Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, January 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»मनोरंजन»‘कांतारा चैप्टर 1’ की दहाड़ से गूंजा बॉक्स ऑफिस, टूटा कई फिल्मों का रिकॉर्ड
    मनोरंजन

    ‘कांतारा चैप्टर 1’ की दहाड़ से गूंजा बॉक्स ऑफिस, टूटा कई फिल्मों का रिकॉर्ड

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 13, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर बेमिसाल कमाई कर रही है और हर गुजरते दिन के साथ नए रिकॉर्ड बना रही है। 2 अक्टूबर को रिलीज हुई यह फिल्म अब 11 दिन पूरे कर चुकी है, लेकिन इसकी लोकप्रियता जरा भी कम नहीं हुई है। दर्शकों के सिर पर फिल्म का क्रेज इस कदर चढ़ा है कि हर शो हाउसफुल जा रहा है। लोगों का जबरदस्त प्यार और पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ इस फिल्म को ब्लॉकबस्टर बना चुके हैं।

    सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने अपने दूसरे रविवार यानी 11वें दिन 39 करोड़ रुपये का कारोबार किया। खास बात यह है कि 10वें दिन भी फिल्म ने 39 करोड़ रुपये रुपये कमाए थे। लगातार दो दिनों तक स्थिर कलेक्शन के साथ इसने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ और मजबूत कर ली है। अब तक फिल्म की कुल भारतीय कमाई 478.65 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है, जिससे इसने प्रभास की ‘बाहुबली: द बिगिनिंग’ (420 करोड़ रुपये) और आमिर खान की ‘दंगल’ (387.38 करोड़ रुपये) जैसी ऐतिहासिक फिल्मों को पछाड़ दिया है।

    इतना ही नहीं, ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने प्रभास की ‘सालार: पार्ट 1’ (406 करोड़ रुपये), रजनीकांत की ‘जेलर’ (348.55 करोड़ रुपये) और रणबीर कपूर की ‘संजू’ (342.57 करोड़ रुपये) के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है। इस शानदार स्पीड से कमाई करते हुए अब फिल्म का अगला लक्ष्य विक्की कौशल की मेगा ब्लॉकबस्टर ‘छावा’ है, जिसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 600 करोड़ रुपये का आंकड़ा छुआ था। दर्शकों की दीवानगी और फिल्म की अपार सफलता को देखकर ये कहना गलत नहीं होगा कि ‘कांतारा चैप्टर 1’ इस साल की सबसे बड़ी सिनेमाई विजय बनकर उभरी है।

    कांतारा चैप्टर 1
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसर्राफा बाजार में सांकेतिक गिरावट, सोना और चांदी की घटी कीमत
    Next Article हमास ने सात इजराइली बंधक रेडक्रॉस को सौंपे, अभी 13और छोड़े जाएंगे
    shivam kumar

      Related Posts

      प्रभास की ‘द राजा साब’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया कोहराम

      January 10, 2026

      बॉक्स ऑफिस पर धीमी पड़ी ‘धुरंधर’, 33वें दिन सिंगल डिजिट में सिमटी कमाई

      January 7, 2026

      बॉक्स ऑफिस पर नया बादशाह, ‘धुरंधर’ ने ‘केजीएफ 2’ को पछाड़ा

      January 5, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में बालू घाटों की नीलामी को मिली हरी झंडी, हाइ कोर्ट ने हटाई रोक
      • 2027 में हिमाचल में बनेगी भाजपा सरकार : अनुराग ठाकुर
      • निपाह वायरस को लेकर झारखंड हाई अलर्ट पर, स्वास्थ्य मंत्री ने सभी जिलों को किया सतर्क
      • हाथी की रहस्यमय मौत, पोस्टमार्टम से खुलेगा राज
      • नेतृत्व परिवर्तन की आहट के बीच आज कर्नाटक दौरे पर राहुल गांधी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version