी लीमा में हैं, जहां पारंपरिक नृत्य और संगीत के साथ उनका स्वागत किया गया।

    कोलंबिया के मेडेलिन स्थित ईआईए यूनिवर्सिटी में आयोजित ‘द फ्यूचर इज टुडे’ सेमिनार को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा, “भारत में इस समय लोकतांत्रिक ढांचे पर एक संपूर्ण हमला हो रहा है, जो देश के लिए सबसे बड़ा खतरा है। भारत में अब भ्रष्टाचार बहुत ही केंद्रीकृत हो गया है और तीन-चार बड़े कारोबारी पूरे आर्थिक ढांचे पर नियंत्रण कर रहे हैं।”

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकांग्रेस ने 26/11 के हमले पर अमेरिकी निर्देशों पर किया कामः गौरव भाटिया
    Next Article चुनाव आयुक्त के साथ बैठक में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने दो चरणों में मतदान कराने का दिया सुझाव
    shivam kumar

      Related Posts

      बिहार में अब नहीं होगा पलायन, एनडीए सरकार युवाओं को राज्य में दे रही रोजगार के अवसर : प्रधानमंत्री

      October 4, 2025

      चुनाव आयुक्त के साथ बैठक में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने दो चरणों में मतदान कराने का दिया सुझाव

      October 4, 2025

      कांग्रेस ने 26/11 के हमले पर अमेरिकी निर्देशों पर किया कामः गौरव भाटिया

      October 4, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • बिहार में अब नहीं होगा पलायन, एनडीए सरकार युवाओं को राज्य में दे रही रोजगार के अवसर : प्रधानमंत्री
      • चुनाव आयुक्त के साथ बैठक में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने दो चरणों में मतदान कराने का दिया सुझाव
      • देश की छवि को धूमिल करने वाला है राहुल का बयानः भाजपा
      • कांग्रेस ने 26/11 के हमले पर अमेरिकी निर्देशों पर किया कामः गौरव भाटिया
      • गुजरात भाजपा के नए अध्यक्ष बने जगदीश विश्वकर्मा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version