Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, October 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»सरायकेला पुलिस ने किया ट्रैक्टर चोरी का खुलासा, तीन आरोपित गिरफ्तार
    Top Story

    सरायकेला पुलिस ने किया ट्रैक्टर चोरी का खुलासा, तीन आरोपित गिरफ्तार

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 26, 2025Updated:October 26, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    सरायकेला। झारखंड की सरायकेला पुलिस ने ट्रैक्टर चोरी का खुलासा करते हुए तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आए आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी के ट्रैक्टर को भी बरामद कर लिया है। पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत ने रविवार को बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में विशाल जामुदा, घनश्याम पूर्ति और शनि देवगम शामिल हैं।उन्होंने बताया कि सरायकेला थाना क्षेत्र के बेरगाडीह से 7-8 अक्टूबर की रात अज्ञात चोरों ने एक ट्रैक्टर डाला सहित चोरी कर लिया था। इस संबंध में वाहन मालिक के लिखित आवेदन पर 10 अक्टूबर को सरायकेला थाना में मामला दर्ज किया गया और मामले की गंभीरता को देखते हुए सरायकेला अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी केे नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। उसके बाद पुलिस की टीम ने संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर सबसे पहले विशाल जामुदा को राजनगर के भुरकुली गांव से गिरफ्तार किया और बाद में उसकी निशानदेही पर उसके दो सहयोगियों घनश्याम पूर्ति और शनि देवगम को पकड़ा गया।

    पुलिस अधीक्षक ने बताया कि तीनों अपराधियों से गहन पूछताछ की गयी और उनकी निशानदेही पर चोरी में प्रयुक्त दो स्कूटी और तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि चोरी किया गया महिन्द्रा ट्रैक्टर पश्चिम सिंहभूम (चाईबासा) के हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बाण्डिया में छुपाकर रखा गया है। पुलिस दल ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर को डाला सहित बरामद कर जब्त कर लिया। आरोपितों के पास से बरामद वस्तुओं में एक रेडमी मोबाइल फोन, एक विवो मोबाइल फोन, एक रेडमी प्रो मोबाइल, एक होंडा स्कूटी, एक टीवीएस स्कूटी और महिन्द्रा कंपनी का ट्रैक्टर शामिल है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत के आदेश पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहत्या के आरोपित दो सगे भाई गिरफ्तार, भेजे गये जेल
    Next Article बीमार मरीज ने अस्पताल की तीसरी मंजिल से कूदकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस
    shivam kumar

      Related Posts

      एचआईवी संक्रमित रक्त कांड: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सिविल सर्जन और संबंधित अधिकारियों को किया निलंबित

      October 26, 2025

      सरायकेला में पशु तस्करी का प्रयास विफल, ग्रामीणों ने पशुओं को मुक्त कराकर वाहन में लगाई आग

      October 26, 2025

      सरकार बनी तो वक्फ बिल को कूड़े में फेंकेंगे : तेजस्वी यादव

      October 26, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • महाराष्ट्र के औरंगाबाद रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर छत्रपति संभाजीनगर किया गया
      • प्रधानमंत्री 9 नवंबर को नवनिर्मित सैन्यधाम का करेंगे उद्घाटन
      • गरीबों का उत्थान कर नवादा का चौमुखी विकास मेरा लक्ष्य: डॉ. अनुज
      • एचआईवी संक्रमित रक्त कांड: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सिविल सर्जन और संबंधित अधिकारियों को किया निलंबित
      • सरायकेला में पशु तस्करी का प्रयास विफल, ग्रामीणों ने पशुओं को मुक्त कराकर वाहन में लगाई आग
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version