Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»विदेश»हमास ने सात इजराइली बंधक रेडक्रॉस को सौंपे, अभी 13और छोड़े जाएंगे
    विदेश

    हमास ने सात इजराइली बंधक रेडक्रॉस को सौंपे, अभी 13और छोड़े जाएंगे

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 13, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    गाजा पट्टी/ तेल अवीव। गाजा में युद्धविराम समझौते के अनुरूप आज कुछ देर पहले आतंकवादी समूह हमास ने सात इजराइली बंधकों को रेडक्रॉस को सौंप दिया। हमास आज ही 13 बंधकों को कुछ देर बाद छोड़ेगा। रेडक्रॉस को सौंपे गए बंधकों में गली बर्मन, ज़िव बर्मन, एतन अब्राहम मोर, ओमरी मिरान, मतन अंगरेस्ट, अलोन ओहेल और गिल्बोआ-दलाल शामिल हैं। इस बीच इनके परिवारों के घरों पर भारी भीड़ जमा हो गई है। परिवारजन भावुक हैं। कई तो रो पड़े। अब सब उनके घर लौटने का इंतजार है। रेडक्रॉस ने पुष्टि की है कि उन्हें सातों बंधक हमास ने सौंप दिए हैं। इन सभी को लेकर रेडक्रॉस के अधिकारी इजराइली सुरक्षा बलों (आईडीएफ) को सौंपने के लिए रवाना हो गए हैं।

    सीएनएन चैनल और द टाइम्स ऑफ इजराइल अखबार के अनुसार, इजराइल के तेल अवीव में बंधक चौक पर विशाल स्क्रीन पर गाजा से लाइव प्रसारण चल रहा है। सरकार ने इसका बंदोबस्त किया है। लोग टकटकी लगाए प्रसारण को देख-सुन रोमांचित हो रहे हैं। तालियां बजाई जा रही हैं। कई लोग बंधकों की तस्वीरों वाले झंडे या पोस्टर लहरा रहे हैं। यहां लोग काफी पहले से पहुंचे हुए हैं। कुछ बंधकों के परिवार रीम मिलिट्री एयर बेस पर मौजूद हैं। बंधकों को यहीं लाया जाना है।

    बंधक और लापता परिवार मंच ने लोगों के साथ रात भर बंधक चौक पर जश्न मनाया है। शेष बंधकों को सुबह 10 बजे खान यूनिस और अन्य क्षेत्रों से रिहा किया जाएगा। इजराइल ने पहले संकेत दिया था कि रिहाई का दूसरा चरण सुबह नौ बजे होगा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भी लगभग नौ बजे इजराइल पहुंचना है। एक घंटे की कथित देरी का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।

    तेल अवीव को बंधकों के स्वागत के लिए सजाया गया है। उन अस्पतालों के आसपास की सड़कों को बैनर और कलाकृतियों से सजाया गया है जहां उन्हें सबसे पहले ले जाया जाएगा। यह अस्पताल हैं- रमत गान स्थित शेबा मेडिकल सेंटर, तेल अवीव स्थित तेल अवीव सौरास्की (इचिलोव) मेडिकल सेंटर और पेटा टिकवा स्थित बेइलिन्सन मेडिकल सेंटर। एक बैनर पर लिखा है, “आखिरकार घर पहुंच गए!” दूसरे पर लिखा है: “हम कब से आपका इंतजार कर रहे थे।”

    बंधकों की वापसी के बाद इजराइल से रिहा होने वाले कैदियों की सूची में गाजा निवासी अहमद महमद जमील शाहदा का नाम भी है। उस पर 1989 में किशोर के साथ बलात्कार और हत्या करने का दोष साबित हो चुका है।दरअसल अदालत ने फैसले में इस अपराध को आतंकवादी कृत्य नहीं माना था। आतंकवाद का आरोप न होने के बावजूद शहादा को इजरायल और हमास के बीच युद्धविराम और बंधक रिहाई समझौते के तहत रिहाई के योग्य माना गया है। गाजा में बनाए गए 48 इजराइली नागरिकों के बदले ऐसे करीब 250 फिलिस्तीनी रिहा किए जाएंगे

    इजराइल सरकार ने रिहाई के लिए निर्धारित फिलिस्तीनी कैदियों की सूची में अंतिम समय में बदलाव को मंज़ूरी देने के लिए देर रात टेलीफोन पर मतदान कराया। इस मतदान के बाद सूची में शामिल दो कैदियों को रिहाई के लिए अयोग्य माना गया। उनमें से एक को पहले ही रिहा किया जा चुका है और दूसरे का संबंध हमास के बजाय फतह से है।

    सीएनएन न्यूज चैनल के अनुसार, शुक्रवार से प्रभावी हुए युद्धविराम के बाद से रविवार तक गाजा पट्टी में बिछे मलबे से कम से कम 295 शव बरामद हुए हैं। इजराइल और हमास के युद्ध से लगभग दो साल में गाजा में भारी तबाही हुई है। इमारतें मलबे में तब्दील हो चुकी हैं। संयुक्त राष्ट्र के अनुमानों के अनुसार, युद्ध की शुरुआत से अब तक इजराइली हमलों ने 4,30,000 से अधिक घरों को क्षतिग्रस्त या नष्ट कर दिया है। इससे 6.1 करोड़ टन मलबा फैला हुआ है। गाजा नागरिक सुरक्षा के एक प्रवक्ता ने शनिवार को कहा कि माना जा रहा है कि लगभग 10,000 फिलिस्तीनी अभी भी गाजा में मलबे के नीचे दबे हुए हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article‘कांतारा चैप्टर 1’ की दहाड़ से गूंजा बॉक्स ऑफिस, टूटा कई फिल्मों का रिकॉर्ड
    Next Article सरकार ने दी परिवार वालों को जानकारी-हमास के बंधक नेपाली नागरिक विपिन जोशी अब जीवित नहीं
    shivam kumar

      Related Posts

      नेपाली कांग्रेस ने प्रधानमंत्री की सदन में अनुपस्थिति पर आपत्ति जताई, स्पीकर से हस्तक्षेप का अनुरोध

      May 13, 2026

      डोनाल्ड ट्रंप आज पहुंचेंगे चीन, शी जिनपिंग से मुलाकात पर दुनिया की नजर

      May 13, 2026

      संसदीय समिति की बैठक में नहीं आए प्रधानमंत्री बालेन्द्र, नेपाली कांग्रेस ने किया बैठक का बहिष्कार

      May 11, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री की अपील का गुजरात में असर: राज्यपाल अब बस और ट्रेन से करेंगे सफर, भूपेंद्र पटेल ने घटाया काफिला
      • नेपाली कांग्रेस ने प्रधानमंत्री की सदन में अनुपस्थिति पर आपत्ति जताई, स्पीकर से हस्तक्षेप का अनुरोध
      • डोनाल्ड ट्रंप आज पहुंचेंगे चीन, शी जिनपिंग से मुलाकात पर दुनिया की नजर
      • सोना-चांदी पर आयात शुल्क अब 15 फीसदी
      • राजकीय सम्मान के साथ होगा पूर्व मंत्री माधवलाल का अंतिम संस्कार, CM ने जताया शोक
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version