Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, October 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»विधायक सरयू राय ने उपायुक्त से छठ घाटों पर बेहतर व्यवस्था की मांग
    झारखंड

    विधायक सरयू राय ने उपायुक्त से छठ घाटों पर बेहतर व्यवस्था की मांग

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 18, 2025Updated:October 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पूर्वी सिंहभूम। जमशेदपुर पश्चिम से विधायक सरयू राय ने शनिवार को पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त को पत्र लिख कर छठ महापर्व को लेकर विभिन्न छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्था करने का आग्रह किया है। उपायुक्त को लिखे पत्र में सरयू राय ने कहा है कि विभिन्न छठ घाटों तक पहुंच पथ का समतलीकरण और घाटों की साफ-सफाई, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव, गोताखोरों की व्यवस्था, चेंजिंग रूम की व्यवस्था, पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था, नदी में डेंजर जोन चिन्हित करने का निशान लगाने सहित अन्य आवश्यक सुरक्षा का इंतजाम करने की आवश्यकता है। इस संबंध में उनके प्रतिनिधियों और जनता दल (यू) के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न छठ घाटों का भ्रमण कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया है।

    उन्‍होंने कहा कि जमशेदपुर अक्षेस क्षेत्र के अंतर्गत सोनारी दोमुहानी छठ घाट, डोबो पुल छठ घाट, बच्चा सिंह बस्ती सहित अन्‍य छठ घाटों पर उपरोक्त व्यवस्था करने की जरूरत है। विधायक सरयू राय ने मानगो के गोकुल नगर, रोड नंबर-04 स्थित छठ घाट, पोस्ट ऑफिस स्थित अनुकूल ठाकुर छठ घाट, गौड़ बस्ती, बगरा कुली स्थित छठ घाट, गौड़ बस्ती शांति नगर स्थित सूर्य मंदिर छठ घाट, वर्कस कॉलेज स्थित छठ घाट, साई सूरज आश्रम स्थित छठ घाट, शंकोसाई राम नगर स्थित छठ घाट, शंकोसाई सहित अन्‍य छठ घाटों पर भी उचित व्यवस्था कराने का आग्रह किया है, ताकि छठव्रतियों को कोई असुविधा न हो। पत्र की प्रतिलिपि उप नगर आयुक्त, मानगो नगर निगम और जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति को भी दी गई है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसीमेंट व्यवसायी के घर से लाखों की लूट, जांच में जुटी पुलिस
    Next Article धनतेरस पर लोहरदाग में लोगों ने की 35 करोड रुपए की खरीदारी
    shivam kumar

      Related Posts

      बिहार विधानसभा चुनाव: मढ़ौरा से लोजपा-आर की उम्मीदवार सीमा सिंह का नामांकन रद्द

      October 18, 2025

      बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, अवैध पत्थर खनन पर कार्रवाई की मांग

      October 18, 2025

      अवैध खनन रोकने में विफल थाना प्रभारी एवं खनन अधिकारी पर हो कार्रवाई : मधु कोड़ा

      October 18, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • बिहार विधानसभा चुनाव: मढ़ौरा से लोजपा-आर की उम्मीदवार सीमा सिंह का नामांकन रद्द
      • बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, अवैध पत्थर खनन पर कार्रवाई की मांग
      • अवैध खनन रोकने में विफल थाना प्रभारी एवं खनन अधिकारी पर हो कार्रवाई : मधु कोड़ा
      • धनतेरस पर लोहरदाग में लोगों ने की 35 करोड रुपए की खरीदारी
      • विधायक सरयू राय ने उपायुक्त से छठ घाटों पर बेहतर व्यवस्था की मांग
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version