Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, October 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»मनोरंजन»शाहरुख खान से कृति सेनन तक, फिल्मफेयर 2025 में दिखा सितारों का शानदार जलवा
    मनोरंजन

    शाहरुख खान से कृति सेनन तक, फिल्मफेयर 2025 में दिखा सितारों का शानदार जलवा

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 12, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बॉलीवुड के सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड शो फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 की 70वीं सालगिरह का जश्न इस बार अहमदाबाद में पूरे शान और ग्लैमर के साथ मनाया जा रहा है। इस बार का आयोजन गुजरात टूरिज्म के सहयोग से किया गया है, जिसने बॉलीवुड की चमक को वाकई देशभर में फैलाने का काम किया है। रेड कार्पेट से लेकर स्टेज तक, हर ओर सिर्फ ग्लैमर, स्टार पॉवर और फिल्मी जादू देखने को मिला और इस जादू की सबसे बड़ी वजह बने किंग खान शाहरुख खान, जिन्होंने पूरे 17 साल बाद फिल्मफेयर अवॉर्ड्स की होस्टिंग की कमान संभाली। रेड कार्पेट पर अपने सिग्नेचर पोज़ के साथ शाहरुख ने सबका दिल जीत लिया। जैसे ही उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आईं, फैंस का जोश और दीवानगी अपने चरम पर पहुंच गई।

    कृति सेनन भी इस शाम की शोस्टॉपर रहीं। उनका ग्लैमरस लुक और एलीगेंट अंदाज़ ने रेड कार्पेट को चार चांद लगा दिए। वहीं अनन्या पांडे ने अपने डांस परफॉर्मेंस से स्टेज पर धमाल मचा दिया। उन्होंने ‘हम दिल दे चुके सनम’ के क्लासिक सॉन्ग ‘मन मोहिनी’ पर परफॉर्म किया, और उनकी एनर्जी व ग्रेस ने हर किसी को झूमने पर मजबूर कर दिया। सोशल मीडिया पर उनका वीडियो अब वायरल सेंसेशन बन चुका है।

    अगर अवॉर्ड्स की बात करें, तो इस साल ‘किल’ और ‘लापता लेडीज’ का जलवा देखने को मिला। ‘किल’ ने एक साथ तीन अवॉर्ड्स, बेस्ट एडिटिंग, बेस्ट एक्शन और बेस्ट साउंड डिजाइन अपने नाम किए, जबकि ‘लापता लेडीज’ ने दो बड़े अवॉर्ड्स बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर और बेस्ट कॉस्ट्यूम जीतकर दर्शकों का दिल जीत लिया।

    स्टेज पर शाहरुख खान और करण जौहर की होस्टिंग जोड़ी ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया। डायरेक्टर शूजित सरकार भी इस इवेंट में मौजूद रहे और अपने नॉमिनेशन के लिए उत्साहित दिखे। वहीं, नितांशी गोयल अपने येलो गाउन लुक में रेड कार्पेट की सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बनीं उनका लुक अब इंटरनेट पर ट्रेंड कर रहा है।

    कुल मिलाकर, शाहरुख खान की शानदार होस्टिंग, अनन्या पांडे की एनर्जेटिक परफॉर्मेंस, और कृति सेनन के ग्लैमरस लुक के साथ 70वां फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 यादों में बस जाने वाली एक चमचमाती बॉलीवुड नाइट साबित हुई।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनवजात शिशु के खरीद-फरोख्त गिरोह का सारण पुलिस ने किया भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार, शिशु सकुशल बरामद
    Next Article पाकिस्तान को अफगानिस्तान का जवाब, देर रात कई चौकियों को तबाह किया, 12 सैनिकों के भी मारे जाने की खबर
    shivam kumar

      Related Posts

      ‘दे दे प्यार दे 2’ के लिए अजय देवगन तैयार, मेकर्स ने अनाउंस की रिलीज डेट

      October 11, 2025

      बॉक्स ऑफिस पर ‘कांतारा चैप्टर 1’ की कमाई में आई गिरावट

      October 10, 2025

      ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ को नहीं मिला दर्शकों का साथ, फ्लॉप की ओर बढ़ी फिल्म

      October 10, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने घाटशिला उपचुनाव को लेकर की समीक्षा बैठक
      • स्वदेशी अपनाना सिर्फ वस्तुओं का चयन नहीं, देश के प्रति समर्पण का प्रतीक है: राज्यपाल
      • सड़क हादसा में टाटा स्टील कर्मी की मौत, पांच घायल
      • जम्मू-कश्मीर से राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट
      • इतिहास के पन्नों में 13 अक्टूबर : 1792 में रखी गई ‘व्हाइट हाउस’ की नींव
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version