Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, October 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»अभिनेता असरानी के निधन पर प्रधानमंत्री, गृहमंत्री समेत कई लोगों ने दी श्रद्धांजलि
    देश

    अभिनेता असरानी के निधन पर प्रधानमंत्री, गृहमंत्री समेत कई लोगों ने दी श्रद्धांजलि

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 21, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। प्रसिद्ध हास्य अभिनेता गोवर्धन असरानी का सोमवार शाम को निधन हो गया। उन्होंने 84 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। इस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और फिल्म जगत की कई हस्तियों ने अभिनेता को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की है।

    प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि गोवर्धन असरानी के निधन से अत्यंत दुःखी हूं। एक प्रतिभाशाली मनोरंजनकर्ता और वास्तव में बहुमुखी कलाकार, जिन्होंने विभिन्न पीढ़ियों के दर्शकों का मनोरंजन किया। भारतीय सिनेमा में उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं।

    गृहमंत्री अमित शाह ने एक्स पर लिखा कि अभिनेता असरानी का निधन अत्यंत दुःखद है। उन्होंने जीवन भर भारतीय सिनेमा में योगदान दिया और लोगों को हंसाकर लाखों लोगों के दिलों में जगह बनाई। भगवान उन्हें शांति दे और परिवार वालों को दुख सहने की शक्ति।

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए एक्स पर लिखा कि प्रसिद्ध चरित्र कलाकार असरानी के निधन पर दुख हुआ। एक निपुण अभिनेता और कॉमेडी के उस्ताद, उनकी टाइमिंग, बहुमुखी प्रतिभा और आकर्षण ने पीढ़ियों को खुशी दी।

    लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अभिनेता के निधन पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता गोवर्धन असरानी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। उनकी अदाकारी ने दशकों तक लोगों के चेहरों पर मुस्कान बिखेरी है।

    पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि शोले में अपने किरदार से पहचान बनाने वाले फिल्म अभिनेता एवं जयपुर के रहने वाले गोवर्धन असरानी के निधन का समाचार दुखद है। फिल्म करियर में उनके द्वारा निभाए गए अनेक किरदारों को हमेशा याद रखा जाएगा। ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति एवं परिजनों को हिम्मत देने की प्रार्थना करता हूं।

    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक्स पोस्ट में लिखा कि असरानी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। पांच दशकों के अपने शानदार करियर में उन्होंने बेजोड़ हास्य और सहज अभिनय से लाखों दर्शकों को हंसाया। अंग्रेजों के जमाने के जेलर जैसे उनके किरदारों ने भारतीय सिनेमा पर अमिट छाप छोड़ी। उनके निधन से फिल्म उद्योग को अपूरणीय क्षति हुई है। इस दुख की घड़ी में हमारी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।

    वीरेंद्र सचदेवा ने एक्स पोस्ट में लिखा कि महान अभिनेता गोवर्धन असरानी के निधन से अत्यंत दुखी हूं। उनकी अद्भुत बहुमुखी प्रतिभा और अद्वितीय हास्य शैली ने लोगों के चेहरों पर मुस्कान बिखेरी। भारतीय सिनेमा की स्वर्णिम विरासत में उनका अभिनय हमेशा अमर रहेगा।

    अभिनेता अनुपम खेर ने असरानी को श्रद्धांजलि देते हुए बताया कि पिछले ही हफ्ते दोनों के बीच बातचीत हुई थी और असरानी उनके एक्टिंग स्कूल में मास्टरक्लास लेने की योजना बना रहे थे। उन्होंने कहा, ‘असरानी सिर्फ एक हास्य अभिनेता नहीं, बल्कि एक उम्दा शिक्षक भी थे। उन्होंने एफटीआईआई में पढ़ाया और कई कलाकारों को निखारा।’ खेर ने लिखा, ‘प्रिय असरानी अपने व्यक्तित्व से दुनिया को एक बेहतर जगह बनाने के लिए धन्यवाद। पर्दे पर और पर्दे के पीछे हम आपको याद करेंगे।’

    अभिनेता अक्षय कुमार ने एक्स पोस्ट में लिखा कि असरानी के निधन की खबर से सदमे में हूं। पिछले हफ्ते ही ‘हैवान’ की शूटिंग के दौरान हम मिले थे और गले लगे थे। उनकी कॉमिक टाइमिंग बेजोड़ थी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहमास के बंधक रहे नेपाली नागरिक विपिन जोशी का राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
    Next Article मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का राजद नेताओं को धूर्त कहना आपत्तिजनक : कैलाश यादव
    shivam kumar

      Related Posts

      देश से नक्सलवाद की समस्या अगले साल मार्च तक समाप्त हो जाएगी : राजनाथ

      October 21, 2025

      उपराष्ट्रपति ने राज्यसभा सचिवालय के विभिन्न अनुभागों का किया दौरा

      October 21, 2025

      मुख्यमंत्री योगी ने पंजाब के बाढ़ प्रभावित किसानों के लिए 1000 कुंतल गेहूं बीज सहायता वाहनों को किया रवाना

      October 21, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • अब जेएमएम बन गयी जेएमएम (यू): प्रतुल शाहदेव
      • भयमुक्त माहौल के बिना झारखंड में दम तोड़ देगा व्यापार: आदित्य मल्होत्रा
      • एशिया कप ट्रॉफी विवाद गहराया: BCCI ने ACC चीफ को भेजा ईमेल
      • महिला विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया को झटका, इंग्लैंड मुकाबले से बाहर हुई एलिसा हीली
      • देश से नक्सलवाद की समस्या अगले साल मार्च तक समाप्त हो जाएगी : राजनाथ
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version