Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»मुख्यमंत्री योगी ने पंजाब के बाढ़ प्रभावित किसानों के लिए 1000 कुंतल गेहूं बीज सहायता वाहनों को किया रवाना
    देश

    मुख्यमंत्री योगी ने पंजाब के बाढ़ प्रभावित किसानों के लिए 1000 कुंतल गेहूं बीज सहायता वाहनों को किया रवाना

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 21, 2025No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को अपने सरकारी आवास से पंजाब के बाढ़ प्रभावित किसानों की सहायता हेतु 1000 कुंतल गेहूं के बीज सहायता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि दीपावली का पर्व पूरे उत्साह, उमंग और शांतिपूर्वक वातावरण में मनाया जा रहा है। दीपावली का पर्व पूरे उत्साह, उमंग और शांतिपूर्वक वातावरण में मनाया जा रहा है। उत्सव का वास्तविक आनंद तभी है, जब हम किसी पीड़ित को जोड़कर उसकी सहायता के लिए खड़े हों। इसी भावना के साथ आज इस कठिन समय में उत्तर प्रदेश सरकार पंजाब के अन्नदाता किसानों के साथ खड़ी है।

    मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि आपदा का सामना पंजाब के किसान अकेले नहीं करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार (भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार) हर आपदा-पीड़ित नागरिक के साथ खड़ी है। चाहे वह राहत सामग्री के रूप में सहायता हो, आर्थिक सहयोग हो या पुनर्वास का प्रयास। उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर किसानों को सशक्त, आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाएंगे।

    –हर जरूरतमंद के साथ है उत्तर प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री ने अपने सम्बोधन में कहा कि पंजाब हमारे देश का एक प्रमुख राज्य है। पंजाब स्वतंत्र भारत में कृषि आत्मनिर्भरता के लक्ष्य को प्राप्त करने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई है। इस वर्ष वहां हुई अतिवृष्टि (अति वर्षा) के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। यहां तक कि किसानों द्वारा सुरक्षित रखे गए बीज भंडार भी बाढ़ की चपेट में आने से नष्ट हो गए, जिससे आगामी फसलों पर गंभीर प्रभाव पड़ने की सम्भावना है। इसी भावना के साथ आज कृषि विभाग एवं उत्तर प्रदेश बीज एवं विकास निगम की ओर से ढाई हजार बोरे यानी 1000 कुंतल गेहूं का बीज पंजाब भेजा जा रहा है। मुख्यमंत्री ने याद दिलाया कि जब पंजाब, हिमाचल और उत्तराखंड में बाढ़ आई थी, तब उत्तर प्रदेश सरकार ने इन राज्यों के लिए राहत सामग्री भेजी थी और साथ ही मुख्यमंत्री राहत कोष से धनराशि भी उपलब्ध कराई थी। उन्होंने कहा कि किसी भी प्राकृतिक आपदा की घड़ी में उत्तर प्रदेश सरकार हर जरूरतमंद के साथ खड़ी रही है और आगे भी रहेगी।

    –रोग प्रतिरोधी और पोषणयुक्त प्रजाति का है बीजमुख्यमंत्री ने बताया कि पंजाब के किसानों के लिए भेजा जा रहा 1000 कुंतल गेहूं बीज “बीबी-327” प्रजाति का है, जिसे करण शिवानी के नाम से भी जाना जाता है। यह रोग-प्रतिरोधी, बायो-फोर्टीफाइड और पोषणयुक्त प्रजाति है, जो केवल 155 दिनों में तैयार होती है और लगभग 80 कुंतल प्रति हेक्टेयर तक की उपज देने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि यह बीज न केवल पंजाब के किसानों के लिए सहायक सिद्ध होगा, बल्कि उत्तर प्रदेश बीज एवं विकास निगम की प्रगति और दक्षता का भी प्रतीक है। उन्होंने कहा कि जब वर्तमान सरकार ने कार्यभार संभाला था, उस समय निगम की स्थिति अत्यंत दयनीय थी। आज यह निगम लगभग 148 करोड़ रुपये के लाभांश पर संचालित हो रहा है। केवल एक वर्ष में 37 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित कर चुका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह इस बात का प्रमाण है कि यदि संस्थाएं समर्पण और ईमानदारी से कार्य करें, तो वे न केवल लाभ अर्जित कर सकती हैं बल्कि किसानों को आत्मनिर्भर बनाने में भी महत्वपूर्ण योगदान दे सकती हैं।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे किसान और हमारे संस्थान मिलकर आत्मनिर्भर भारत की नींव को सुदृढ़ कर रहे हैं। इसी क्रम में बहुत शीघ्र ही लखनऊ में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की स्मृति में “सीड पार्क” की स्थापना की जाएगी। इसकी सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं।

    –गुरु हरगोविंद जी महाराज का जीवन सेवा और त्याग की प्रेरणामुख्यमंत्री ने कहा कि दीपावली के साथ-साथ गुरुओं की पावन धरा पंजाब में सिख परम्परा के षष्टम गुरु हरगोविंद जी महाराज की जयंती भी मनाई जा रही है। उनके जीवन से सेवा, त्याग और परोपकार की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने 52 से अधिक राजाओं को कैद से मुक्ति दिलाकर मानवता की सेवा का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री ने बताया कि कहा जाता है कि जब गुरु हरगोविंद महाराज हरमंदिर साहिब पहुंचे, तो उनके आगमन की खुशी में पूरे पंजाब में दीप जलाए गए थे। उसी प्रकार जैसे प्रभु श्रीराम के 14 वर्षों के वनवास के बाद अयोध्या आगमन पर दीपावली मनाई जाती है। इसीलिए दीपों का यह पर्व पंजाब में भी गुरु हरगोविंद जी महाराज के आगमन की स्मृति में मनाया जाता है। इस अवसर पर पंजाब के सभी भाइयों-बहनों, विशेषकर अन्नदाता किसानों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। दीपावली और गुरु हरगोविंद जी महाराज की जयंती की यह पावन बेला हम सबके जीवन में नई ऊर्जा, सहयोग और संवेदना का संचार करे।

    इस अवसर पर योगी सरकार में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख पूर्व मंत्री और विधान परिषद सदस्य महेंद्र सिंह, उत्तर प्रदेश बीज विकास निगम के उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह, कृषि उत्पादन आयुक्त दीपक कुमार, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय संजय प्रसाद, प्रमुख सचिव कृषि रविंद्र कुमार समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleछत्तीसगढ़ कैडर के आईपीएस आशुतोष सिंह सीबीआइ के नए पुल‍िस अधीक्षक हाेंगे
    Next Article उपराष्ट्रपति ने राज्यसभा सचिवालय के विभिन्न अनुभागों का किया दौरा
    shivam kumar

      Related Posts

      टीएमसी अभिषेक बनर्जी पर एक और एफआइआर, अंफान राहत कोष में 250 करोड़ के घोटाले का आरोप

      June 14, 2026

      ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी

      June 14, 2026

      भारतीय प्रतिभा और यूरोपीय पूंजी के बीच ‘भारत इनोवेट्स’ सेतु का कार्य करेगा : प्रधानमंत्री

      June 14, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • टीएमसी अभिषेक बनर्जी पर एक और एफआइआर, अंफान राहत कोष में 250 करोड़ के घोटाले का आरोप
      • महाधिवक्ता राजीव रंजन ने दिया इस्तीफा
      • मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा की ‘प्रगतिपथ यात्रा’, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय हुए शामिल
      • रांची के पांच केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई झारखंड पात्रता परीक्षा, करीब तीन हजार अभ्यर्थी हुए शामिल
      • ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version