Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, October 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»मनोरंजन»‘दंगल’ गर्ल जायरा वसीम ने की शादी
    मनोरंजन

    ‘दंगल’ गर्ल जायरा वसीम ने की शादी

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    फिल्म ‘दंगल’ से बॉलीवुड में धमाकेदार डेब्यू करने वाली अभिनेत्री जायरा वसीम अब अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। 24 साल की उम्र में जायरा ने निकाह कर लिया है। उन्होंने देर रात सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर कर प्रशंसकों को चौंका दिया।

    ‘दंगल’ में गीता फोगाट के बचपन का किरदार निभाकर पहचान बनाने वाली जायरा ने दो खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट की हैं। पहली तस्वीर में वह निकाहनामा पर दस्तखत करती नजर आ रही हैं। उनके हाथों में मेहंदी लगी है, जिस पर उनके शौहर का नाम लिखा दिख रहा है। जायरा ने हाथों में खूबसूरत अंगूठी भी पहनी हुई है। दूसरी तस्वीर में वे अपने जीवनसाथी के साथ चांद को निहारती नजर आती हैं।

    जायरा ने तस्वीरों के कैप्शन में बस तीन शब्द लिखे, “कबूल है X3”, जिससे यह साफ हो गया कि उन्होंने निकाह कर लिया है। हालांकि, उन्होंने अपने पति का नाम या चेहरा दोनों में से कोई भी शेयर नहीं किया। तस्वीरों में दोनों का चेहरा आंशिक रूप से ढका हुआ है। अपने निकाह के दिन जायरा ने सुर्ख लाल लहंगा पहना, जबकि उनके दूल्हे ने क्रीम रंग की शेरवानी पहनी थी। दोनों की जोड़ी बेहद खूबसूरत लग रही है।

    गौरतलब है कि जायरा वसीम ने साल 2019 में फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया था। उन्होंने कहा था कि वह अब अपने धार्मिक विश्वासों के अनुसार जीवन बिताना चाहती हैं। तब से लेकर अब तक वे लाइमलाइट से दूर थीं। उनकी शादी की ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और फैंस उन्हें नई जिंदगी की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleइंडिगो एयरलाइन 30 चौड़े आकार वाले ए350 विमान खरीदेगी
    Next Article ट्रंप और जेलेंस्की की वार्ता के बाद यूरोपीय नेताओं ने यूक्रेन के प्रति अटूट प्रतिबद्धता दोहराई
    shivam kumar

      Related Posts

      ‘खलनायक 2’ में नया मोड़, सुभाष घई ने नहीं थामी डायरेक्शन की कमान

      October 18, 2025

      आनंद एल राय और भूषण कुमार की ‘तेरे इश्क़ में’ का पहला गाना रिलीज

      October 18, 2025

      बॉक्स ऑफिस पर ‘कांतारा चैप्टर 1’ का जलवा जारी

      October 15, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • बिहार विधानसभा चुनाव: मढ़ौरा से लोजपा-आर की उम्मीदवार सीमा सिंह का नामांकन रद्द
      • बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, अवैध पत्थर खनन पर कार्रवाई की मांग
      • अवैध खनन रोकने में विफल थाना प्रभारी एवं खनन अधिकारी पर हो कार्रवाई : मधु कोड़ा
      • धनतेरस पर लोहरदाग में लोगों ने की 35 करोड रुपए की खरीदारी
      • विधायक सरयू राय ने उपायुक्त से छठ घाटों पर बेहतर व्यवस्था की मांग
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version