Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, November 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»भारत की देशी सरकार के खिलाफ राजद्रोह का षड्यंत्र
    Top Story

    भारत की देशी सरकार के खिलाफ राजद्रोह का षड्यंत्र

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 29, 2018No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। पत्थलगड़ी के पत्थर पर भारत की स्वदेशी सरकार के विरूद्ध बगावत के षड्यंत्र की पंक्तियां अंकित हैं। इस शिलालेख में कहा गया है कि भारत सरकार आदिवासी लोग हैं। आइये समझते हैं कि इस पंक्ति और इसके आगे की पंक्तियों का अर्थ क्या है? लोकतंत्र जनता का, जनता के लिए, जनता के द्वारा संचालित शासन प्रणाली है, जिसमें सारा स्वामित्व जनता में निहित है। देश की एक एक इंच भूमि की स्वामी जनता है। देश के हवा, वायु, प्रकाश, जल, मिट्टी, रेत, जंगल, जैव संपदा, खनिज इत्यादि सभी प्राकृतिक संसाधनों की स्वामी जनता है। देश के अंदर के सभी प्रकार के संसाधनों की स्वामी जनता है।

    जनता ही मालिक है इस देश की

    किंतु भारत जैसे विशाल देश में जनता का यह स्वामित्व भारत के एक गांव के बराबर की जनसंख्या वाले यूरोपियन सिटी स्टेटस की भांति लागू करना संभव नही हैं। भारत समेत दुनिया के सभी बड़े देशों में जनता के स्वामित्व का हस्तांतरण स्थानीय जन प्रतिनिधियों को चुनावी मतदान के द्वारा मत देकर किया जाता है। चूंकि कोई भी ऐसा असेंबली हॉल बनाना आज के टेक्नोलॉजिकल/ इंजीनियरिंग/वैज्ञानिक युग में भी संभव नहीं है, जिसमें 132 करोड़ जनता बैठकर विधि का निर्माण कर सके और राजकाज का संचालन कर सके। इसीलिए जन प्रतिनिधि चुनना ही सबसे उपयुक्त विकल्प है।

    जन प्रतिनिधि जनता के अभिभावक

    इस प्रकार जन प्रतिनिधि जनता का नौकर न होकर एक संसदीय क्षेत्र को यदि भारत के परंपरागत परिवार भाव से एक परिवार मान लिया जाये, तो उस पूरे क्षेत्र की जनता का अभिभावक है। उस क्षेत्र की विपुल जनता रूप में प्राप्त एक विस्तृत परिवार का मुखिया है। उनका हित चिंतक है। उनकी देखभाल करने वाला अधिक दायित्व समझने वाला एक जागरूक जिम्मेदार काबिल व्यक्ति है जो सबका भरोसा लेकर सबके लिए जीवन जीता है।

    जन प्रतिनिधि के जरिये जनता ही अधिकारों का उपयोग करती है

    जन प्रतिनिधि एक क्षेत्र विशेष की जनता के अधिकारों को मत के माध्यम से ग्रहण करके संबंधित सदन में पहुंचाता है। इस क्षेत्र की जनता के स्वामित्व के अधिकारों का प्रयोग उस सदन में करता है। अर्थात उस प्रतिनिधि के माध्यम से संबंधित क्षेत्र की जनता ही अपने स्वामित्व के अधिकारों का सदन में प्रयोग करती है। अप्रत्यक्ष रुप से जनता ही जन प्रतिनिधियों के माध्यम से विधि भी बनाती है और राज काज का संचालन करती है। जनता की यह आधिकारिक भावना राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों के घोषणापत्र में भी प्रतिबिंबित होता है। जनता अनेक बार यह अधिकारपूर्ण भावना अनेक प्रकार के आंदोलनों के माध्यम से भी अभिव्यक्त करती है। ज्ञापन देना, सरकारी विभाग-मंत्रियों-अधिकारियों को पत्र लिखना इसी स्वामित्व के अधिकार का प्रकटीकरण है।

    जनता को उकसाकर सत्ता पलटने का षडयंत्र!

    इतना समझने के बाद एक बात स्पष्ट हो जाती है कि देश का स्वामी भारत की जनता ही है। फिर सभी 132 करोड़ जनता को भारत सरकार न कहकर केवल आदिवासियों को ही भारत सरकार कहने के पीछे निहितार्थ क्या है? क्या यह मूल निवासी और आक्रमणकारी के मनगढ़ंत फर्जी कांसेप्ट को स्थापित करने का प्रयास है? या फिर समाज के एक धड़े को देश का स्वामी कहकर उसे भड़काकर दूसरे धड़े के साथ लड़ाकर गृह युद्ध छेड़ने की शातिर चाल है? या फिर भारत के खिलाफ जनता को उकसाकर सत्ता पलटने का षड्यंत्र है? यह सारा षड्यंत्र एक सोची समझी रणनीति के अंतर्गत फैलाया जा रहा है।

    शातिर गिरोह आदिवासियों को बता रहा भारत सरकार

    पत्थलगड़ी करने वाला गिरोह शातिर है। यह गिरोह कहता है कि भारत सरकार आदिवासी लोग हैं। फिर पत्थर पर अंकित करता है कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार आदिवासियों के आॅन इंडिया गवर्नमेंट सर्विस- भारत सरकार के सेवार्थ में काम करने वाले नौकर-कुली-जुड़ी हैं। यहां कई बातें समझ लेना बहुत आवश्यक है। यहां तीन प्रकार की सरकारों का वर्णन किया गया है। 1.केंद्र सरकार, 2.राज्य सरकार और 3.भारत सरकार। अब प्रश्न उठता है कि यहां इस पंक्ति में केंद्र सरकार और भारत सरकार में क्या अंतर है? आखिर कौन है भारत सरकार, जिसका नौकर-कुली-जुड़ी केंद्र सरकार और राज्य सरकार को कहा गया है? यह भारत सरकार निश्चय ही इन देशद्रोहियों की बनायी हुई कोई अघोषित सरकार है, जिसका हवाला ये लोग यहां दे रहे हैं।

    गुजरात से संचालित है एसी भारत सरकार

    जी हां यह आशंका नहीं सत्य है। इन्होंने एक अवैध सरकार बनाया हुआ है, जिसका नामकरण ये लोग करते हैं, एसी भारत सरकार के रुप में। यह एसी भारत सरकार संचालित होता है गुजरात से। जहां-जहां भी पत्थलगड़ी हो रही है, वहां-वहां के मिशनरीज चिन्हित गांव में पहले माहौल बनाकर, उस गांव की जनसंख्या, गांव के प्रभावी लोगों की शक्ति, गांव की कुल जनशक्ति, गांव के लोगों की प्रकृति इत्यादि का आकलन करते हैं। फिर इसके परिप्रेक्ष्य में अपनी स्थानीय शक्ति का आकलन कर लेने के बाद एक प्रस्ताव बनाकर गुजरात भेजते हैं। वहां चलायी जा रही इनकी एसी भारत सरकार उस प्रस्ताव को स्वीकार करके इस कारनामे को अंजाम देने के लिए उपयुक्त व्यक्तियों की नियुक्ति करता है और साथ ही फंड रिलीज करती है, तब घटित होती है यह पत्थलगड़ी की घटना।

    हवाला नेटवर्क के जरिये पहुंच रहा फंड

    बताते चलें कि उनका यह फंड भारत में आंतरिक रूप से चलाये जा रहे हवाला के नेटवर्क के माध्यम से संबंधित स्थान तक पहुंचाया जाता है। जिस व्यक्ति को फंड पहुंचना है, उस व्यक्ति को एक दस रुपये के नोट का नोट पर अंकित करेंसी क्रमांक पूछा जाता है। उस नोट का फोटो खींचकर व्हाट्सएप या मैसेंजर या मेल या किसी भी अन्य साधन से संबंधित व्यक्ति को भेजना होता है। फिर उसको बता दिया जाता है कि अमुक पते पर जाकर अमुक पहचान वाले व्यक्ति को इस नंबर का वही नोट दिखाना आपको आपके पैसे मिल जायेंगे। वही नोट दिखाना जिसका फोटो आपने भेजा है। इस प्रकार के गैरकानूनी गोरखधंधों को भी संचालित करता है यह पत्थलगड़ी गिरोह वाला एसी भारत सरकार।
    इसी भारत सरकार की चर्चा पत्थलगड़ी वाले पत्थरों पर की गयी है। इसी अवैध भारत सरकार के अधीन केंद्र सरकार और राज्य सरकार को नौकर-कुली-जुड़ी कहा गया है। अर्थात यह अवैध सरकार चलाने वाले लोग अपने अवैध सरकार को भारत की केंद्र सरकार और राज्य सरकार से ऊपर की चीज मानते हैं। अवैध भारत सरकार के कारिंदे स्वयं को आदिवासियों का ठेकेदार और मालिक घोषित करते हुए आदिवासियों को अपने इस भारत सरकार का अंग घोषित करने का प्रयत्न कर रहे हैं, इस संविधान विरोधी पत्थलगड़ी के माध्यम से।

    समानांतर सरकार चलाने का प्रयास देशद्रोह

    केंद्र सरकार के समानांतर एक सरकार चलाने का प्रयत्न सीधा सीधा देशद्रोह है। यह भारत की संप्रभुता को चुनौती देने का प्रयत्न है। यह भारत को धूल धूसरित करने की मानसिकता से छेड़ा गया भारत विरोधी अभियान है। इन देशद्रोहियों को कठोरता से कुचलने की आवश्यक्ता है। थोड़ी भी अनदेखी बड़े विप्लव का कारण बनेगा। देश में अशांति और असुरक्षा का वातावरण उपस्थित करेगा। समय रहते इनको मटियामेट कर देने की आवश्यकता है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबुलेट ट्रेन में पुरुषों, महिलाओं के लिए अलग-अलग शौचालय
    Next Article राजस्थान: ट्रैक्टर प्रतियोगिता के दौरान बड़ा हादसा, 300 से ज्यादा घायल
    azad sipahi

      Related Posts

      कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, पॉक्सो एक्ट में FIR दर्ज

      November 13, 2026

      मजदूर की बेटी सरिता ने बढ़ाया जामताड़ा का मान, झारखंड अंडर-23 महिला क्रिकेट टीम में बनाई जगह

      November 13, 2026

      लुगुबुरु महाधर्म सम्मेलन की तैयारी तेज, ड्रोन-CCTV से होगी 24 घंटे निगरानी; 24 नवंबर को पहुंचेंगे मुख्यमंत्री

      November 13, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • असम में भीषण सड़क हादसा: मिनी बस और कंटेनर ट्रक की आमने-सामने टक्कर, 24 लोगों की मौत, कई घायल
      • कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, पॉक्सो एक्ट में FIR दर्ज
      • मजदूर की बेटी सरिता ने बढ़ाया जामताड़ा का मान, झारखंड अंडर-23 महिला क्रिकेट टीम में बनाई जगह
      • लुगुबुरु महाधर्म सम्मेलन की तैयारी तेज, ड्रोन-CCTV से होगी 24 घंटे निगरानी; 24 नवंबर को पहुंचेंगे मुख्यमंत्री
      • कैंसर की दवाओं की नई कीमतों पर रांची में छापेमारी जैसी जांच, चार अस्पतालों की फार्मेसी खंगाली
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version