Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, October 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»गंभीर आरोपों में फंसे अमेरिका के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन जमानत पर रिहा
    दुनिया

    गंभीर आरोपों में फंसे अमेरिका के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन जमानत पर रिहा

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 18, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    वाशिंगटन। ग्रीनबेल्ट कोर्टहाउस मैरीलैंड ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पहले कार्यकाल में उनके राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रहे जॉन बोल्टन को शुक्रवार को निजी मुचलके पर जमानत पर रिहा कर दिया। वह इन दिनों ट्रंप के मुखर आलोचक हैं। पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार पर गोपनीय जानकारी का दुरुपयोग करने का आरोप है। उन्होंने अदालत में आत्मसमर्पण करते हुए निर्दोष होने की दलील दी।

    द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, 76 वर्षीय बोल्टन ने अदालत में अपना पक्ष रखा। उन्होंने सुनवाई के दौरान कहा कि अति गोपनीय राष्ट्रीय रक्षा जानकारी प्रसारित करने और उसे अपने पास रखने के 18 मामलों में वह पूरी तरह निर्दोष हैं। जज टिमोथी सुलिवन ने बोल्टन को निजी मुचलके पर जमानत प्रदान करते हुए रिहा कर दिया। जज ने अगली सुनवाई की तारीख 21 नवंबर तय की।

    उल्लेखनीय है कि हाल के हफ्तों में आपराधिक आरोपों का सामना करने वाले ट्रंप के तीसरे मुखर विरोधी बोल्टन पर गुरुवार को अभियोग लगाया गया। इसमें उन पर दो अनधिकृत व्यक्तियों के साथ ई-मेल के जरिए गोपनीय फाइलें साझा करने का आरोप है।

    बोल्टन ने रिहा होने के बाद पत्रकारों से बात नहीं की, लेकिन गुरुवार को एक बयान में उन्होंने आरोपों को खारिज करते हुए कहा था कि वे न्याय विभाग को हथियार बनाने का नवीनतम निशाना बन गए हैं। बोल्टन पर अभियोग न्यूयॉर्क की अटॉर्नी जनरल लेटिटिया जेम्स और पूर्व एफबीआई निदेशक जेम्स कॉमी के खिलाफ आपराधिक आरोप दायर करने के बाद लगाया गया है।

    66 वर्षीय जेम्स पर 9 अक्टूबर को वर्जीनिया में बैंक धोखाधड़ी और 2020 में नॉरफॉक, वर्जीनिया में खरीदी गई एक संपत्ति से संबंधित झूठे बयान देने के आरोप में है। 64 वर्षीय कॉमी ने 8 अक्टूबर को कांग्रेस को झूठे बयान देने और कांग्रेस की कार्यवाही में बाधा डालने के आरोपों में खुद को निर्दोष बताया।

    ट्रंप ने हाल ही में सोशल मीडिया पोस्ट में अटॉर्नी जनरल पाम बॉन्डी से सार्वजनिक रूप से जेम्स, कॉमी और अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया था। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल में बोल्टन का जिक्र तो नहीं किया, लेकिन उन्होंने पहले भी अपने पूर्व सहयोगी पर निशाना साधा था और जनवरी में व्हाइट हाउस लौटने के तुरंत बाद सुरक्षा व्यवस्था वापस ले ली थी। ट्रंप ने गुरुवार को बोल्टन को “बुरा आदमी” कहा।

    बोल्टन ने “द रूम व्हेयर इट हैपेंड” नामक आलोचनात्मक किताब लिखकर ट्रंप को नाराज कर दिया है। वह यह तक कह चुके हैं कि ट्रंप राष्ट्रपति बनने के योग्य नहीं। जनवरी से ट्रंप ने कथित राजनीतिक दुश्मनों के खिलाफ कई दंडात्मक कदम उठाए हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleट्रंप और जेलेंस्की की वार्ता के बाद यूरोपीय नेताओं ने यूक्रेन के प्रति अटूट प्रतिबद्धता दोहराई
    Next Article हमास ने एक और मृत बंधक का ताबूत इजराइल को सौंपा
    shivam kumar

      Related Posts

      पाकिस्तान में तीन स्थानों पर 20 आतंकी ढेर, सैन्य प्रमुख मुनीर ने अफगानिस्तान को चेताया

      October 18, 2025

      पाकिस्तान के हमले में तीन क्रिकेटरों की मौत, अफगानिस्तान ने ट्राई सीरीज में खेलने से किया इनकार

      October 18, 2025

      काठमांडू में फिर निषेधाज्ञा लागू, दो माह तक सभा-जुलूस, धरना व प्रदर्शन पर रोक

      October 18, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • बिहार विधानसभा चुनाव: मढ़ौरा से लोजपा-आर की उम्मीदवार सीमा सिंह का नामांकन रद्द
      • बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, अवैध पत्थर खनन पर कार्रवाई की मांग
      • अवैध खनन रोकने में विफल थाना प्रभारी एवं खनन अधिकारी पर हो कार्रवाई : मधु कोड़ा
      • धनतेरस पर लोहरदाग में लोगों ने की 35 करोड रुपए की खरीदारी
      • विधायक सरयू राय ने उपायुक्त से छठ घाटों पर बेहतर व्यवस्था की मांग
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version