Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, October 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»अपराधियों ने व्यवसायी दंपति को बंधक बनाकर की लाखों की डकैती
    Top Story

    अपराधियों ने व्यवसायी दंपति को बंधक बनाकर की लाखों की डकैती

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 9, 2025Updated:October 9, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    गिरिडीह। जिले के बगोदर थाना इलाके के भरकट्टा ओपी स्थित चिताखारों गांव में बुधवार देर रात नकाबपोश अपराधियों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया है। बताया गया कि चिताखारो गांव में किराना दुकानदार सह ग्राहक सेवा केन्द्र संचालक संजय वर्मा के घर में देर रात लगभग एक बजे अचानक छह की संख्या में नक़ाबपोश अपराधियों ने उनके घर के पीछे वाले दरवाजे को तोड़कर घर में प्रवेश किया । घर के अंदर आते ही संजय वर्मा और उनकी पत्नी साथ ही उनके छह महीने का बच्चे को पिस्टल की नोक पर बंधक बना लिया और आवाज न लगाने की धमकी दी।

    अपराधी उनके घर के कमरों को छान मारने लगे। इस क्रम में अलमारी में रखे पेट्रोल पंप की बिक्री के ढाई लाख नकद, करीब तीन लाख के जेवर और दुकान में रखे ड्रोन कैमरा, सीसीटीवी कैमरा और लैपटॉप ले लिया और इसके बाद बाइक में सवार होकर अपराधी फरार हो गये । मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित संजय वर्मा ने बताया कि बाइक से अपराधी भागने लगे, तो उन्होंने अपने कार से उनलोगों का पीछा किया। लेकिन तबतक अपराधी फरार हो गये थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद भरकट्टा ओपी पुलिस ने पीड़ित के घर पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली।

    पूछताछ के क्रम संजय वर्मा ने बताया कि उनके घर के पास गणेश महतो का पेट्रोल पम्प है। इसी पेट्रोल पम्प के रोज की कमाई पम्प मालिक ग्राहक सेवा केन्द्र संचालक संजय वर्मा को बैंक में जमा करने के लिए दिया करता था। जिसे डकैती करने आए अपराधियों ने लूट लिया।

    वहीं दूसरी ओर एक अन्य चोरी की घटना बगोदर थाना इलाके के अड़वारा गांव में हुई। अपराधियों ने प्रसादी महतो के घर पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। यहां अपराधियों ने करीब- करीब ढाई लाख रुपये के समान और नकदी उड़ा लिए। गृह स्वामी प्रसादी महतो की पत्नी द्रौपदी देवी ने बताया कि वो सारे लोग दुर्गा पूजा में बाहर गए हुए थे, बुधवार देर रात की घटना है। गुरुवार की सुबह ज़ब वे घर लौटे तो उन्होंने देखा कि घर के कई कमरों में सारा समान बिखरा पड़ा है,और आलमारी में रखे नकदी, ज़ेवर और कई कीमती समानें गायब है। मामले की जानकारी के बाद बगोदर थाना पुलिस भी घटनास्थल पहुंच कर जांच में जुट गई है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसर्राफा बाजार में मजबूती का सिलसिला जारी, सोना और चांदी ने फिर बनाया तेजी का नया रिकॉर्ड
    Next Article उपायुक्त और एसएसपी ने कॉपरेटिव कॉलेज का किया निरीक्षण
    shivam kumar

      Related Posts

      राज्य सरकार ने फिर किया युवाओं के साथ विश्वासघात: बाबूलाल मरांडी

      October 9, 2025

      मुख्यमंत्री ने किया जेसोवा दिवाली मेला का उद्घाटन

      October 9, 2025

      सर्वोच्च न्यायालय ने मेरी मांग के अनुरूप फैसला दिया: सरयू राय

      October 9, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • भारत का डिजिटल पारिस्थितिकी तंत्र नवाचार और समावेशन का वैश्विक मानक : प्रधानमंत्री
      • जन सुराज ने जारी की 51 प्रत्याशियों की पहली सूची
      • नालंदा जिले के हरनौत प्रखंड में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च
      • राज्य सरकार ने फिर किया युवाओं के साथ विश्वासघात: बाबूलाल मरांडी
      • मुख्यमंत्री ने किया जेसोवा दिवाली मेला का उद्घाटन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version