Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, November 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ऑस्ट्रेलिया पहुंचे, रॉयल ऑस्ट्रेलियन एयर फोर्स बेस पर शानदार स्वागत
    दुनिया

    रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ऑस्ट्रेलिया पहुंचे, रॉयल ऑस्ट्रेलियन एयर फोर्स बेस पर शानदार स्वागत

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 9, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कैनबरा (ऑस्ट्रेलिया)। भारतीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर ऑस्ट्रेलिया पहुंच गए हैं। उनका रॉयल ऑस्ट्रेलियन एयर फ़ोर्स बेस पर जोरदार स्वागत किया गया। सिंह ने एक्स पर लिखा, ” कैनबरा के रॉयल ऑस्ट्रेलियन एयर फोर्स बेस में आगमन पर ऑस्ट्रेलिया के सहायक रक्षामंत्री पीटर खलील ने गर्मजोशी से स्वागत किया। मैं अपने मित्र, ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री और रक्षामंत्री रिचर्ड मार्लेस के साथ शीघ्र ही द्विपक्षीय बैठक की आशा करता हूं।

    आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, सिंह की यह यात्रा ऐसे ऐतिहासिक अवसर पर हो रही है, जब भारत और ऑस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी (सीएसपी) की स्थापना के पांच वर्ष पूरे होने का जश्न मना रहे हैं। 2014 के बाद से किसी रक्षा मंत्री की यह पहली ऑस्ट्रेलिया यात्रा है। रक्षामंत्री की यात्रा का मुख्य आकर्षण उनके ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष के साथ द्विपक्षीय चर्चा होगी। वह सिडनी में एक व्‍यापारिक गोलमेज बैठक की अध्यक्षता भी करेंगे। इसमें दोनों पक्षों के उद्योग जगत के दिग्गज शामिल होंगे।

    वह ऑस्ट्रेलिया के अन्य राष्ट्रीय नेताओं से भी मुलाकात करेंगे। यह यात्रा दोनों पक्षों को द्विपक्षीय संबंधों और रक्षा साझेदारी को और मजबूत बनाने के लिए नई और सार्थक पहलों की तलाश करने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगी। इस यात्रा के दौरान, तीन समझौतों पर हस्ताक्षर किए जाने की योजना है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि समय के साथ दोनों देशों के रक्षा संबंधों में विस्तार हुआ है और इसमें दोनों सेनाओं के बीच व्यापक संवाद, सैन्य आदान-प्रदान, उच्च-स्तरीय दौरे, क्षमता निर्माण और प्रशिक्षण कार्यक्रम, समुद्री क्षेत्र में सहयोग, जहाजों के दौरे और द्विपक्षीय अभ्यास शामिल हैं।

    भारत और ऑस्ट्रेलिया ने अपने द्विपक्षीय संबंधों को 2009 में रणनीतिक साझेदारी से बढ़ाकर 2020 में व्यापक रणनीतिक साझेदारी (सीएसपी) कर दिया है। दोनों देशों के बीच गहरा रिश्ता है, जो साझा मूल्यों – बहुलवादी, वेस्टमिंस्टर-शैली के लोकतंत्र, राष्ट्रमंडल परंपराओं, बढ़ती आर्थिक सहभागिता और उच्च-स्तरीय संवादों में निहित है। लंबे समय से चले आ रहे लोगों के बीच संबंध, ऑस्ट्रेलियाई विश्वविद्यालयों में भारतीय छात्रों की उपस्थिति के साथ ही साथ मजबूत पर्यटन एवं खेल संबंधों ने दोनों देशों के बीच स्थायी साझेदारी को और मजबूती प्रदान की है।

    रिचर्ड मार्लेस ने पिछली बार जून 2025 में भारत का दौरा किया था और अपने समकक्ष राजनाथ सिंह से मुलाकात की थी। इस यात्रा के दौरान उन्‍होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भी भेंट की थी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleट्रंप ने कहा-अमेरिकी टैरिफ शांति समझौतों में मददगार
    Next Article नेपाल : संसद भंग और वर्तमान सरकार की वैधानिकता को कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
    shivam kumar

      Related Posts

      काठमांडू में दुर्गा प्रसाई का राजशाही अभियान स्थगित, सरकार से वार्ता के बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल वापस

      November 23, 2025

      बांग्लादेश में भूकंप से मौत का आंकड़ा 10 पहुंचा, 200 से अधिक घायल—बचाव कार्य जारी

      November 22, 2025

      बलोचिस्तान में पुलिस अधिकारी के काफिले पर गोलीबारी

      November 16, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर के शिखर पर किया ध्वजारोहण, सरसंघचालक भी रहे मौजूद
      • रांची में क्रिकेट का जुनून, जेएससीए स्टेडियम में टिकट के लिए ठंड में देर रात से लगी लंबी कतारें
      • CM हेमंत ने किया फ्लाइंग इंस्टीट्यूट का उद्घाटन, बोले- संताल परगना से दिल्ली तक खिंची जाएगी विकास की लकीर
      • फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र के निधन पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत तमाम हस्तियों ने जताया शोक
      • हर खेत तक पानी पहुंचे के उद्देश्य से सिंचाई सुविधाओं का कर रहे है विस्तार: हेमंत सोरेन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version