Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, January 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
    Top Story

    युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 8, 2025Updated:October 8, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पूर्वी सिंहभूम। एमजीएम थाना क्षेत्र के छोटाबांकी डैम के पास मंगलवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया जब स्थानीय लोगों ने मैदान में एक युवक का शव पड़ा हुआ देखा। मृतक की पहचान टेल्को खड़ंगाझार निवासी 30 वर्षीय रोनी मन्ना के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार, रोनी मंगलवार शाम करीब चार बजे घर से निकला था। परिजनों का कहना है कि वह सामान्य दिनों की तरह बाहर गया था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजन जब उससे संपर्क करने की कोशिश करने लगे तो उसका मोबाइल फोन बज रहा था, लेकिन उसने कॉल रिसीव नहीं किया। इससे घरवालों की चिंता बढ़ गई और उन्होंने उसकी खोजबीन शुरू कर दी।

    मोबाइल की लोकेशन खंगालने पर उसकी आखिरी स्थिति छोटाबांकी डैम इलाके में मिली। परिजन जब वहां पहुंचे तो उन्होंने मैदान में रोनी का शव देखा। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही एमजीएम थाना प्रभारी सचिन दास अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को मृतक के पास से सल्फास की गोली मिली है, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि रोनी ने जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी की है।

    घटना से पहले रोनी ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर ‘अलविदा’ लिखा था, जिससे यह स्पष्ट होता है कि उसने खुदकुशी का फैसला पहले से ही ले लिया था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि रोनी कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान था और कई गंभीर बीमारियों से भी जूझ रहा था। इन सब कारणों से वह अक्सर तनाव में रहता था। परिवार का अनुमान है कि मानसिक दबाव और बीमारी से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया।

    स्थानीय लोगों ने बताया कि रोनी खड़ंगाझार बाजार में मोबाइल फोन और एक्सेसरीज़ की दुकान चलाता था। वह क्षेत्र में मिलनसार युवक के रूप में जाना जाता था। उसकी मौत से पूरे इलाके में शोक का माहौल है। एमजीएम थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला खुदकुशी का लग रहा है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है, रिपोर्ट मिलने के बाद मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleट्रैफिक पुलिस और मजदूरों के बीच भिड़ंत
    Next Article डाकघर से फर्जी निकासी का खुलासा, उप डाकपाल गिरफ्तार
    shivam kumar

      Related Posts

      जनजातीय भूमि की लूट की मंशा से काम कर रही राज्य सरकार : चंपाई सोरेन

      January 11, 2026

      आदिवासी समाज के संघर्ष और स्वाभिमान के प्रतीक थे दिशोम गुरु: शिल्पी नेहा तिर्की

      January 11, 2026

      गुरूजी की जयंती पर बेटे सीएम हेमंत सोरेन का भावुक पोस्ट, पिता के संघर्षों को किया याद

      January 11, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सर्राफा बाजार में चमका सोना, चांदी की भी बढ़ी चमक
      • अगले सप्ताह छह नए आईपीओ की लॉन्चिंग, पांच शेयरों की होगी लिस्टिंग
      • साप्ताहिक समीक्षा : वैश्विक दबाव में घरेलू शेयर बाजार के दोनों सूचकांक में आई गिरावट
      • विकसित भारत बनाने की दिशा में एक मजबूत नींव है जी राम जी योजना : ईं शैलेन्द्र
      • जदयू विधायक ने चलाया सदस्यता अभियान, बूथ स्तर तक सदस्य बनाने का लक्ष्य
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version