Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, November 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»गाजा में युद्धविराम प्रभावी, इजराइली सैनिकों की वापसी शुरू
    दुनिया

    गाजा में युद्धविराम प्रभावी, इजराइली सैनिकों की वापसी शुरू

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 11, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    गाजा पट्टी। लगभग दो साल बाद पट्टी में आज की सुबह शांत रही। इजराइल और हमास के बीच युद्धविराम का पहला चरण सुबह पांच (पूर्वी मानक समय) से प्रभावी हो गया। दोनों पक्ष अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की युद्धविराम योजना पर मिस्र में हुई परोक्ष बातचीत के दौरान शांति प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किए। समझौते के अनुसार, हमास के पास अब सोमवार सुबह 5 बजे (पूर्वी मानक समय) तक 48 बंधकों को रिहा करने का समय है। इनमें से 20 के जीवित होने की संभावना है। इजराइली सैनिकों ने वापसी भी शुरू कर दी है। पहले चरण में गाजा के प्रमुख क्षेत्रों से इजराइली सैनिकों की वापसी और विस्थापित गाजावासियों की बड़े पैमाने पर उनके घरों में वापसी की शुरुआत भी शामिल है।

    सीएनएन न्यूज चैनल की रिपोर्ट के अनुसार, युद्धविराम प्रभावी होते ही इजराइली सैनिकों की वापसी के साथ ही हजारों फिलिस्तीनी उत्तरी गाजा में अपने घरों को लौटने लगे हैं। संयुक्त राष्ट्र में इजराइल के राजदूत डैनी डैनन ने आज कहा कि शांति योजना के पहले चरण में बंधकों और फिलिस्तीनी कैदियों की अपेक्षित रिहाई “आसान हिस्सा” है, क्योंकि यह बिल्कुल स्पष्ट है कि हमें क्या मिल रहा है और बदले में हम क्या दे रहे हैं।”

    राजदूत डैनन ने कहा कि दोनों पक्ष दूसरे चरण को लागू करने के तरीके पर भी विचार कर रहे हैं। दूसरे चरण में गाजा का विसैन्यीकरण भी शामिल है।

    फिलहाल,पट्टी में बंधकों की रिहाई के लिए युद्धविराम की अवधि शुरू हो गई है। सोमवार दोपहर 12 बजे की समय सीमा से पहले बंधकों को सौंप दिए जाने की उम्मीद है। डैनन ने कहा कि शांति समझौते के पहले चरण के तहत इजराइली सैनिक मोर्चों से पीछे हट गए हैं। उन्होंने कहा कि अगले अनिश्चित चरणों के दौरान “हम अभी भी आसपास मौजूद रहेंगे और बहुत ध्यान से देखेंगे कि क्या हो रहा है।”

    इस समय संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (यूएनएफपीए) के सैकड़ों ट्रक चिकित्सा आपूर्ति और अस्पताल उपकरणों के साथ गाजा में प्रवेश करने के लिए तैयार हैं। उल्लेखनीय है कि ट्रंप ने ने बुधवार को घोषणा की थी कि मिस्र के लाल सागर स्थित शहर शर्म अल-शेख में वार्ता के बाद इजराइल और हमास दोनों ने गाजा में शांति योजना के पहले चरण पर “हस्ताक्षर” कर दिए हैं। उधर, इजराइली सरकार ने गुरुवार को इस समझौते की पुष्टि भी की।

    एबीसी न्यूज चैनल की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी सैनिक एक समन्वय केंद्र स्थापित करने के लिए इजराइल पहुंचने लगे हैं। अब तक 200 सैनिक पहुंच चुके हैं। यह सभी गाजा में युद्धविराम समझौते के कार्यान्वयन की निगरानी करेंगे। अमेरिकी अधिकारी के अनुसार, इजराइल भेजे गए सैनिक परिवहन, योजना, रसद, सुरक्षा और इंजीनियरिंग में विशेषज्ञ हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअमेरिका में शटडाउन का 10वां दिन, चार हजार से ज्यादा संघीय कर्मचारियों को छंटनी का नोटिस
    Next Article पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पुलिस प्रशिक्षण केंद्र पर टीटीपी का हमला, भीषण गोलीबारी में कम से कम सात की मौत
    shivam kumar

      Related Posts

      काठमांडू में दुर्गा प्रसाई का राजशाही अभियान स्थगित, सरकार से वार्ता के बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल वापस

      November 23, 2025

      बांग्लादेश में भूकंप से मौत का आंकड़ा 10 पहुंचा, 200 से अधिक घायल—बचाव कार्य जारी

      November 22, 2025

      बलोचिस्तान में पुलिस अधिकारी के काफिले पर गोलीबारी

      November 16, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • ‘यह धर्म ध्वजा सिर्फ एक झंडा नहीं, भारतीय सभ्यता के कायाकल्प का झंडा है’-PM मोदी
      • झारखंड पुलिस सेवा में बड़ा फेरबदल, 9 DSP को IPS रैंक में मिली प्रोन्नति
      • प्रधानमंत्री मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर के शिखर पर किया ध्वजारोहण, सरसंघचालक भी रहे मौजूद
      • रांची में क्रिकेट का जुनून, जेएससीए स्टेडियम में टिकट के लिए ठंड में देर रात से लगी लंबी कतारें
      • CM हेमंत ने किया फ्लाइंग इंस्टीट्यूट का उद्घाटन, बोले- संताल परगना से दिल्ली तक खिंची जाएगी विकास की लकीर
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version