Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, October 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»बंगाल में भाजपा सांसद खगेन मुर्मू और विधायक शंकर घोष पर हमले के मामले में दो गिरफ्तार
    देश

    बंगाल में भाजपा सांसद खगेन मुर्मू और विधायक शंकर घोष पर हमले के मामले में दो गिरफ्तार

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 9, 2025Updated:October 9, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के नगरकाटा इलाके में भाजपा सांसद खगेन मुर्मू और सिलीगुड़ी के विधायक शंकर घोष पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। यह इस हमले के मामले में की गई पहली कार्रवाई है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपितों की पहचान अकमरल हक और गोविंद शर्मा के रूप में हुई है। एक आरोपित को नगरकाटा से जबकि दूसरे को जयगांव से पकड़ा गया है। दोनों पर सोमवार को हुए पथराव और हमले में शामिल होने का आरोप है।

    जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक समीर अहमद ने गुरुवार सुबह दोनों की गिरफ्तारी की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि बाकी लोगों की गिरफ्तारी के लिए जांच पड़ताल चल रही है। सोमवार को भाजपा सांसद खगेन मुर्मू और विधायक शंकर घोष बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत कार्यों का जायजा लेने पहुंचे थे। इसी दौरान आरोप है कि तृणमूल से जुड़े लोगों ने उन पर पथराव कर हमला कर दिया। भाजपा ने इस हमले के लिए सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को जिम्मेदार ठहराया है।

    भाजपा प्रवक्ता अमित मालवीय ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा, “बंगाल में टीएमसी का जंगलराज चरम पर है। हमारे वरिष्ठ आदिवासी नेता और दो बार के सांसद खगेन मुर्मू पर तब हमला किया गया जब वे बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए जा रहे थे। यह घटना राज्य की भयावह कानून-व्यवस्था का उदाहरण है।”प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी इस हमले की निंदा करते हुए इसे “निंदनीय” बताया और कहा कि “राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति बेहद दयनीय है।” प्रधानमंत्री ने कहा, “हमारे पार्टी सहयोगियों—सांसद और विधायक—पर हमला यह दिखाता है कि कैसे टीएमसी सरकार जनता की सेवा करने वालों के खिलाफ हिंसा का सहारा ले रही है। मैं राज्य सरकार से अपील करता हूं कि वह हिंसा छोड़ राहत कार्यों पर ध्यान दे।”

    इस बीच, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मंगलवार को सिलीगुड़ी के एक निजी अस्पताल में भर्ती सांसद खगेन मुर्मू से मिलने पहुंचीं। मुर्मू मालदह उत्तर लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं और फिलहाल उपचाराधीन हैं। मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और राज्य सरकार की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। ममता बनर्जी ने कहा, “मैंने सारी जानकारी ली है। उनका शुगर लेवल बहुत अधिक है, इसे नियंत्रित करने की जरूरत है। मैंने उन्हें जल्द स्वस्थ होने की शुभकामनाएं दी हैं।”

    इसी बीच, मंगलवार को भाजपा विधायक मनोज कुमार ओरांव पर भी उनके कुमारग्राम विधानसभा क्षेत्र में हमला हुआ। भाजपा का आरोप है कि टीएमसी कार्यकर्ताओं ने ओरांव पर तब हमला किया जब वे बाढ़ राहत सामग्री वितरित कर रहे थे। ओरांव को गंभीर चोटें आईं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने कहा, “मैं बाढ़ पीड़ितों की मदद कर रहा था, तभी अचानक तृणमूल कार्यकर्ताओं ने मुझे घेर लिया और हमला कर दिया। यह टीएमसी के शासन में लोकतंत्र की स्थिति है।”

    हालांकि टीएमसी ने सभी आरोपों से इनकार किया है। एक स्थानीय नेता ने कहा, “मनोज ओरांव ने पहले एक वृद्ध व्यक्ति पर हमला किया था। उसी के विरोध में लोगों ने प्रतिक्रिया दी। भाजपा के आरोप निराधार हैं।” भाजपा ने इन घटनाओं की कड़ी निंदा करते हुए टीएमसी पर “आतंकी राजनीति” का आरोप लगाया है। पार्टी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “जब भी भाजपा कार्यकर्ता उत्तर बंगाल के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आते हैं, टीएमसी हिंसा पर उतर आती है। ममता बनर्जी के शासन में जनता के साथ खड़ा होना भी अपराध बन गया है।” पार्टी ने इस पोस्ट के साथ घायल विधायक की तस्वीरें और क्षतिग्रस्त वाहनों के दृश्य भी साझा किए हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमप्र के मुख्यमंत्री मोहन यादव आज मुंबई में देश-विदेश के निवेशकों से करेंगे संवाद
    Next Article प्रधानमंत्री मोदी ने ट्रंप की गाजा शांति योजना के पहले चरण पर समझौते का स्वागत किया
    shivam kumar

      Related Posts

      भारत का डिजिटल पारिस्थितिकी तंत्र नवाचार और समावेशन का वैश्विक मानक : प्रधानमंत्री

      October 9, 2025

      जन सुराज ने जारी की 51 प्रत्याशियों की पहली सूची

      October 9, 2025

      नालंदा जिले के हरनौत प्रखंड में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

      October 9, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • भारत का डिजिटल पारिस्थितिकी तंत्र नवाचार और समावेशन का वैश्विक मानक : प्रधानमंत्री
      • जन सुराज ने जारी की 51 प्रत्याशियों की पहली सूची
      • नालंदा जिले के हरनौत प्रखंड में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च
      • राज्य सरकार ने फिर किया युवाओं के साथ विश्वासघात: बाबूलाल मरांडी
      • मुख्यमंत्री ने किया जेसोवा दिवाली मेला का उद्घाटन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version