Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, November 29
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»मनोरंजन»अक्षय कुमार फिर बनाएंगे साउथ की रीमेक, एक्शन में लौटेंगे खिलाड़ी कुमार
    मनोरंजन

    अक्षय कुमार फिर बनाएंगे साउथ की रीमेक, एक्शन में लौटेंगे खिलाड़ी कुमार

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 14, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्मों का उनके प्रशंसकों को हमेशा बेसब्री से इंतजार रहता है। हाल ही में अभिनेता को ‘जॉली एलएलबी 3’ में देखा गया था, जहां उनके प्रदर्शन की काफी सराहना हुई। अब अक्षय एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाका करने की तैयारी में हैं।

    ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेता जल्द ही साउथ की सुपरहिट फिल्म ‘संक्रांतिकी वास्तुनम’ के हिंदी रीमेक में नजर आएंगे। रिपोर्ट के अनुसार, इस तेलुगु ब्लॉकबस्टर फिल्म के रीमेक की तैयारियां जोरों पर हैं। सूत्रों के हवाले से बताया गया है, “अक्षय कुमार को फिल्म की कहानी बेहद पसंद आई है। उन्होंने फिल्म देखने के बाद खुद इसके हिंदी रीमेक का फैसला किया है।”

    गौरतलब है कि मूल फिल्म ‘संक्रांतिकी वास्तुनम’ का निर्देशन जाने-माने फिल्ममेकर अनिल रविपुडी ने किया था। यह एक एक्शन-कॉमेडी फिल्म थी, जिसमें साउथ सुपरस्टार वेंकटेश दग्गुबाती ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म ने 14 जनवरी 2025 को रिलीज होकर दुनियाभर में 250 से 300 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की थी। रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि हिंदी रीमेक के लिए इस वक्त कास्टिंग प्रक्रिया पर काम चल रहा है। हालांकि, फिल्म की लीड एक्ट्रेस को अभी फाइनल नहीं किया गया है। शूटिंग की शुरुआत पहले होनी थी, लेकिन अक्षय कुमार के व्यस्त शेड्यूल के चलते प्रोजेक्ट में कुछ देरी हो गई।

    अगर अक्षय के आने वाले प्रोजेक्ट्स पर नजर डालें तो, वह अगले साल यानी 2026 में ‘भूत बंगला’ में नजर आएंगे। इसके अलावा उनके पास ‘हैवान’, ‘फिर हेरा फेरी 3’ और ‘वेलकम टू द जंगल’ जैसी कई बड़ी फिल्में भी लाइन में हैं। दिलचस्प बात यह है कि अक्षय पहले भी साउथ फिल्मों के हिंदी रीमेक में काम कर चुके हैं, जैसे ‘राउडी राठौर’ और ‘सरफिरा’, जो बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुईं। अब देखना होगा कि ‘संक्रांतिकी वास्तुनम’ का हिंदी रूपांतरण दर्शकों पर क्या असर डालता है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरांची एसएसपी ने कई पुलिस पदाधिकारियों का किया तबादला, सतीश कुमार बने पिठौरिया थाना प्रभारी
    Next Article दुनियाभर में छाया ‘कांतारा चैप्टर 1’, बॉक्स ऑफिस पर तूफानी कमाई जारी
    shivam kumar

      Related Posts

      निर्माता की कुर्सी पर बैठे पंकज त्रिपाठी, लेकर आ रहे जबरदस्त वेब सीरीज

      November 19, 2025

      ‘तेरे इश्क में’ 28 नवंबर को हिंदी, तमिल और तेलुगु में थिएटरों में दस्तक देगी

      November 19, 2025

      निर्देशक राही बर्वे की नई फिल्म ‘मायासभा’ का ऐलान

      November 13, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए पुराने ढांचे पर भरोसा नहीं कर सकते: राजनाथ
      • धरती आबा संग्रहालय और पुस्तक ‘क्रांति नायक धरती आबा बिरसा मुंडा’ का लोकार्पण कल
      • पलामू से 700 बोतल अवैध शराब के साथ चालक गिरफ्तार
      • हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्‍स 200 अंक उछला
      • नियुक्ति पत्र वितरण समारोह को लेकर रांची के ट्रैफिक में बदलाव
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version