Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, October 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में भी तेजी का रुख
    बिजनेस

    ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में भी तेजी का रुख

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 9, 2025Updated:October 9, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के कारोबार के बाद मजबूती के साथ बंद होने में सफल रहे। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल मामूली गिरावट के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजारों में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार खरीदारी होती रही। इसी तरह एशियाई बाजार में भी आज आमतौर पर तेजी का रुख बना हुआ है।

    अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान उत्साह का माहौल बना रहा, जिसके कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक मजबूती के साथ बंद हुए। एस एंड पी 500 इंडेक्स 0.58 प्रतिशत की तेजी के साथ 6,753.72 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नैस्डेक ने 255.02 अंक यानी 1.12 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,043.38 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 0.05 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 46,580.40 के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

    यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार तेजी का रुख बना रहा। एफटीएसई इंडेक्स 0.68 प्रतिशत की मजबूती के साथ 9,548.87 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 1.06 प्रतिशत की छलांग लगा कर 8,060.13 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 211.35 अंक यानी 0.86 प्रतिशत उछल कर 24,597.13 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

    एशियाई बाजार में भी आज आमतौर पर खरीदारी का जोर बना हुआ नजर आ रहा है। एशिया के 9 बाजार में से 7 के सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि एक सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में बना हुआ है। दक्षिण कोरिया के स्टॉक एक्सचेंज में छुट्टी होने की वजह से कोस्पी इंडेक्स में आज भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। एशियाई बाजार में इकलौता स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स फिलहाल 0.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,450.92 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

    दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 0.32 प्रतिशत की मजबूती के साथ 25,173 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह हैंग सेंग इंडेक्स 0.03 प्रतिशत की मामूली तेजी के साथ 26,837 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। निक्केई इंडेक्स ने आज जोरदार छलांग लगाई है। फिलहाल ये सूचकांक 652.01 अंक यानी 1.37 प्रतिशत उछल कर 48,387 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

    इसी तरह ताइवान वेटेड इंडेक्स 345.05 अंक यानी 1.27 प्रतिशत की बढ़त के साथ 27,408.73 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसके अलावा शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 1.24 प्रतिशत की मजबूती के साथ 3,931.07 अंक के स्तर पर, सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.65 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,313.39 अंक के स्तर पर और जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.51 प्रतिशत की बढ़त के साथ 8,207.95 अंक के स्तर पर पहुंचे हुए हैं।

    ग्लोबल मार्केट ग्लोबल मार्केट अपडेट ग्लोबल मार्केट तेजी
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमुंबई के दूसरे एयरपोर्ट से क्षेत्र बनेगा एशिया का दूसरा सबसे बड़ा कनेक्टिविटी हबः प्रधानमंत्री
    Next Article झारखंड के कई इलाकों में बारिश होने की संभावना
    shivam kumar

      Related Posts

      सर्राफा बाजार में मजबूती का सिलसिला जारी, सोना और चांदी ने फिर बनाया तेजी का नया रिकॉर्ड

      October 9, 2025

      शेयर बाजार में लगातार उतार-चढ़ाव, दोनों सूचकांक की चाल कभी ऊपर, कभी नीचे

      October 9, 2025

      कोई भी ताकत भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने से नहीं रोक सकती: गोयल

      October 8, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • भारत का डिजिटल पारिस्थितिकी तंत्र नवाचार और समावेशन का वैश्विक मानक : प्रधानमंत्री
      • जन सुराज ने जारी की 51 प्रत्याशियों की पहली सूची
      • नालंदा जिले के हरनौत प्रखंड में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च
      • राज्य सरकार ने फिर किया युवाओं के साथ विश्वासघात: बाबूलाल मरांडी
      • मुख्यमंत्री ने किया जेसोवा दिवाली मेला का उद्घाटन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version