Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, October 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»सरकार भ्रम न फैलाए, सारंडा पर वस्तुस्थिति स्पष्ट करे : सरयू राय
    Jharkhand Top News

    सरकार भ्रम न फैलाए, सारंडा पर वस्तुस्थिति स्पष्ट करे : सरयू राय

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 7, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पूर्वी सिंहभूम। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने झारखंड सरकार पर आरोप लगाया है कि वह सारंडा वन क्षेत्र को लेकर भ्रम की स्थिति पैदा कर रही है। राय ने मंगलवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि राज्य सरकार को जनता के सामने सारंडा के संबंध में स्पष्ट प्रतिवेदन रखना चाहिए और पर्यावरण संरक्षण, वन्यजीव सुरक्षा तथा खनन गतिविधियों के संतुलन पर ठोस नीति बनानी चाहिए।

    उन्होंने कहा कि सारंडा में 1909 से लौह अयस्क का खनन हो रहा है और वन विभाग ने इसके लिए तीन वर्किंग प्लान बनाए थे, लेकिन 1996 के बाद कोई नया प्लान नहीं बना। उन्होंने सरकार से पूछा कि आखिर इतने वर्षों से नया वर्किंग प्लान क्यों नहीं तैयार किया गया। राय ने कहा कि सारंडा जैसे सघन वन क्षेत्र में साल के पेड़ों का महत्व स्टील से कम नहीं है, इसलिए संरक्षण सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

    उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने 2009 में अभग्न क्षेत्र घोषित करने के प्रस्ताव पर अब तक निर्णय नहीं लिया। साथ ही यह भी बताया कि मधु कोड़ा सरकार के समय इतने माइनिंग लीज आवेदन आए कि उनका क्षेत्रफल सारंडा के कुल क्षेत्र से भी अधिक था। भारत सरकार की विभिन्न समितियों और आयोगों — जैसे जस्टिस एम.बी. शाह आयोग और वाइल्डलाइफ मैनेजमेंट कमेटी — ने सारंडा में अवैध खनन और पर्यावरणीय नुकसान पर विस्तृत रिपोर्ट दी, पर सरकार ने उन पर कोई कार्रवाई नहीं की।

    राय ने कहा कि सारंडा में सर्वाधिक खनन सेल की ओर से किया गया है, जिसने पर्यावरण नियमों का उल्लंघन किया है। उन्होंने बताया कि खनन से कारो और कोयना नदियां प्रदूषित हो चुकी हैं। राय ने मांग की कि सरकार एक श्वेत पत्र जारी करे और स्पष्ट करे कि सारंडा में सस्टेनेबल माइनिंग कैसे सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को अपने विरोधाभासी रुख छोड़कर सारंडा की वास्तविक स्थिति पर पारदर्शी नीति अपनानी चाहिए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझामुमो की बैठक 15 को, घाटशिला उपचुनाव और बिहार चुनाव पर बनेगी रणनीति
    Next Article कमजोर लिस्टिंग से ओम मेटलॉजिक ने किया निराश, नुकसान में आईपीओ निवेशक
    shivam kumar

      Related Posts

      रायडीह में नवजातों का खरीद-बिक्री मामला: दोनों बेचे गये नवजातों को गुमला पुलिस और सीडब्लूसी ने बरामद किया

      October 7, 2025

      झामुमो की बैठक 15 को, घाटशिला उपचुनाव और बिहार चुनाव पर बनेगी रणनीति

      October 7, 2025

      आकाशीय बिजली से ट्रांसफॉर्मर वर्कशॉप में लगी भीषण आग

      October 7, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • राज्यपाल ने घायल भाजपा सांसद और विधायक से की मुलाकात, पुलिस की भूमिका पर उठाए सवाल
      • डिजिटल पब्लिक इन्फ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में भारत की उपलब्धियां दुनिया के लिए मिसालः डॉ. जयशंकर
      • 60 करोड़ की ठगी मामले में शिल्पा शेट्टी से हुई पूछताछ
      • प्रधानमंत्री मोदी ने महर्षि वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं दीं
      • भाजपा सांसद पर हमला : प्रधानमंत्री के आरोपों पर भड़कीं ममता बनर्जी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version