Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, October 29
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»नो-एंट्री आंदोलन को लेकर पुलिस और ग्रामीणों में भिड़ंत, लाठीचार्ज
    Jharkhand Top News

    नो-एंट्री आंदोलन को लेकर पुलिस और ग्रामीणों में भिड़ंत, लाठीचार्ज

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 28, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम जिला में सोमवार देर रात तांबो चौक इलाके में उस समय हालात बेकाबू हो गए जब नो-एंट्री आंदोलन को लेकर प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग को लेकर जुटे सैकड़ों ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। जब पुलिस ने उन्हें समझाने की कोशिश की तो माहौल अचानक गरम हो गया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया, जिसके बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। देखते ही देखते पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे।

     

    ग्रामीणों का आरोप है कि एनएच-220 और चाईबासा बाईपास मार्ग पर दिन के समय भारी वाहनों की आवाजाही से लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिनमें कई लोगों की जान जा चुकी है। इसी मुद्दे को लेकर वे लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं। सोमवार को वे परिवहन मंत्री दीपक बिरुवा के आवास घेराव के लिए निकले थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें तांबो चौक पर ही रोक दिया। इसके बाद ग्रामीण वहीं धरने पर बैठ गए। धरना स्थल पर उन्होंने चूल्हा जलाकर खाना बनाया, गीत-संगीत किया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। शाम होते-होते उन्होंने मुख्य सड़क को पूरी तरह जाम कर दिया, जिससे यातायात ठप हो गया।

     

    रात होते ही जब पुलिस ने जाम हटाने और भीड़ को तितर-बितर करने की कोशिश की, तो प्रदर्शनकारियों ने दोबारा विरोध शुरू कर दिया। पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल हुए। भीड़ ने सदर एसडीपीओ बाहमन टूटी की स्कॉर्पियो गाड़ी को भी निशाना बनाया और क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग कर भीड़ को खदेड़ा। लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोलों के बीच कई प्रदर्शनकारी भी घायल हुए, हालांकि किसी के गंभीर रूप से जख्मी होने की खबर नहीं है।

     

    घटना के बाद देर रात तक तांबो चौक और आसपास के इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात रहा। अधिकारियों ने बताया कि अब स्थिति नियंत्रण में है और सड़क पर यातायात बहाल कर दिया गया है। वहीं, ग्रामीण नेताओं ने चेतावनी दी है कि जब तक दिन के समय भारी वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी नहीं लगाई जाती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

     

    ड्यूटी पर मौजूद सदर सीओ ने बताया कि प्रदर्शनकारियों द्वारा अचानक किए गए पथराव के बाद पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। उन्होंने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता शांति और जनसुरक्षा बनाए रखना है। फिलहाल स्थिति सामान्य है, लेकिन किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपुलिस और आपराधिक गिरोह के बीच मुठभेड़, शूटर गोपाल घायल, दो फरार
    Next Article झारखंड में उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व संपन्न
    shivam kumar

      Related Posts

      अवैध खनन सिंडिकेट के दबाव में नो इंट्री लागू नहीं कर रही सरकार: बाबूलाल मरांडी

      October 28, 2025

      चाईबासा में हिंसक घटना के विरोध में कल कोलहान बंद, चंपाई सोरेन ने की घोषणा

      October 28, 2025

      दो राज्यों की वोटर लिस्ट में नाम होने के मामले में प्रशांत किशोर काे निर्वाची पदाधिकारी ने भेजा नाेटिस

      October 28, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • भूकंप से हिला तुर्किये, बालिकेसिर प्रांत में सबसे अधिक तबाही, 6.1 मापी गई तीव्रता
      • नेपालः भारी बर्फबारी के चलते मुक्तिनाथ क्षेत्र में हजारों पर्यटक फंसे, ज्यादातर भारतीय
      • इजरायली सेना ने तीन फिलिस्तीनी आतंकियों को मार गिराया
      • ताइवान के राष्ट्रपति ने कहा, इज़राइल उसकी रक्षा का ‘मॉडल’ है
      • ‘थामा’ और ‘एक दीवाने की दीवानियत’ का कलेक्शन गिरा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version