Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, January 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»सारंडा को वाइल्ड लाइफ सेंचुरी बनाए जाने के विरोध में निकाली गई आक्रोश रैली
    Top Story

    सारंडा को वाइल्ड लाइफ सेंचुरी बनाए जाने के विरोध में निकाली गई आक्रोश रैली

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 14, 2025Updated:October 14, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम जिला स्थित सारंडा को वाइल्ड लाइफ सेंचुरी घोषित किए जाने के प्रस्ताव के खिलाफ मंगलवार को जिले में विशाल महा जन आक्रोश रैली निकाली गई। आदिवासी मुंडा समाज विकास समिति, आदिवासी मूलवासी समिति, कोल्हान रक्षा संघ सहित दर्जनों सामाजिक संगठनों के बैनर तले हजारों ग्रामीण वेशभूषा और पारंपरिक हथियारों के साथ सड़कों पर उतरे। भीड़ हाथों में तख्तियां, झंडे और बैनर लिए हुए यह जंगल हमारा है, यह पेड़ हमारा है के नारे लगाते हुए आगे बढ़ रही थी।

    रैली गांधी मैदान से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए खनन पदाधिकारी के कार्यालय पहुंची, जहां प्रतिनिधिमंडल ने अपना ज्ञापन सौंपा। इसके बाद रैली आगे बढ़कर उपायुक्त कार्यालय पहुंची, जहां सारंडा को वाइल्ड लाइफ सेंचुरी घोषित करने के प्रस्ताव को वापस लेने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा गया।

    इस दौरान समिति के केंद्रीय अध्यक्ष बुधराम लागुरी और झामुमो की केंद्रीय सदस्य मोनिका बोयपाई ने कहा कि सारंडा जंगल केवल प्राकृतिक संपदा नहीं, बल्कि हजारों आदिवासी परिवारों की जीविका, संस्कृति और परंपरा का केंद्र है। उन्होंने कहा कि सरकार का यह निर्णय स्थानीय लोगों के अस्तित्व के लिए खतरा है, क्योंकि इससे विस्थापन और आजीविका संकट उत्पन्न होगा।

    बुधराम लागुरी ने कहा कि सारंडा हमारे पूर्वजों की धरोहर है। इस पर किसी तरह का सरकारी दखल स्वीकार नहीं किया जाएगा। वहीं मोनिका बोयपाई ने कहा कि अगर सरकार ने प्रस्ताव वापस नहीं लिया, तो यह आंदोलन पूरे राज्य में व्यापक रूप धारण करेगा।

    रैली में जिले के सभी प्रखंडों से लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। जगह-जगह पारंपरिक नृत्य, ढोल-नगाड़ों और नारों के साथ माहौल जनांदोलन में बदल गया। रैली में कोला रक्षा संघ, आदिवासी मुंडा समाज विकास समिति, और कई सामाजिक-सांस्कृतिक संगठनों के लोग शामिल हुए।

    सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन ने व्यापक व्यवस्था की थी। एसडीओ संदीप अनुराग टोपनो, एसडीपीओ बहामन टूटी, बीडीओ अमिताभ भगत, अंचल अधिकारी उपेंद्र कुमार, सदर थाना प्रभारी तरुण कुमार और मुफस्सिल थाना प्रभारी चंद्रशेखर अपने दलबल के साथ पूरे रूट पर मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसांसद आवासीय परिसर में देवेंद्र माझी को दी गई श्रद्धांजलि
    Next Article पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल
    shivam kumar

      Related Posts

      हजारीबाग में भीषण धमाका: सफाई के दौरान फटा बम, महिला समेत 3 की मौत से हड़कंप

      January 14, 2026

      रांची से लापता अंश-अंशिका की सकुशल बरामदगी पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पुलिस को दी बधाई

      January 14, 2026

      सोमा मुंडा हत्याकांड: परिजनों से मिले भाकपा माले नेता, न्याय के लिए आंदोलन की चेतावनी

      January 14, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • हजारीबाग में भीषण धमाका: सफाई के दौरान फटा बम, महिला समेत 3 की मौत से हड़कंप
      • इडी मामले में ममता बनर्जी को हाइकोर्ट की फटकार, बीजेपी का तीखा हमला
      • छत्तीसगढ़ के सुकमा में 29 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
      • मकर संक्रांति का सूर्य जरूरतमंद लोगों की मदद करने का संदेश देता हैः नितिन नबीन
      • रांची से लापता अंश-अंशिका की सकुशल बरामदगी पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पुलिस को दी बधाई
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version